Back
बरुआसागर में महिलाओं ने फोड़े मटके, टंकी पर चढ़ के नारेबाजी बोलीं-दो महीने से पानी को तरस रहे
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी बरुआसागर कस्बे में पिछले दो महीने से जारी पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास जल संस्थान की पानी की टंकी पर चढ़कर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो महीने से उनके मोहल्ले में पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। लगातार शिकायतों के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बरुआसागर के लाल की टोरिया, किला मोहल्ला, गांधी नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई दो महीने से बंद है। कई बार नगर पालिका और जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। महिलाओं ने कहा कि मजबूरी में अब उन्हें नालों और हैंडपंप का गंदा पानी पीने को मजबूर है।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com