Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

नंद नगरी में कुख्यात चोर गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद

RKRakesh Kumar
Mar 13, 2026 05:22:36
New Delhi, Delhi
दो चोरी के मामलों में वांछित कुख्यात चोर गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दो चोरी/सेंधमारी के मामलों में पहले से वांछित था。 पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 की रात करीब 8:35 बजे एचसी रोहित और कांस्टेबल जितेंद्र की टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान नंद नगरी स्थित जिला पार्क के पास सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली。 तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटन से खुलने वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान अर्जुन (27) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बी-ब्लॉक, नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई。 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 146/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 में थाना नंद नगरी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया。 पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी नंद नगरी और मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्रों में दर्ज दो चोरी/सेंधमारी के मामलों में भी वांछित था। इनमें एफआईआर नंबर 133/26 धारा 305 BNS थाना नंद नगरी और एफआईआर नंबर 17/26 धारा 331(4) BNS थाना मानसरोवर पार्क शामिल हैं。 पुलिस के मुताबिक आरोपी एक कुख्यात सेंधमार है और पहले भी चोरी, सेंधमारी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 06:00:21
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 13, 2026 05:47:31
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 13, 2026 05:47:13
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 05:46:12
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक हुंडई कार से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवेध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत बांडिया बाग के यहां पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही थी। उस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बैठे दो युवकों से एक अवेध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामठी निवासी दिनेश सिंह और निपानिया उदा निवासी शंकर सिंह को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड नही मिला है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 13, 2026 05:45:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर सीधे एक पंजाबी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ढाबे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हरदा बायपास की है, जहाँ देर रात सिवनीमालवा की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते चालक कार पर काबू नहीं रख पाया और कार सीधे सड़क किनारे बने पंजाबी ढाबे में जा घुसी। जोरदार टक्कर से ढाबे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान पूरी तरह तबाह हो गया। घायल युवक डोलरिया के रहने वाला हैं। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई, लेकिन हादसे में युवक को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को तुरंत नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार की यह लापरवाही न सिर्फ कार सवार युवक पर भारी पड़ी, बल्कि ढाबा संचालक को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हादसे के बाद इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top