Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222180

चित्रकला प्रतियोगिता में उमानाथ के शिक्षक और छात्र ने चित्रकला में जीता इनाम

Dec 26, 2025 02:47:17
Sultanpur, Uttar Pradesh
जौनपुर: चित्रकला प्रतियोगिता में उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा, शिक्षक को ₹21,000 व छात्रा को मिला ₹51,000 का पुरस्कार जौनपुर। 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक और छात्रा ने अपनी कला का लोहा मनवाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आज 'सुशासन दिवस' के शुभ अवसर पर जनपद के प्रेक्षागृह में आयोजित एक भव्य समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सामान्य वर्ग में विद्यालय के कला शिक्षक नवीन कुमार विश्वक
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Dec 26, 2025 04:49:20
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई ₹2 लाख 40 हजार की झपटमारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।22 दिसंबर की शाम गढ़उमरिया पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाहन बिक्री के बहाने पीड़ित से नगदी झपटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित जशमन लकड़ा रायगढ़ पिकअप खरीदने के लिए ₹2.40 लाख नगद लेकर पहुंचा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने बैग छीन लिया और आर्टिका कार से फरार हो गए।जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर पुलिस ने सक्ती जिले में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में मुख्य आरोपी प्यारेलाल कुर्रे ने अपने साथियों किशन जांगड़े और संतोष महतो के साथ मिलकर झपटमारी की साजिश रचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2 लाख 2 हजार नगद और वारदात में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक CG-13-BG-4568 जब्त की है।जूटमिल थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 443/2025 धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमंड पर भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Dec 26, 2025 04:49:09
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Dec 26, 2025 04:48:07
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर में एक सनकी प्रेमी को रात में अपनी कथित प्रेमिका के घर घुसना बड़ा महंगा पड़ गया। लोगों ने लात जूते थप्पड़ लप्पड़ गाली की बरसात कर दी जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय नीलेश यादव रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गया रात में वह प्रेमिका के घर घुसा ही था कि तभी परिजनों की नींद खुल गयी परिजनों ने लोगों को जुटा लिया और सनकी आशिक को पकड़ लिया इसके बाद लोगों ने जमकर पिटाई की है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक बार बार माफ करने की मिन्नतें कर रहा है। कोई जीतो नामक शख्स का पैर पकड़ वह बैठा हुआ है दुबारा ऐसी गलती न करने की बात कह रहा है इधर लोग उसे पिटे जा रही है उसपर लात जुते बरसाए जा रहे है। बताया जा रहा है बाद में पुलिस ने सनकी नीलेश यादव हिरासत में लिया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। zee media वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Dec 26, 2025 04:47:42
Morena, Madhya Pradesh:गुना चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा में दबिश देकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही को दिया अंजाम पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही मौके पर 5.60 लाख कीमत का 5,600 लीटर लहान किया नष्ट, साथ ही 24 हजार रुपये कीमत की 121 लीटर अवैध कच्ची शराब की जप्‍त चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा में कंजर डेरों पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पुलिस, राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश दी गई । इस दौरान कंजर डेरों पर दबिश की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले लोग वहां से भाग निकले । लेकिन इस दौरान टीमों को ऊपरी एवं निचले डेरों के आसपास बड़े-बड़े ड्रमों एवं टंकियों में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया करीबन 5,600 लीटर लहान एवं हाथभट्टी पर तैयार की हुई 121 लीटर अवैध कच्‍ची शराब भी बरामद हुई । मौके से बरामद लहान कीमती करीबन 5.60 लाख का मौके पर ही विधिवत नष्टीकरण किया गया । इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोगी अन्‍य सामग्रियों भट्टी, हौज आदि को भी नष्ट किया गया तथा बरामद 121 लीटर अवैध कच्‍ची शराब कीमती 24 हजार रूपये को विधिवत जप्‍त कर शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्‍त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं ।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Dec 26, 2025 04:47:31
Patna, Bihar:आरजेडी के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव पर आरोप लगाया गया …..इसको लेकर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने zee मीडिया से बातचीत में कहा चोर मचाए शोर, जबसे मैंने विभाग संभाला सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी क़ीमत पर किसानों को कोई परेशानी न हो … हमारे अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया , अररिया में छापेमारी हुई कई लोग संदिग्ध पाए गए है उन पर fir हुआ है …कार्रवाई लगातार चल रही है , मैंने उड़नदस्ता बनाया है । आरजेडी वाले को हम बढ़िया से जानते है , ये चोर लोग शोर मचा रहा है …. भ्रष्टाचार के कोख से पैदा लिया आरजेडी मुझपर उँगली उठा रहा है , अगर मेरी संलिप्तता होगी और वह साबित कर देंगे तो मैं आज ही इस्तीफ़ा दे दूँगा।
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 04:45:42
0
comment0
Report
TDTapan Deb
Dec 26, 2025 04:45:23
Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার==== এসআইআর এর শুনানীর স্হান নিয়ে ক্ষোভ প্রকাশ করেছে তৃনমুল কংগ্রেস ও সিপিএম । বিজেপির দাবি মানুষের সমস্যা হলেও মেনে নিবে। নির্বাচন কমিশনের তরফে জানান হয়েছে আগামী ২৭ ডিসেম্বর থেকে আলিপুরদুয়ার জেলায় সাতটি স্হানে শুনানী করান হবে। প্রায় ৫৩ হাজার মানুষকে ডাকা হবে শুনানীতে। তৃনমুল কংগ্রেসের নেতা সৌরভ চক্রবর্তীর অভিযোগ জাতীয় নির্বাচন কমিশন বিজেপির কথাতে চলছে। ৯৫ হাজার মানুষের নাম বাদ গেছে , আরও নাম বাদ দেওয়ার চক্রান্ত চলছে। সিপিএমের জেলা সম্পাদক কিশোর দাস বলেন চা বাগান ও বনবস্তির মানুষ কাজকর্ম ছেড়ে ব্লক অফিসগুলোতে এসে শুনানীতে অংশ নিতে অনিহা প্রকাশ করবে। পঞ্চায়েত স্তরে শুনানী হলে সমস্যা হত না। বিজেপির জেলা নেতা শংকর সিংহা বলেন সমস্যা হলেও মানুষ তা মেনে নিয়েই শুনানীতে অংশ নেবে। যদিও শুনানীর কেন্দ্র বাড়ান নিয়ে কোন উত্তর দেয়নি জেলার রিটানিং অফিসার জেলা শাসক আর বিমলা। ====================== ( ছবি 2C তে পাঠালাম । FILE : 261225ZG _ ALD _ SIR BYTE - 1) সৌরভ চক্রবর্তী - তৃনমুল নেতা। 2) কিশোর দাস - সিপিএম জেলা সম্পাদক। 3) শংকর সিংহা - বিজেপি নেতা। #########################
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 04:45:18
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top