Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

झांसी में गूंजी या हुसैन की सदाएं आखिरी सफर पर निकले ताज़िए पहुंचे कर्बला, कुंड में ठंडा किया

Jul 07, 2025 07:12:25
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी हजरत इमाम हुसैन आली मकाम की सहादत के महापर्व यौमे आशूरा रविवार को गमगीन माहौल मनाया गया. शहर क्षेत्र लक्ष्मी लाल कुंड में या हुसैन की सदाएं सुबह से ही सड़कों पर गूंजनी शुरू हो गई थीं. इमामबाड़ों से उठकर ताज़िए कर्बला पहुंचे जहां गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए. शहर का प्रमुख राई का ताजिया और कुरेश नगर का ताजिया उठाया गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके पीछे-पीछे सैकड़ों ताज़िए चल रहे थे!
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MDMahendra Dubey
Dec 25, 2025 06:17:57
Damoh, Madhya Pradesh:भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर पंचायत मंत्री ने दमोह में दी श्रद्धांजलि, याद किए संस्मरण. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 101 जयंती के मौके पर प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह में अटल उद्यान स्थित अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने वार्षिक पंचांग का लोकार्पण करने के साथ अटल उद्यान में टीम उम्मीद के सदस्यों को हेलमेट भी वितरित किए। मंत्री पटेल अटल बिहारी बाजपेई के मंत्रिमंडल में कोयला राज्य मंत्री रहे है और उन्होंने लम्बा वक्त अटल जी के साथ गुजारा है तो उन्होंने अटल जी के साथ के संस्मरण भी साझा किए उन्होंने कहा कि सदियों बाद भी अटल जी प्रासंगिक रहेंगे उनका व्यक्तित्व न सिर्फ उनके दल के लोगों पर बल्कि विपक्षियों को भी सदैव याद आता रहेगा।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Dec 25, 2025 06:17:26
Indore, Madhya Pradesh:एंकर- इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पुलिस कर्मी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के बीच विवाद चल रहा है। वीडियो में खुद को इन्फ्लूएंसर बताने वाला सोनू हीरानगर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल खेम सिंह को थप्पड़ मारने और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीओ- मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। हीरानगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 स्थित जंगल कैफे के बाहर बनी नर्सरी में एक कार (MP09-CU-4222) अनियंत्रित होकर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार तीन युवक नशे में थे। कार ने नर्सरी के बाहर खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। भीड़ जमा होने पर कार सवार युवक मौके से भाग निकले, जबकि ड्राइवर राहुल घायल हो गया। कार के भीतर से शराब की बोतलें भी बरामद होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पोस्ट करते हैं इन्फ्लुएंसर सोनू। माफी मांगने के लिए हेड कांस्टेबल पर दबाव बनाया हादसे की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल खेम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद इन्फ्लूएंसर सोनू के साथ उनकी कहासुनी हो गई। सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा। जबकि सूत्रों की माने तो इन्फ्लूएंसर खुद ही पुलिसकर्मियों पर दबाव बना रहा था। बहस के दौरान सोनू ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर माफी मांगने का दबाव बनाया। उसका कहना था कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। उसके एक करोड़ फॉलोअर्स हैं। माफ नहीं मांगने महंगा पड़ जाएगा। हालांकि पुलिसकर्मी बार-बार कार के घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने की बात कर रहे थे।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Dec 25, 2025 06:17:08
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले से गढ़वाल और कुमाऊं सभी क्षेत्रों में दहशत पैदा की हुई है. लंबे समय से इन हमलों की वजह से कई लोगों की मौत हुई है. जंगली जानवरों के हमलों में कई लोग घायल भी हुये हैं. आलम यह है कि अब स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी डर रहे हैं. आये दिन स्कूलों से बच्चों पर जंगली जानवर के हमलों की खबरें आ रही हैं. गढ़वाल में सबसे अधिक भालू के हमले देखे जा रहे हैं. 22 दिसंबर को चमोली जिले के एक में छात्र को भालू उठाकर ले गया. यह कोई पहला मामला नहीं है. आंगन में खेल रहे बच्चे, खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला, घर को लौट रहे पुरुषों पर अक्सर जंगली जानवर रोजाना हमले कर रहे हैं. रुद्रप्रयाग जिले में 3 महीने के भीतर 20 लोगों पर भालू हमला कर चुका है. आलम यह है कि अब भालुओं के हमले को देखते हुए वन विभाग स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट कर रहा है. इसी तरह से बात अगर चमोली की करें तो यहां भालू एक व्यक्ति को अपना निवाला बन चुका है. कई लोगों को घायल भी कर चुका है. बदरीनाथ वन प्रभाग में भी दो लोगों को भालू जान से मर चुका है. 14 लोग इसके हमले में घायल हुये हैं. भालुओं के हमले की घटना उत्तरकाशी में भी बेहद अधिक है. यहाँ 15 लोगों पर अब तक भालू हमला कर चुका है. दो लोगों की मौत यहां भालू के हमले से हुई है. पौड़ी जिले में भालू के हमले की 12 घटनाएं सामने आई हैं. यहां हैरानी की बात यह है कि इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी भालू अपना निवाला बन रहा है. एक व्यक्ति की मौत के साथ-साथ 50 जानवरों को भालू अब तक मौत के घाट उतार चुका है. मानव वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों पर वन विभाग के अधिकारी केवल लीपापोती करने का काम कर रहे हैं वहीं इस बीच वनविभाग के अधिकारी रंजन कुमार मिश्रा का बेतुका बयान सामने आया है हेड ऑफ़ फ़ॉरेस्ट रंजन कुमार मिश्र ने इस मामले पर कहा कि वह भगवान शिव से यह प्रार्थना करेंगे कि मानव वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामले किसी तरह थम जाएँ ग़ौरतलब है कि यदि इस मामले का निपटारा भगवान द्वारा ही किया जाना है तो उत्तराखंड में वन विभाग की ज़रूरत ही क्या है?
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Dec 25, 2025 06:15:36
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Dec 25, 2025 06:15:27
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 25, 2025 06:15:19
Khordha, Odisha:୨୦ତମ ଜାମ୍ବୋରେଟ୍ ଏବଂ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଟ୍ରାଇବାଲ୍ ଜାମ୍ବୋରେଟ୍‌ର ତୃତୀୟ ଦିନରେ ୨୭୦ ପ୍ରକାର ଖାଦ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶନ କଲେ ସ୍କାଉଟ୍ gାଇଡ୍‌ ଖୋର୍ଦ୍ଧା:-ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବରୁଣେଇ ପାଶ୍ୱର୍ବର୍ତ୍ତୀ ରାଜ୍ୟ ସ୍କାଉଟ ଗାଇଡ୍ ସଂଗଠନର ତାଲିମ କେନ୍ଦ୍ର ପରିସରରେ ରାଜ୍ୟ ଶାଖା ଆନୁକୂଳ୍ୟରେ ଆୟୋଜିତ ୨୦ତମ ଜାମ୍ବୋରେଟ୍ ଏବଂ ସ୍ୱତନ୍ତ କ୍ରାଇଡ୍ର ଆଜି ଦିନଟି ଥିଲା ଦୁଃସାହସିକତା ଦିବସ । ପ୍ରାତଃ ୭.