Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन में डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण,

Feb 28, 2026 03:52:46
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, डीएम राजेश पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने किया निरीक्षण, प्रत्येक बैरग में बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत कर सघन तलाशी ली, बंदियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं डीएम-एसपी ने जेल प्रशासन को दिए कड़े निर्देश, होली को लेकर जेल में कैदियों द्वारा फूलों से तैयार किया जा रहा नेचुरल हर्बल गुलाल, रमजान में मुस्लिम कैदियों को लेकर जेल प्रशासन ने किए है पर्याप्त इंतजाम, जालौन के उरई स्तिथ जिला कारागार क़ा डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण। बाइट:- नीरज देव--जेल अधीक्षक, जिला कारागार उरई
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 28, 2026 05:20:40
Deoria, Uttar Pradesh:-देवरिया जिले में सरकारी धन के लूटने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आप भी सुनेंगे और देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।तकरीबन 77 लाख रुपए से ऊपर सरकारी धन को प्रधान पति,फर्जी वृद्ध महिला और राजस्व कर्मियों ने मिलकर लूट है।जमीन साजिश और हेराफेरी की खबर लगते ही मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच में लगा दिया गया है....एक रिपोर्ट..... सलेमपुर तहसील के पड़री गजराज गांव में सरकारी धन लूटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।पड़री गजराज गांव के रहने वाले फेकू प्रसाद की वेशकीमती जमीन सड़क के किनारे थी।1985 के फेकू प्रसाद की मौत हो जाती है साथ ही उनकी पत्नी भी मौत हो जाती है।फेकू प्रसाद की कोई बारिस नहीं थी और यहीं पर गांव के प्रधान पति और राजस्व कर्मियों ने मिलकर सरकारी धन लूटने का योजना बना लिया।लावारिस हालत में पड़ी जमीन पर अचानक 2023 में प्रधान पति रामप्रसाद ने एक महिला माया देवी को खड़ा किया और एक फर्जी कुटुंब रजिस्टर बनवाया साथी फेकू प्रसाद का मृत्यु प्रमाण पत्र 2020 में जारी करवा दिया।जिसमें बताया गया की माया देवी मृतक फेकू प्रसाद की दूसरी पत्नी है इसके बाद उसे बेस कीमती जमीन को 66 लाख रुपए में राज्य सरकार को पंचायत भवन बनवाने के लिए बेच दिया गया और यह 66 लाख रुपए माया देवी के खाते भी आ गया।इसके बाद जमीन का कुछ हिस्सा NHI सड़क में निकल गया और फिर इसी जमीन को NHI से लगभग 12 लाख रुपए से ऊपर का सरकारी मुआवजा ले लिया गया और यह भी पैसा फेकू प्रसाद की दूसरी फर्जी पत्नी बनी माया देवी के खाते में आ गए।उसके बाद प्रधान ने गजब का दिमाग लगाया और प्रधान ने अपने गांव के रहने वाले सफाई कर्मी के खाते में कई लाख रुपए माया देवी के खाते से डलवाया उसके बाद सफाई कर्मी के खाते से प्रधान पति ने अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर लिया।इसके बाद भी प्रधान पति ने माया देवी के खाते से कई लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।इसकी शिकायत एक स्थानीय स्कूल के प्रबंधक ने की।प्रबंधक ने बताया कि फेकू प्रसाद की दूसरी पत्नी माया देवी फर्जी है साथ ही गांव के प्रधान पति ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर सरकारी धन का लूटपाट किया है सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि वर्तमान समय में जारी किया गया कुटुंब रजिस्टर में फेकू प्रसाद की कोई दूसरी पत्नी का नाम अंकित नहीं है।मामला सरकारी धन के लूटपाट होने की वजह से इस पूरे मामले की जांच एसडीएम मजिस्ट्रेट स्तर से करवाई जा रही है वहीं एडीएम ने बताया कि सरकारी धन के बंदर वाट का मामला सामने आया है और एक बड़ी जांच कराई जा रही है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। Byte-शैलेंद्र सिंह...शिकायतकर्ता, Byte-राम प्रसाद....प्रधान पति, Byte-माया देवी..…तथाकथित फेकू की पत्नी, Byte-प्रेम नारायण सिंह...एडीएम प्रशासन
