Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेगूसराय में गैस सिलेंडर की किल्लत से आक्रोश, प्रशासन से तत्काल समाधान demands

JCJitendra Chaudhary
Mar 13, 2026 05:22:15
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में इन दिनों घरेलू गैस की किल्लत से लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही गैस उपभोक्ता गैस लेने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंचे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी गैस नहीं मिलने के कारण काफी आक्रोश हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन चार दिनों से गैस नहीं मिल रही के कारण लोगों की गुस्सा काफी ज्यादा बढ़ गया है।दरअसल, बेगूसराय मोहम्मदपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर में पिछले तीन चारो दिनों से घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर पहुँचकर लाइन में खड़े हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है। लोगों ने बताया है कि एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा हर जगह गैस उपलब्ध होने की बात कह रही है। तो दूसरी तरफ गैस नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया है कि काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि गैस नहीं मिलने से घर में खाना भी नहीं बन पा रहा है। लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए नंबर लगाया जा रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं आने की वजह से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन चार दिनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। और गैस एजेंसी वाले भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि नंबर लगाने की प्रक्रिया में ही दिक्कत आ रही है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेगूसराय में गैस नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 06:00:21
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 13, 2026 05:47:31
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 13, 2026 05:47:13
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 05:46:12
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक हुंडई कार से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवेध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत बांडिया बाग के यहां पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही थी। उस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बैठे दो युवकों से एक अवेध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामठी निवासी दिनेश सिंह और निपानिया उदा निवासी शंकर सिंह को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड नही मिला है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 13, 2026 05:45:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर सीधे एक पंजाबी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ढाबे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हरदा बायपास की है, जहाँ देर रात सिवनीमालवा की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते चालक कार पर काबू नहीं रख पाया और कार सीधे सड़क किनारे बने पंजाबी ढाबे में जा घुसी। जोरदार टक्कर से ढाबे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान पूरी तरह तबाह हो गया। घायल युवक डोलरिया के रहने वाला हैं। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई, लेकिन हादसे में युवक को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को तुरंत नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार की यह लापरवाही न सिर्फ कार सवार युवक पर भारी पड़ी, बल्कि ढाबा संचालक को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हादसे के बाद इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top