Back
ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना,सपा में चोर उच्चकों से भरी पार्टी है
Sultanpur, Uttar Pradesh
जौनपुर। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी में “चोर-उचक्कों” को भरा जा रहा है,ये बात खुद उनके चाचा शिवपाल ने कहा था और 2027 के विधानसभा चुनाव में उनका हाल वही होगा जो 2017 में हुआ था।
पंचायत चुनाव को लेकर फैले भ्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि चुनाव को लेकर अनावश्यक भ्रम पैदा किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर, आगामी परीक्षाओं और जनगणना जैसे कारणों से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।
ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो विपक्ष के वे नेता जो चुनाव जीतकर आए हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी।
विवादित फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि यदि किसी फिल्म के किसी दृश्य या नाम पर आपत्ति है और उससे विवाद हो रहा है, तो उस हिस्से को हटा देना चाहिए, ताकि अनावश्यक तनाव न फैले।
शंकराचार्य से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए राजभर ने कहा कि साधु-संतों का कार्य आध्यात्मिक होता है, न कि राजनीतिक विवाद करना। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य रोज भोर में चार बजे स्नान करते थे और इतने दिनों तक बिना नहाए कोई नहीं रह सकता। मुख्यमंत्री से टकराव साधु-महात्माओं को शोभा नहीं देता, यह काम राजनेताओं का होता है।
राजभर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 06, 2026 18:46:030
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 06, 2026 18:45:490
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 06, 2026 18:45:420
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 06, 2026 18:45:220
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 06, 2026 18:32:170
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 06, 2026 18:32:070
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 06, 2026 18:31:490
Report