1
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 28, 2026 05:18:53
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 28, 2026 05:18:41
Muju, Jeonbuk State:एंकर-कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर में अनहोनी से बचने की मान्यता के चलते वर्षों से Holi पांच दिन पहले मनाने की परंपरा चली आ रही है। वर्षों पहले गांव में कुछ अनहोनी हुई थी, बुजुर्गों के अनुसार गांव में किसी अनहोनी के डर से Holi का त्योहार पहले ही मना लेने की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के तहत पांच दिन गांव में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ Holi का पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने विधि-विधान से होलिका दहन किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। बुजुर्गों के अनुसार, पूर्वजों के समय से चली आ रही इस परंपरा का उद्देश्य गांव को विपत्तियों और अनिष्ट से बचाना है। मान्यता है कि समय से पहले Holi मनाने से नकारात्मक शक्तियां शांत होती हैं और गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक गीतों और आपसी भाईचारे के साथ पूरे गांव का माहौल उत्सवमय रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गांव की एकता व परंपरा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। ग्राम पंचायत अमरपुर के सरपंच लाल मन सिंह ने कहा कि हमारे गांव में Holi का पर्व पांच दिन पहले मनाने की परंपरा पूर्वजों ने बनाई है। वर्षों पहले गांव में कुछ अनहोनी हुई थी, जिससे रोकने के लिए ऐसा करते हैं। बुजुर्गों का मानना है कि गांव में पांच दिन पहले Holi मनाने से कोई अनहोनी नहीं होती है इस वजह से हम इस परंपरा को निभाते चले आ रहे है।
0
comment0
Report
AZAdmin ZMCL
Feb 28, 2026 05:18:33
Noida, Uttar Pradesh:रोज गार्डन में रात को 11:00 बजे एफएसएल टीम और पुलिस ने निरीक्षण किया, जुटाए साक्ष्य. रोज गार्डन के कर्मचारियों से की पूछताछ. लड़की गैंगरेप मामले में पुलिस मीडिया के सामने आने से बचती नजर आई; कोई भी बयान देने से इनकार. चरखी दादरी के रोज गार्डन में बीते दिन 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा की बॉडी मिली. परिजनों ने कुछ युवकों पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया. इसके बाद उसकी हत्या की आशंका भी जताई गई. जानकारी के अनुसार छात्रा 24 फरवरी की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. दोपहर करीब 1:30 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उसे पहले सामान्य अस्पताल दादरी में भर्ती कराया गया, वहाँ से गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. रोहतक में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत्यु घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया तो पिता ने बॉडी लेने से इनकार कर दिया और कहा कि वे युवकों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. मृतक लड़की के पिता ने बताया कि छात्रा हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्ष के लिए रोल नंबर लेने स्कूल गई थी. आरोप हैं कि स्कूल से उसकी एक सहेली उसे बहला-फुसलाकर दादरी ले आई, जहाँ कथित तौर पर चार युवकों ने उसके साथ दुराचार किया. आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को जहरीला पदार्थ भी खिलाया. मृत्यु के बाद पिता का कहना है कि जब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तब तक वह शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. चरखी दादरी पुलिस से बात करनी चाहा तो पुलिस मीडिया से बचती नजर आई और कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया.
