Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

फरसागुड़ा में कुएं में गिरकर युवक की मौत, SDRF ने शव निकाला

AAANOOP AWASTHI
Mar 13, 2026 05:22:47
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
फरसागुड़ा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई, भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा में यह हादसा हुआ, घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया, जानकारी के अनुसार रात तकरीबन 1:30 बजे SDRF की टीम को युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी, मृतक की पहचान 35 वर्षीय त्रिनाथ पिता बलदेव के रूप में हुई है, युवक कुएं में कैसे गिरा इसकी जांच भानपुरी थाने की पुलिस कर रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 06:00:21
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 13, 2026 05:47:31
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 13, 2026 05:47:13
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 05:46:12
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक हुंडई कार से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवेध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत बांडिया बाग के यहां पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही थी। उस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बैठे दो युवकों से एक अवेध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामठी निवासी दिनेश सिंह और निपानिया उदा निवासी शंकर सिंह को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड नही मिला है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 13, 2026 05:45:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर सीधे एक पंजाबी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ढाबे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हरदा बायपास की है, जहाँ देर रात सिवनीमालवा की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते चालक कार पर काबू नहीं रख पाया और कार सीधे सड़क किनारे बने पंजाबी ढाबे में जा घुसी। जोरदार टक्कर से ढाबे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान पूरी तरह तबाह हो गया। घायल युवक डोलरिया के रहने वाला हैं। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई, लेकिन हादसे में युवक को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को तुरंत नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार की यह लापरवाही न सिर्फ कार सवार युवक पर भारी पड़ी, बल्कि ढाबा संचालक को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हादसे के बाद इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top