Back
हरदोई के बेनीगंज थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर,दो पुलिसकर्मी निलंबित
ADASHISH DWIVEDI
Feb 06, 2026 18:45:22
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई के बेनीगंज थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर,दो पुलिसकर्मी निलंबित
हरदोई की कोतवाली बेनीगंज में पुलिसिया बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्लापुर निवासी 20 वर्षीय हरिओम शुक्ला को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के थाने में बैठाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, मानसिक प्रताड़ना दी गई और थर्ड डिग्री टॉर्चर के जरिए जबरन अपराध स्वीकार कराने की कोशिश की गई। मामले के उजागर होते ही पुलिस अधीक्षक हरदोई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक देवेश शर्मा और मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए。
पीड़ित का आरोप है कि एक कथित फोन विवाद को आधार बनाकर पहले उससे धन की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने पर उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस उसे घर से उठाकर कोतवाली ले गई। आरोप है कि थाने में मुकदमा दर्ज न करने और मामला रफा-दफा करने के बदले मोटी रिश्वत मांगी गई। इनकार करने पर युवक के साथ मारपीट की गई, मानसिक दबाव बनाया गया और जबरन अपराध कबूल कराने की कोशिश की गई। मारपीट के दौरान वीडियो बनाए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
मामले में अहम मोड़ तब आया जब संबंधित महिला ने किसी भी फोन बातचीत या कॉल रिकॉर्डिंग से इनकार कर पूरे प्रकरण को बदनाम करने की साजिश बताया। इस बयान के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून की मर्यादा के खिलाफ किसी भी पुलिसकर्मी की भूमिका पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 06, 2026 18:46:030
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 06, 2026 18:45:490
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 06, 2026 18:45:420
Report