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Feb 28, 2026 05:18:07
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में हुए निकाय चुनाव के नतीजे कमोबेश आ चुके हैं, कुछ जगहों पर नतीजे आने बाकी है। इन सब के बीच बीजेपी ने निकाय चुनाव में मतगणना में राज्य सरकार पर गड़बड़ का आरोप लगाए हुए प्रशासन पर सरकार का टूल किट बनने का आरोप लगाया है। वही आरोप प्रत्यारोप जारी है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा, वोटर लिस्ट के बनने के समय जो धांधली जो शुरू हुई मतगणना के समय चरम पर पहुंच गया, कुछ अधिकारियों ने सरकार का टूल किट बनकर काम किया, ये भूल जाते हैं सत्ता आती जाती रहती है, आज उनकी है कल हमारी भी होगी, ऐसे गलत करने वाले को हम चिन्हित कर के रखेंगे जिन्होंने हमारे जीते हुए उमीदवार को पीछे किया, जबरन हमारे वोट को उनके वोट में गिनवाकर, जो किया है। चाइबासा, चक्रधर पुर, चास, देवघर में जिस तरह की खबरे आ रही है वहां नगा नाच हुआ है। हम सभी अधिकारियों को चिन्हित करेंगे जिन्होंने अपने कानून का पालन नहीं किया। बाइट प्रतुल शहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा इस चुनाव में स्पष्ट हो गया झामुमो अब नगरों, शहरों में भी स्वीकार्य है। झामुमो की लोकप्रियता अब बढ़ी है। हेमंत सोरेन की स्वीकार्यता बढ़ी है। बीजेपी का पुअर परफॉर्मेंस रहा। बीजेपी जो आरोप लगाते आई है तो रांची कैसे जीत गए, जब हम लोग धांधली ही कर रहे थे तो रांची कैसे जीत गए। उनको पता था पूरे झारखंड में उनकी स्थिति बद से बद्तर है इस लिए दो तीन जगह जीत पाए हैं। बाइट मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पूरे देश में टूल किट की तरह बीजेपी काम कर रही है। मतगणना में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने بهتر काम किया है
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 28, 2026 05:17:36
Ghazipur, Uttar Pradesh:झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, तमंचा व दो मंगलसूत्र लॉकेट व चार मोती बरामद. महिलाओं का मंगलसूत्र झपट्टा मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार. देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी. बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी. आरोपी की पहचान सर्वजीत यादव, निवासी चंदौली के रूप में हुई. घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती, पूछताछ जारी. नंदगंज थाने की पुलिस को मिली कामयाबी, सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने दी जानकारी. गाज़ीपुर में महिलाओं का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर फरार होने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूट के आभूषण, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। इस बात की पुष्टि सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामला गाज़ीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र का है। 27-28 फरवरी की मध्यरात्रि में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ रामपुर बन्तरा कट पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 1 और 10 फरवरी को कस्बा नन्दगंज में महिलाओं का मंगलसूत्र झपट्टा मारने वाला बदमाश लूटे गए जेवर बेचने की फिराक में जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बरहपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वजीत यादव, निवासी सिलौटा थाना धीना जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से दो मंगलसूत्र के लॉकेट, चार पीली धातु के मोती, एक अपाचे आरटीआर 160 बाइक नंबर UP67Y1116, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 28, 2026 05:17:18
Faridabad, Haryana:स्टोरी। फरीदाबाद के सेक्टर 48 में लगी पेंट के ड्रमों में आग, तीन गाड़ियों को हुआ नुकसान, शीशा तोड़कर आग के हवाले होने से बचाई एक कार। फरीदाबाद के सेक्टर 48 में खाली पड़े प्लॉट में पड़े कुछ खाली पेंट और कैमिकल के ड्रमों में आग लग गई जिसके चलते आसमान में काला धुआँ का गुबार छा गया और आग वाली जगह पर कई गाड़ियां खड़ी थीं जिसके चलते तीन गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं और एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे आग के हवाले से बचाया गया। कुछ दिन पहले ही मुजेसर इलाके में इसी प्रकार के केमिकल ड्रामा में आग लग गई थी जिसके चलते एक पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी सहित अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। तस्वीरें सेक्टर 48 की हैं जहाँ खाली पड़े प्लॉट पर खाली केमिकल और पेंट के ड्रम में आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली कि उसे पर काबू पाना स्थानीय लोगों के बस के बाहर हो गया आग वाली जगह पर कुछ गाड़ियां खड़ी थीं जिसके चलते तीन गाड़ियों को नुकसान हुआ जिसमें से एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे धक्का मार कर आग से दूर किया गया अन्यथा आग की चपेट में आने के कारण तीनों गाड़ियां जलकर स्वाहा हो सकती थीं जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख रहे हैं लोग अपनी अपनी गाड़ियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हो सकता हो किसी बच्चे ने इस कबाड़ में आग लगाई हो स्थानीय लोगों के मुताबिक आग केमिकल ड्रामा में लगी है जिसके चलते आग बुरी तरह फैल रही है लेकिन दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची है और आग को देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है जिसके चलते ट्रैफिक भी जाम हो रहा है मुजेसर जैसी घटना भी हो सकती है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 28, 2026 05:17:02
