icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow30 Aug 2025, 11:44 am

झाँसी मंडल में एक साथ सभी स्टेशनों पर चला अभियान 1448 यात्री पकड़े गए,8.71 लाख का जुर्माना वसूला गया

Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अमन वर्मा के निर्देशन में झाँसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक झाँसी, ग्वालियर, मुरैना, बाँदा, महोबा, चित्रकूट, खजुराहो, टीकमगढ़, छतरपुर, ललितपुर, उरई एवं कोच स्टेशनों पर एक साथ संचालित किया गया।इस चेकिंग का नेतृत्व वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज त्रिपाठी, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री मनोहर लाल मीणा एवं श्री अरुण सचान ने किया। इसी प्रकार ग्वालियर स्टेशन पर एसीएम श्री आर.के. वर्मा एवं सीटीआई राजीव शर्मा, मुरैना पर सीटीआई रामकेश मीणा, बाँदा पर सीटीआई विनय श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालेसर में राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण, नामकरण की घोषणा

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर कस्बे के अमृतनगर जाने वाली सड़क पर आमजन के सहयोग से 25 लाख की लागत से रेतिलें टीलों का समतलीकरण करवा कर साढे चार करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के द्वारा किया गया। वही इसी दिन उन्होंने इस कॉलेज का नामकरण बाईसा लाल कवंर ईन्दा के नाम से करवाने की घोषणा की एवं नगरपालिका क्षेत्र में साढे सात करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। शनिवार को अमृतनगर रोड पर नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय लोकार्पण कार्यक्रम महंत महाबलवीर गिरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने फीता काटकर राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कॉलेज के लिए भूमि समतलीकरण में सहयोग करने वाले भामाशाहों को मंच पर बुलाकर माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बाईसा लाल कवंर ईन्दा जो कि जोधपुर के संस्थापक राजा जोधा की दादी और मारवाड़ में राठौड़ सत्ता के संस्थापक राजा चूंडा की महारानी थीं। उनके नाम पर कॉलेज का नामकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिए पहली बार भूमि देखी तो रेत के टीले को देखकर उन्हें यहाँ कॉलेज बनाने से मना कर दिया गया। मगर बालेसर के जनमानस ने 2 महीनों में 25 लाख रूपये एकत्रित कर भूमि का समतलीकरण करवा दिया और आज बालिका शिक्षा की एक सौगात बालेसर को मिल रही है। शेरगढ़ विधानसभा में पांच सरकारी कॉलेज हैं, और भी नए कॉलेज खुलवाये जायेंगे। अब सिर्फ कन्याओं के लिए कॉलेज शुरू होने पर उनकी शिक्षा बीच में नहीं रोकेगी।
0
0
Report

चूरू के मीतासर गांव में चार दिन बिजली ठप, राहत के प्रयास शुरू

Churu, Rajasthan:चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प चूरू जिले की सरदारशहर के गांव मीतासर में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। पातलीसर 132 केवी जीएसएस से मीतासर 33 केवी जीएसएस तक आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के चार पोल टूट जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। जिससे मीतासर गांव के लगभग 400 घरों और आठ बिजली फीडरों से जुड़े 500 से अधिक कृषि कनेक्शन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है। सवाई बड़ी क्षेत्र के कृषि कनेक्शन भी इसमें शामिल हैं। ग्रामीण किशनलाल मेघवाल और मुखराम पूनिया ने बताया कि 21 जून को 33 केवी लाइन के चार पोल टूट गए थे, जिसके बाद से लगातार बिजली गुल है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच मोबाइल चार्ज करने जैसी सामान्य जरूरतों के लिए सरदारशहर या आसपास के गांवों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 12 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सरदारशहर-लूणकरणसर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग पर डाली है। हालांकि आज दोपहर में विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि विभाग की टीम टूटे हुए पोलों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर किसानों और ग्रामीणों को राहत देने का आश्वासन दिया। आज विद्युत सप्लाई शुरू भी कर दी गई है।
0
0
Report

