icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Adil AhmadAdil AhmadFollow28 Apr 2025, 06:08 pm

Jhansi - पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में महिला कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंका

Jhansi, Uttar Pradesh:

इलाईट चौराहा पर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आशिया सिद्धिकी के नेतृत्व में जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले निर्दोष पर्यटकों की हत्या किये जाने के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर एड. वैभव भारत बट्टा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश में इस कदर आक्रोश का माहौल है कि अब तो महिलायें भी घरों से बाहर निकल आई है केंद्र सरकार को आतंकवाद और आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ बयानों का नही बल्कि हथियारों का प्रयोग करना चाहिये। शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस आशिया सिद्धिकी ने कहा कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है लेकिन वो अपनी नाकामी छिपाने के लिये भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुंझुनूं सूरजगढ़: विधायक पुत्र के फर्जी आदेश के कारण बढ़ी मुश्किलें

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सूरजगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर बढ़ सकती है सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक की मुश्किलें! बेटे के नामांकन से जुड़ा हाईकोर्ट के कथित फर्जी आदेश का मामला बेटे जयप्रकाश के साथ आरोपी उमेश भूकर आया सामने कहा— विधायक के कहने पर किया था एसडीएम को आदेश फॉरवर्ड उमेश भूकर का दावा, उसे भी विधायक के पुत्र जयप्रकाश ने भेजा था आदेश पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए खुद पहुंचे सूरजगढ़ थाने उमेश भूकर पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर है उमेश भूकर उमेश भूकर के मोबाइल से ही एसडीएम के मोबाइल पर पहुंचा था आदेश इधर, हाईकोर्ट में अब मामले की सुनवाई होगी 19 नवंबर को कल हाईकोर्ट में इसी मामले को लेकर पेश होना था झुंझुनूं एसपी को लेकिन अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया— झुंझुनूं में हिंसा भड़कने से नहीं आ सके एसपी जिस पर हाईकोर्ट ने तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ 19 नवंबर को पेश होने के दिए आदेश झुंझुनूं के सूरजगढ़ से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश द्वारा सूरजगढ़ रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए हाईकोर्ट के कथित फर्जी आदेश के मामले में अब विधायक श्रवण कुमार की मुश्किलें भी बढ सकती है। दरअसल इस मामले को लेकर उनके पुत्र जयप्रकाश के दोस्त और आरोपी उमेश भूकर अब सामने आ गए है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया है कि वे इस मामले में बिल्कुल अनजान है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर जयप्रकाश ने ही यह आदेश भेजा था। इसके बाद विधायक श्रवण कुमार के कहने पर उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी सूरजगढ़ को यह आदेश व्हाट्स एप पर फॉरवर्ड किया था। ​जिसके बाद विधायक श्रवण कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे है। इधर, इस मामले में कल हाईकोर्ट में सुनवाई हुइ। कल झुंझुनूं एसपी को हाईकोर्ट में पेश होना था। लेकिन अतिरिक्त महाधिवक्ता ने न्यायालय को अवगत कराया कि झुंंझुनूं जिले में अचानक हिंसा भड़कने के कारण एसपी उपस्थित नहीं हो सके। जिस पर न्यायालय ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई की तारीख 19 नवंबर पर पुलिस अधीक्षक तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ न्यायालय में उपस्थित रहें। वहीं, प्रेस वार्ता में पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर उमेश भूकर ने बताया कि वे खुद पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए सूरजगढ़ थाने पहुंचे है। मीडिया से बातचीत में उमेश भूकर ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर हैं और चिड़ावा व झुंझुनूं में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि कथित आदेश उन्हें सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश ने व्हाट्सएप पर भेजा था। उस समय विधायक श्रवण कुमार भी उनके साथ मौजूद थे और एसडीएम से फोन पर संपर्क कर रहे थे। उमेश भूकर के अनुसार विधायक श्रवण कुमार ने उन्हें एसडीएम संदीप चौधरी का मोबाइल नंबर दिया और जयप्रकाश से प्राप्त मैसेज को एसडीएम के नंबर पर फॉरवर्ड करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश से 3:14 बजे मैसेज प्राप्त हुआ था। जिसे उन्होंने 3:15 बजे फॉरवर्ड किया और 3:16 बजे 'प्लीज चेक' लिखकर भेजा। रमेश भूकर ने कहा कि उन्होंने कथित आदेश को बिना पढ़े ही आगे भेज दिया था। उनके अनुसार विधायक श्रवण कुमार अपने पुत्र जयप्रकाश के चुनाव से संबंधित मामले को लेकर चिंतित थे। उन्होंने दावा किया कि विधायक और एसडीएम के बीच फोन पर बातचीत भी हो रही थी। इसकी पुष्टि कॉल रिकॉर्ड से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एसडीएम से उनकी पहले कोई पहचान नहीं थी और उनका मोबाइल नंबर भी विधायक की ओर से ही उपलब्ध करवाया गया था। एसडीएम को उनके नंबर से मैसेज आने की जानकारी किसने दी, इस संबंध में उन्होंने विधायक या जयप्रकाश की भूमिका होने की संभावना जताई।मामला सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश से जुड़ा है। जयप्रकाश ने ग्राम पंचायत जीणी, पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड संख्या 5 की मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने को चुनौती दी थी। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर एक कथित दस्तावेज रिटर्निंग अधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया था। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। उस दिन नाम बहाली अथवा चुनाव लड़ने की अनुमति संबंधी कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई थी। इसके विपरीत कथित आदेश में नाम तत्काल मतदाता सूची में बहाल करने और पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने व चुनाव लड़ने की अनुमति देने का उल्लेख था। उमेश भूकर ने कहा कि वह पुलिस का सहयोग करने के लिए व्यक्तिगत रूप से थाने पहुंचे हैं। उन्होंने मामले की जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देने की बात कही।मामले में कथित आदेश की, उसे तैयार करने और प्रसारित करने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं नगर परिषद में ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों का भारी हंगामा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नगर परिषद में ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों का हंगामा सिविल ठेकेदार सुभाष जनेवा पर गाली-गलौज और अभद्रता के आरोप लेखा शाखा में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप आक्रोशित अधिकारी-कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की भी रखी मांग मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी नगर परिषद झुंझुनूं में ठेकेदार और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। सिविल ठेकेदार सुभाष जनेवा पर नगर परिषद की लेखा शाखा में पहुंचकर कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने और राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। घटना से आक्रोशित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने तथा उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। कर्मचारियों के अनुसार सुबह नियमित राजकीय कार्य के दौरान सुभाष जनेवा नगर परिषद के कमरा नंबर 6 स्थित लेखा शाखा में पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि समझाइश के बावजूद ठेकेदार ने अपना व्यवहार नहीं बदला और राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से पूर्व में भी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में पहले भी आयुक्त को अवगत करवाया गया था। करीब 4-5 दिन पहले भी समझाइश करवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद दोबारा ऐसी घटना होने से कर्मचारी आहत और परेशान हैं।मामले को लेकर कर्मचारियों ने आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में सुभाष जनेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने और उनकी संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार होने वाली अभद्रता के कारण वे दबाव में काम करने को मजबूर हैं और निष्पक्षता एवं स्थिरता के साथ राजकीय कार्य नहीं कर पा रहे हैं।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती और उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा。
0
0
Report