୩୦ଘଟିକା ସମୟରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଯାଇଥିଲା ଶାରୀରିକ କୌଶଳ ପ୍ରଦର୍ଶଣ ଯେଉଁଥିରେ କି ସ୍କାଉଟ ଓ ଗାଇଡ୍‌ମାନେ ସେମାନଙ୍କର ଶାରୀରିକ କଳା କୌଶଳର ପାରଦର୍ଶିତା ଦେଖାଇଥିଲେ । ପରେ ପରେ ଶିବିରାର୍ଥୀମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଉଦ୍ଦିଷ୍ଟ ଦୁଃସାହସିକ ବେସ୍ ଗୁଡିକରେ ସ୍କାଉଟ ଗାଇଡ୍‌ମାନେ ବିଭିନ୍ନ ବେସ୍ ଗୁଡିକରେ ମଜା ନେଇଥିଲେ ଏବଂ ଯେଉଁମାନେ ସମସ୍ତ ବେସ୍ ସଂପୂର୍ଣ୍ଣ କରିସାରିବା ପରେ ଗୋଟିଏ ଗୋଟିଏ ଦୁଃସାହସିକତା ପ୍ରଦର୍ଶନ ବ୍ୟାଜ୍ ପାଉଥିଲେ । ଅପରାହ୍ନ ୩.୩୦ମିନିଟ୍ ସମୟରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଜିଲ୍ଲାର ସ୍କାଉଟ ଓ ଗାଇଡ୍‌ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥିଲା ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ଏବଂ ସ୍ୱକୀୟ କଳାକୃତିର ପ୍ରତିଯୋଗିତା । ପରେ ପରେ ସ୍କାଉଟ ଗାଇଡ୍‌ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା ଖାଦ୍ୟ ପ୍ରସ୍ତୁତି ପ୍ରତିଯୋଗିତା । ଉକ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥା କାବାକୁ ସ୍ରୀଯୁକ୍ତ ବିରେନ୍ଦ୍ର କୋରକରା, ଆଇଏସ୍‌, ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ମାଧ୍ୟମିକ ଶିକ୍ଷା, ଓଡିଶା ଏବଂ ସମ୍ମାନୀତ ଅତିଥି ଭାବେ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ଜ୍ୟୋତି ପ୍ରକାଶ ଚିତାରେ, ସହକାରୀ ଶାରୀରିକ ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ, ଓଡିଶା ଏବଂ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ମନୋରଞ୍ଜନ ମହାନ୍ତି, ଉପସଭାପତି ଓଡିଶା ରାଜ୍ୟ ସ୍କାଉଟସ୍ ଏବଂ ଗାଇଡସ୍ ଯୋଗଦେଇ ବିଭିନ୍ନ ଜିଲ୍ଲାର ସ୍କାଉଟ ଗାଇଡ୍ ପିଲାମାନେ ତିଆରି କରିଥିବା ଖାଦ୍ୟକୁ ବୁଲି ଦେଖିବା ସହିତ ପିଲାମାନେ ବହୁତ ପରିଶ୍ରମ କରି ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ଖାଦ୍ୟ ତିଆରି କରିଥିବାରୁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ପ୍ରଶସାଂ କରୁଥିଲେ । ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ଅତିଥିମାନେ ସ୍କାଉଟ ଗାଇଡ୍‌ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ପରିବେଷିତ ଲୋକନୃତ୍ୟ ପ୍ରତିଯୋଗିତାକୁ ଆନନ୍ଦର ସହିତ ଦେଖିଥିଲେ ଏବଂ ଛୋଟ ଛୋଟ ପିଲାମାନେ ଏତେ ସଂଖ୍ୟକ ଭାଗ ନେଇଥିବାରୁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଦେଇଥିଲେ । ରାଜ୍ୟ ସଂଗଠନ କମିଶନର ତଥା ଆଡମିଣିଷ୍ଟ୍ରେଟିଭ୍ ଅଫିସର ଶ୍ରୀମତୀ ଅନାମିକା ଦାସ ସ୍ୱାଗତ ଭାଷଣ ଦେଇଥିବା ବେଳେ ରାଜ୍ୟ ସମ୍ପାଦକ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ଶରତ ଚନ୍ଦ୍ର ପାଇକରାୟ କୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ ।
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 06:09:02
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Dec 25, 2025 06:06:56
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि भाजपा को कभी जाने मत देना हम लोग यहां पर है छोटी मोटी बातों पर जाने मत देना नहीं तो कुछ भी नहीं बचेगा तनिक भी गलती मत करना लास्ट में यही कहूंगा कि सब योगी और मोदी पर छोड़ सिर्फ 5 बातों को ध्यान में रखना। 5 मिनट अपने बूढ़े मां बाप के पास बैठकर सेवा किया करो. घर पर मां पत्नी और बहन पर हाथ ना उठाओ पत्नी अगर लड़ जाए तो एक कदम पीछे हट जाओ. शाम को दूध पी लेना वाकी कुछ (शराब) मत पीना. वहीं चौथी बात कुछ इस तरह से कह गए कि जो चौंकाने वाली थी जिसमें उन्होंने कहा कि मोहल्ले में नाली चबूतरे को बढ़ाकर बना देना नाली कब्जा कर लेना रिक्शे वाले से टकरा गए तो लड़ना नहीं शांति से निकल जाना. सर में बर्फ मुंह में शक्कर सीने में आग पैर में चक्कर लेकर चला करो हमेशा मीठा बोलो। बाइट:-स्वतंत्रदेव सिंह -जलशक्ति मंत्री
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Dec 25, 2025 06:05:04
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top