बीजेपी का मेगा प्लान: 50 हजार बूथों पर बजेगी मन की बात

Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे चर्चित कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर राजस्थान बीजेपी ने इस बार बड़ा लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा बूथों तक इस कार्यक्रम को पहुंचाने का मेगा प्लान बनाया है।इसके लिए प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पूरी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाई गई है। हर बूथ से फोटो, डेटा और उपस्थिति का रिकॉर्ड सरल एप पर अपलोड कराया जा रहा है। आखिर क्यों बीजेपी संगठन 'मन की बात' को सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन विस्तार का मजबूत माध्यम मान रही है... देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' अब केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि बीजेपी के लिए यह जनसंवाद और संगठन विस्तार का बड़ा अभियान बन चुका है। अक्टूबर 2014 से हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को अब राजस्थान बीजेपी गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने में जुटी है। इस बार लक्ष्य बड़ा है... प्रदेश के 61 हजार 400 से ज्यादा बूथों में से 50 हजार से अधिक बूथों पर 'मन की बात' सुनाने की तैयारी चल रही है। इस अभियान की कमान सीधे संगठन ने संभाल रखी है। प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक मोतीलाल मीणा तक लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रदेश कार्यालय में 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की अलग टीम बनाई गई है। इन कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जो जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक लगातार फीडबैक ले रहे हैं। ग्राफिक्स इन - पिछले महीने 42 हजार बूथों पर सुनी गई मन की बात इस बार 50 हजार से ज्यादा बूथों पर सुनने का टारगेट सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों से लेकर सब सुनेंगे कार्यक्रम को लेकर संगठन महामंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस सांसद, विधायक, पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी सहित 600 से ज्यादा पदाधिकारी रहे शामिल सभी को अलग अलग बूथ पर जाकर कार्यक्रम सुनने के निर्देश बांसवाड़ा की आनंदपुर पंचायत समिति में आदिवासियों के साथ कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम का सीधा पीएम के क्राइम से लाइव जुड़ाव हाेगा कार्यक्रम में 800-900 आदिवासी महिला पुरुष शामिल रहेंगे ग्राफिक्स आउट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने शुक्रवार रात मन की बात कार्यक्रम को टारगेट तक पहुंचाने के लिए वीडियो कांफ्रेंस से बैठक ली। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि बैठक में 600 से ज्यादा जनप्रतिनिधि, विधायक और पार्टी पदाधिकारी जुड़े। सबको अलग अलग बूथ पर जाकर मन की बात सुनने के लिए कहा। हमारे सभी जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी कार्यकर्ता मन की बात सुनने के बाद टिफिन बैठक भी करेंगे। बाइट - भूपेंद्र सैनी, बीजेपी प्रदेश महामंत्री बीजेपी ने इस अभियान को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। हर बूथ अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम खत्म होते ही फोटो और उपस्थिति का विवरण सरल एप पर अपलोड करें। यानी केवल कार्यक्रम करवाना ही नहीं...बल्कि उसका रिकॉर्ड भी संगठन तक पहुंचना जरूरी होगा। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा का कहना है कि केंद्र की ओर से मन की बात का आग्रह हर बूथ पर सुनने का है। बूथ अध्यक्ष के संयोजन में मन की बात सरल एप पर अपलोड करने तथा बूथ पर बैठकें करने के निर्देश हैं। इसके साथ ही रजिस्टर रखा जाएगा, बैठक में कितने कार्यकर्ता आए उनके नाम- हस्ताक्षर किए जाएंगे। बूथ पर क्या क्या विकास कार्य कर सकते हैं, इसके सुझाव लिए जाएंगे। बाइट - मोतीलाल मीणा प्रदेश संयोजक, मन की बात कार्यक्रम प्रदेश बीजेपी का लक्ष्य साफ है...जितने ज्यादा बूथ...उतनी ज्यादा भागीदारी...और उतना ही मजबूत संगठन। यही वजह है कि पार्टी की मॉनिटरिंग टीम की ओर से लगातार हर जिले से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी के लिए 'मन की बात' केवल प्रधानमंत्री का मासिक संबोधन नहीं है। यह संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रखने का माध्यम भी है। हर महीने कार्यकर्ताओं की बैठक...आमजन की भागीदारी...डिजिटल रिपोर्टिंग...और संगठनात्मक सक्रियता...इन सबका एक साथ आकलन इसी कार्यक्रम के जरिए किया जा रहा है। यानी 'मन की बात' अब बीजेपी के लिए राजनीतिक संवाद के साथ-साथ संगठनात्मक ताकत का भी पैमाना बन चुकी है। बाइट - मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष और संयाेजक मन की बात कार्यक्रम
0
0
Report
Advertisement

फलोदी में लेपर्ड घूमते दिखे: ग्रामीण दहशत, वन विभाग ने जांच शुरू की

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के देणोक क्षेत्र के इन्दो का बास-लेवासर में देर रात को लेपर्ड घुमता हुआ देखा गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देर रात को किसान खेत से अपने घर जा रहा था तब उसको लेपर्ड दिखाई दिया। किसान ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पगमार्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लेपर्ड की मौजूदगी की पुष्टि कर जांच शुरू कर दी है लेपर्ड की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और आसपास के क्षेत्र में लेपर्ड की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा सके। संलग्न- लेपर्ड के मूवमेंट का विडियो व ग्रामीणों द्वारा लेपर्ड को ढूंढते हुए के फोटो
0
0
Report

झुंझुनूं में मुहर्रम: ताजिया कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक, शांतिपूर्ण कार्यक्रम

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मुख्य कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए। ya अली-या हुसैन की सदाओं के बीच हुए सुपुर्द-ए-खाक। शहर के 11 ताजियों में से एक ताजिया कर्बला में दफन; शेष ताजिए अपने-अपने इमामबाड़ों में लौटे। मुस्लिम समाज ने हजरत इमाम हुसैन की याद में मांगी दुआ-ए-खैर। झुंझुनूं में मुहर्रम के अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और परंपरा के बीच ताजियों का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शहर के कुल 11 ताजियों में से व्यापारी समाज मोहल्ला फतेहपुरिया का ताजिया, जिसके लाइसेंसधारी पूर्व पार्षद जाहिद अली खोखर हैं, को मुख्य कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शेष ताजिए अपने-अपने इमामबाड़ों में वापस ले जाए गए। रातभर ढोल-ताशों की गूंज और "या अली, या हुसैन" के नारों के बीच धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। आज सुबह ताजिया दफनाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में दुआ-ए-खैर मांगी। मुहर्रम का पर्व पूरे झुंझुनूं जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुहर्रम के कार्यक्रमों को देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग झुंंझुनूं पहुंचे। मुख्य कर्बला मैदान पर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि मुहर्रम के चालीसवें दिन हजरत इमाम हुसैन की याद में नियाज और फातेहा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तबर्रुक तैयार कर जरूरतमंद और असहाय लोगों को भोजन भी कराया जाएगा। ताजिया दफनाने के दौरान मुख्य कर्बला मैदान पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने मुहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आमजन का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

मीतासर में चार दिन से ब्लैकआउट, किसानों पर भारी असर, 12 घंटे का अल्टीमेटम

Jaipur, Rajasthan:सरदारशहर के मीतासर गांव में 4 दिन से ब्लैकआउट, 900 कनेक्शन प्रभावित, ग्रामीणों ने 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया चूरू | सरदारशहर 21 जून को आई तेज आंधी के बाद से सरदारशहर तहसील के मीतासर गांव और आसपास के कृषि बहुल इलाके में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। पातलीसर 132 केवी GSS से मीतासर 33 केवी GSS तक जाने वाली मुख्य 33 केवी लाइन के चार पोल टूट जाने के कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। अब तक 4 दिन बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। 400 घर 500 कृषि कनेक्शन प्रभावित इस व्यवधान से मीतासर गांव के लगभग 400 घर और आठ बिजली फीडरों से जुड़े 500 से अधिक कृषि कनेक्शन पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। सवाई बड़ी क्षेत्र के कृषि कनेक्शन भी इसी फीडर से जुड़े होने के कारण बंद हैं। लगातार 4 दिन से बिजली नहीं होने से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। गर्मी में ट्यूबवेल नहीं चलने से सिंचाई ठप हो गई है。 ग्रामीणों का कहना है कि 21 जून को आंधी के दौरान 33 केवी लाइन के चार पोल धराशायी हो गए थे। उसके बाद से गांव में एक पल के लिए भी बिजली नहीं आई। मोबाइल चार्ज करने, पानी भरने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोगों को सरदारशहर या पड़ोसी गांवों में जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बुजुर्ग और बच्चों का हाल बेहाल है। बार-बार शिकायत, कोई स्थायी समाधान नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद से लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन और मौखिक रूप से सूचित किया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार "काम चल रहा है" का आश्वासन मिल जाता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। 12 घंटे में बिजली नहीं तो चक्का जाम मीतासर के ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 12 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सरदारशहर-लूणकरणसर मुख्य सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि 4 दिन से हो रही परेशानी की जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन और बिजली विभाग की है। बिजली विभाग का बयान इस संबंध में बिजली विभाग के मनोज गोयंका (XEN सरदारशहर) ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर टूटे हुए पोलों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का काम कर रही है। सहायक अभियंता भोजराज ने कहा - युद्धस्तर पर काम चल रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर किसानों और ग्रामीणों को राहत दी जाएगी। मीतासर इलाके में खरीफ की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में 4 दिन से बिजली नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग 12 घंटे की डेडलाइन से पहले लाइन दुरुस्त कर पाता है या फिर सरदारशहर-लूणकरणसर हाईवे पर ग्रामीणों का चक्का जाम देखने को मिलता है।
0
0
Report
Advertisement

पुणे की हत्या मामला: जोधपुर पहुंचा चेतन चौधरी पर जांच तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर से बड़ी खबर पुणे के उद्यमी केतन अग्रवाल की हत्या का मामला जोधपुर पहुंचा, बताएं कि जोधपुर के पास पिलासनी गांव चेतन चौधरी का पैतृक गांव है। बताएं कि गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है, लेकिन दूसरी ओर जोधपुर के समीप गांव पिलासनी चेतन चौधरी का पैतृक गाँव है यहां के लोगों का कहना है कि चेतन चौधरी के जो परिवार वाले हैं उनके दादा हैं वह समाज में एक सज्जन व्यक्ति थे उनकी मृत्यु पर पूरा गांव इकट्ठा हुआ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के बैकग्राउंड की बात करें तो गांव वालों का कहना कि चेतन चौधरी ऐसी हरकत नहीं कर सकता फिर भी हमें न्यायालय पर पुलिस पर भरोसा है जो पुलिस और न्यायालय जांच करेगी वह दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। बताएं कि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चेतन चौधरी का जन्म पुणे में ही हुआ गांव में नहीं हुआ, उसके चार बहने हैं उनमें से तीन के रिश्ते हो चुके हैं एक का होना बाकी है, उनके पिता की किराने की दुकान है पुणे में 34 साल से पुणे में ही रहते हैं। बताएं चेतन चौधरी को क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था करीब 50 से ज्यादा मैडल उनके पास हैं।
0
0
Report

आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से 30 बच्चों को अन्नप्राशन, विधायक का बड़ा संदेश

Kolkata, West Bengal:ফুলসরা গ্রাম পঞ্চায়েতের সহায়তায় আশা কর্মীদের উদ্যোগে ৩০ জন শিশু-কে অন্নপ্রাশন দেওয়া হল। এই গ্রাম পঞ্চায়েতেতে মোট ৩৭টি কেন্দ্রে কাজ করেন ৩৩ জন আশা কর্মী। এদিন বনগাঁ দক্ষিণ এর বিধায়ক স্বপন মজুমদার, গাইঘাটা পঞ্চায়েত সমিতির বিরোধী দলনেত্রী অপর্ণা মন্ডল, গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান টুসি রায় সেন ও প্রশাসনিক আধিকারিকদের উপস্থিতিতে ৫ থেকে ৯ মাসের শিশুদের মুখে অন্নপ্রাশন অনুষ্ঠানের পায়েস তুলে দেওয়া হল। পালিত হল অন্নপ্রাশন দিবস। বাঁধায় বিধায়কে স্বপন মজুমদার বলেন, শিশুরাই ভবিষ্যৎ। শিশুদের মুখে হাসি পঞ্চায়েতের এই উদ্যোগকে সাধুবাদ জানাই। সকলকে নিয়ে সমাজকে একটা ভালো বার্তা দিতে এটা খুবই প্রয়োজনীয়। সেই সঙ্গে শিশুদের সার্বিক টিকাকরণের দিকেও লক্ষ্য রাখতে হবে।
0
0
Report

भरत तिवारी केस: पुलिस ने भ्रामक खबरों का स्पष्ट खंडन किया

Mumbai, Maharashtra:मृतक भरत तिवारी मामले में सोशल मीडिया/मीडिया में प्रसारित भ्रामक एवं निराधार खबरों का खंडन । आप सभी को सूचित करना है कि विगत दिनों भरत तिवारी मामले के संदर्भ में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं अन्य संचार माध्यमों द्वारा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर पर मृतक के भाई चंदन तिवारी को डराने-धमकाने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पूर्णतः असत्य, निराधार एवं तथ्यहीन है। भोजपुर पुलिस इस भ्रामक खबर को खंडन करती है। घटना की वास्तविक स्थिति निम्नवत है: सहानुभूतिपूर्वक मुलाकातः पुलिस अधीक्षक, भोजपुर केवल मृतक भरत तिवारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने तथा मामले के निष्पक्ष अनुसंधान हेतु उनका पक्ष जानने के उद्देश्य से उनके आवास पर गए थे। पुलिस का उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाना था। तथा पूरे बातचीत के दौरान शाहपुर थाना पुलिस के साथ महिला सिपाही उनके दरवाजे पर मौजूद थी। स्वैच्छिक बातचीतः मुलाकात के क्रम में मृतक के परिवार द्वारा स्वयं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर से भीड़ से अलग हटकर बात करने का ईशारा किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए उनसे उसी जगह मात्र 3-4 कदम की दूरी पर बातचीत की गई। जिसमें मृतक के परिवार द्वारा सुरक्षा प्रदान करने एवं मामले की निष्पक्ष जाँच करने का अनुरोध किया गया था। आरोप पूर्णतः बेबुनियादः एकांत में बातचीत के दौरान किसी भी प्रकार प्रकार की धमकी देने या दबाव बनाने का आरोप सरासर गलत है। ऐसा प्रतीत होता है कि चंदन तिवारी द्वारा यह बयान किसी बाहरी तत्व के बहकावे में आकर दिया जा रहा है। भोजपुर पुलिस मृतक भरत तिवारी के परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की छवि को धूमिल करने के प्रयास और ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
0
0
Report
Advertisement