आबकारी राजस्व अक्टूबर में 24% वृद्धि; 330 करोड़ अधिक राजस्व

Jaipur, Rajasthan:हैडर- - आबकारी राजस्व में 24 फीसदी ग्रोथ! - आयुक्त नमित मेहता के निरंतर प्रयास सफल - पिछले वर्ष अक्टूबर की तुलना में बढ़ोतरी - 330 करोड़ का राजस्व रहा अधिक - विशेष निरोधात्मक अभियानों का भी असर - अभियानों में विभाग की परफॉर्मेंस रही बेहतर एंकर राज्य सरकार द्वारा दिए गए राजस्व लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आबकारी विभाग ने जबरदस्त राजस्व परफॉर्मेंस दिखाई है। विभाग ने अक्टूबर 2025 की तुलना में आबकारी विभाग ने 24 फीसदी से अधिक राजस्व ग्रोथ अर्जित की है। आबकारी विभाग ने अक्टूबर 2025 में 1360 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया था। जबकि इस बार अक्टूबर में 1690 करोड़ 48 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इस तरह पिछले साल अक्टूबर की तुलना में विभाग ने 330 करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित किया है। इसे आबकारी आयुक्त नमित मेहता की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वीओ- 1 आबकारी विभाग ने लगातार दूसरे माह राजस्व में अच्छी ग्रोथ हासिल की है। अक्टूबर 2025 की तुलना में आबकारी विभाग ने 24 फीसदी से अधिक राजस्व ग्रोथ अर्जित की है। आबकारी विभाग ने अक्टूबर 2025 में 1360 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया था। जबकि इस बार अक्टूबर में 1690 करोड़ 48 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इस तरह पिछले साल अक्टूबर की तुलना में विभाग ने 330 करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित किया है। इसे आबकारी आयुक्त नमित मेहता की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। निरोधात्मक अभियान में कार्रवाई - 1 से 5 नवम्बर की अवधि में विभाग ने 590 अभियोग दर्ज किए - 4.93 लाख रुपए मूल्य की 1502 लीटर देशी शराब जब्त - 5.84 लाख रुपए मूल्य की 7076 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त - 90134 रुपए मूल्य की 392 लीटर बीयर और - 4442 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई - एक लाख 18 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया - अभियान के दौरान शराब परिवहन में उपयुक्त 8 वाहन जब्त - कुल 94 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया वीओ- 3 आबकारी विभाग के राजस्व अर्जन बढ़ोतरी में वित्त सचिव राजस्व कुमारपाल गौतम का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है। दरअसल गौतम पूर्व में आबकारी आयुक्त रह चुके हैं, इसलिए उनकी मॉनिटरिंग आबकारी विभाग के राजस्व को बढ़ाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दे रही है। इस ग्रोथ से ही उम्मीद की जा रही है कि विभाग इस साल के राज्य सरकार द्वारा दिए गए 21 हजार करोड़ के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top