New Delhi, Delhi:सीलमपुर में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को दोपहर के समय धर्मपुरा ट्रैफिक सिग्नल के पास स्नैचिंग की घटना की सूचना थाना सीलमपुर में मिली। 23 वर्षीय युवती ने शिकायत दी कि वह टीएसआर में सफर कर रही थी। जैसे ही वाहन ट्रैफिक सिग्नल पर धीमा हुआ, एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीना और मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सीलमपुर में एफआईआर संख्या 92/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर नरपाल सिंह यादव, एसएचओ थाना सीलमपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं पर काम करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ बंदर (25 वर्ष), निवासी भोपालुरा, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसके कब्जे से पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित 15 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Feb 28, 2026 05:15:53
Saiki, Bihar:पशु तस्कर पुलिस के शिकंजे में पुलिस ने 10 गोवंश पशुओं (भैंस) को तस्करों के चुंगल से छुड़ाया तीन आरोपी गिरफ्तार पशुओं को ले जा रहे थे छत्तीसगढ़ से उड़ीसा। एंकर/मुखबिर की सूचना मिला कि दो नग वाहन 01. महेन्द्रा वीरो स्लेटी कलर का 02. महेन्द्रा वीरो सफेद रंग का में भैंस एवं भैंसा मवेशी को क्रुरता पूर्वक भरकर बिलाईगढ तरफ से उडीसा ले जा रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के हमराह सउनि.देवनारायण साहू आरक्षक 68,388,283,254,271 के घेराबंदी कर वाहन 01. महेन्द्रा वीरो स्लेटी कलर पकड़ने से महेन्द्रा वीरो वाहन क्रमांक CG 06-HC-8567 में 02 नग भैंस 03 नग भैंसा तथा दुसरे वाहन महेन्द्रा वीरो क्रमांक CG 04-QM-0269 में 02 नग भैंस 03 नग भैंसा कुल 10 नग ठुस ठुस कर क्रुरता पूर्वक भरा था जिस सम्बंध में चालक सूरज गुप्ता तथा दुसरे वाहन के चालक भीखम सिन्हा ने भैंस भैंसा मवेशी को उडीसा राज्य ले जाना बताये जिन्हें नोटिस देने पर वाहन में मवेशी परिवहन करने के सम्बंध में वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिये मौके पर देहाती नालसी लिया गया वाहन चालको सूरज गुप्ता, भीखम सिन्हा एवं केबिन में बैठे कबीर खान का मेमोरेंण्डम कथन लेकर वाहन महेन्द्रा वीरो क्रमांक CG 06-HC-8567 एवं महेन्द्रा वीरो क्रमांक CG 04-QM-0269 में 05-05 नग भैंस, भैंसा मवेशी भरे किमती 1730000/रूपये तथा 04 नग मोबाईल फोन किमती 16300/रूपये जुमला किमती 1746300/रूपये को सूरज गुप्ता, भीखम सिन्हा, कबीर खान से जप्ती किया गया। आरोपीयों के द्वारा अपराध धारा 4,6,10 छ.ग. कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीयों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। को गिरप्तार कर गिरफतारी की सुचना उसके परिजन को देकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिलाईगढ़ पेश कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Feb 28, 2026 05:15:34
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 28, 2026 05:15:22
Saharanpur, Uttar Pradesh:शाहरनपुर में थाना गंगोह क्षेत्र के शिव चौक स्थित बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहल्लड़ मल गर्ग की किराना दुकान के बाहर से एक बाइक सवार युवक चीनी की बोरी चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब बाजार में normal चहल-पहल थी। जिसका 1 मिनट 32 सेकेंड का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचता है। वह पहले कुछ देर तक इधर-उधर नजर दौड़ाता है और फिर दुकान के चबूतरे पर बैठ जाता है, ताकि किसी को उस पर शक न हो। आसपास लोगों की आवाजाही के बीच वह मौके की तलाश में बैठा रहता है। जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह तेजी से उठता है और दुकान के बाहर रखी चीनी का एक कट्टा उठाकर अपनी बाइक पर रख लेता है। इसके बाद वह बिना किसी हड़बड़ी के आराम से बाइक स्टार्ट कर वहां से निकल जाता है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। दुकानदार को माल की कमी महसूस हुई तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आ गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहल्लड़ मल गर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top