SC का बड़ा फैसला: कब्ज़ा लेने के बाद भी खरीदार मुआवज़ा मांग सकते हैं

New Delhi, Delhi:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फ्लैट का कब्ज़ा लेने के बाद भी मुआवज़ा मांग सकते हैं खरीदार मुख्य बातें Supreme Court of India ने घर खरीदारों (Homebuyers) को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि फ्लैट का कब्ज़ा (Possession) लेने के बाद भी खरीदार बिल्डर के खिलाफ देरी (Delay in Possession) को लेकर मुआवज़े की मांग कर सकते हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ फ्लैट का कब्ज़ा स्वीकार कर लेने से उपभोक्ता के अधिकार खत्म नहीं होते। यदि बिल्डर ने तय समय पर फ्लैट नहीं दिया, तो खरीदार उपभोक्ता आयोग (Consumer Forum) में सेवा में कमी (Deficiency in Service) की शिकायत दर्ज करा सकता है। कोर्ट ने कहा कि देरी के कारण हुए नुकसान और मानसिक परेशानी के लिए भी उचित राहत मांगी जा सकती है। फैसले का महत्व यह फैसला उन लाखों घर खरीदारों के लिए अहम है, जिन्होंने वर्षों की देरी के बाद मजबूरी में फ्लैट का कब्ज़ा तो ले लिया, लेकिन अब तक यह मानते थे कि वे मुआवज़ा नहीं मांग सकते। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि कब्ज़ा लेना और देरी के लिए मुआवज़ा मांगना, दोनों अलग-अलग अधिकार हैं।
0
0
Report

तुलसीपुर में वेलकेयर हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक ने फीता काटा

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow5m ago
Ganwaria Tulsipur, Uttar Pradesh:तुलसीपुर नगर के रमवापुर पेट्रोल पंप के निकट नवनिर्मित वेलकेयर हॉस्पिटल का उद्घाटन शनिवार को गैंसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर इजहार, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि इस हॉस्पिटल में क्षेत्र की जनता को 24 घंटे इमरजेंसी, जनरल वार्ड, प्रसूति, पैथोलॉजी और फार्मेसी की सुविधा मिलेगी। गरीब मरीजों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है। उद्घाटन समारोह में इबरार पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक राकेश कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना जनता के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉक्टर आरिफ खान ने विधायक और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया
0
0
Report

देवचरा में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जलभराव, दुकानों और घरों में घुसा पानी

Lalit KumarLalit KumarFollow14m ago
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली। भमोरा क्षेत्र के देवचरा कस्बे में लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, भारी बारिश के कारण कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि तेज जलभराव के कारण उनकी दुकानों में रखा सामान भी खराब हो गया। दुकानदारों के अनुसार, दुकान में रखी चीनी की बोरियां भीग गईं, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। स्थानीय निवासी दिनेश गुप्ता व इकवाल ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा नालों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती, जिसके कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जलभराव से प्रभावित लोगों में दिनेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, खुर्शीद, नदीम, अजीम, अमन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, नाजिम, अकील, शराफत, इशरत, नितिन और सोना गुप्ता सहित कई दुकानदार एवं स्थानीय निवासी शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर गैसड़ी, डंफर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow18m ago
Ganwaria Tulsipur, Uttar Pradesh:शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मोतीपुर-माधवडीह मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंफर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बघेलखंड की तरफ से मिट्टी लादकर तुलसीपुर जा रहा डंफर मोतीपुर माधवडीह के पास ई-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। चालक सोनू पुत्र दीपक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी काशीराम कॉलोनी तुलसीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तुलसीपुर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। डंफर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top