212303
मांडा में आभूषण व्यापारी पर फेंकी तेजाब
Nahavai, Uttar Pradesh:मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज में एक आभूषण दुकानदार आनंद केशरी पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना में उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर की पहचान और हमले का मकसद अभी तक अज्ञात है। भारतगंज कस्बे के वार्ड नंबर छह, मंगलवारी बाजार मुहल्ला निवासी आनंद केशरी अपने पिता बरमदास केशरी के साथ आभूषण की दुकान चलाते हैं। घटना देर रात उस समय हुई जब आनंद अपने मकान के पीछे गाड़ी खड़ी करके घर लौट रहे थे।0
0
Report
212303
कोरांव में विवाहिता लापता
Nahavai, Uttar Pradesh:प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोरांव अंतर्गत अंबेडकर नगर की वाली एक विवाहिता बीते शनिवार को कोरांव महोत्सव देखने गई थी। वापस घर नहीं पहुंचने पर विवाहिता के पिता ने खड़ी खोजबीन किया।इसके बाद इलाकाई थाना पर सोमवार सुबह अपनी पुत्री के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।पिता ने बताया की बीते शनिवार दोपहर से लापता साधना (22) के पिता राम बच्चन पुत्र अमृत लाल निवासी उपरोक्त ने थाना कोरांव पर अपने विवाहिता पुत्री के गुम हो0
0
Report
212303
मेजा में करोड़ों की योजना नही बुझा पा रही प्यास
Sonai, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मेजा में करोड़ों की लागत से स्थापित कराई गई उरुवा प्रथम पेयजल समूह योजना भी लोगो की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो गई है।नियमित जलापूर्ति ना होने की पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने इसकी सीएम पोर्टल के साथ जिले के जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की है। बता दे उरुवा प्रथम पेयजल समूह योजना की स्थापना 1 करोड़ 17 लाख की लागत से पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी द्वारा कराया गया था।इसमें तकरीबन 45 कर्मचारी देखरेख के लिए नियुक्त थे।लेकिन इन दिनों सभी कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
212303
मेजा के युवक पर चाकू से हमला
Nahavai, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मेजा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।इससे इलाके के दहशत फैल गई है।हमले में लहूलुहान पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मेजा थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र स्व जयराम यादव सोनार का तारा बाजार स्थित शिवम स्वीट हाउस के कार्य कर परिवार की आजीविका चलाता है।रोजाना की तरह वह शनिवार को भी दुकान गया। इस दौरान करीब 11 बजे दुकान पर हल्का गांव निवासी अजय शुक्ला पुत्र पप्पू शुक्ला दुकान पहुंचे।0
0
Report
212303
मेजा में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
Sonai, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के उरुवा विकासखंड स्थित बगहा प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया। घटना का पता सुबह तब चला जब विद्यालय खुलने पर रसोई घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने रसोई घर से एक बड़ा भगोला, तीन कलछुल, दो बाल्टी, एक परात, दो ढक्कन, एक तावा, तीन तसले, छह प्लेट, आठ गिलास, एक गैस चूल्हा और एक सिलेंडर चुरा लिया। सुबह विद्यालय पहुंची रसोइया विनिता ने रसोई घर की स्थिति देखकर घटना की सूचना दी।0
0
Report
