Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Advertisement
Back
Jhansi284003blurImage

UP - अंतरराष्ट्रीय लेवेल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर सप्ताह भर आयोजित हुए कार्यक्रम

Eshan Khan
Jun 10, 2025 12:24:39
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन के नेतृत्व में झांसी रेल मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय लेवेल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर 05.06.2025 से 11.06.2025 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज दिनांक 10.06.2025 को विभिन्न लेवेल क्रॉसिंग पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संरक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा गेटमैन की काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही लेवेल क्रॉसिंग गेट पर खड़े वाहन चालकों को क्रॉसिंग से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। आम नागरिकों को संरक्षा पोस्टर तथा पंपलेट वितरण के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया गया। जागरूकता अभियान चलाने में नुक्कड़ टीम के सदस्य गण उपस्थित रहे l
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement