Back
फर्जीवाड़ा कर ले लिया 77 लाख रुपए सरकारी धन जांच शुरू
Deoria, Uttar Pradesh
-देवरिया जिले में सरकारी धन के लूटने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आप भी सुनेंगे और देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।तकरीबन 77 लाख रुपए से ऊपर सरकारी धन को प्रधान पति,फर्जी वृद्ध महिला और राजस्व कर्मियों ने मिलकर लूट है।जमीन साजिश और हेराफेरी की खबर लगते ही मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच में लगा दिया गया है....एक रिपोर्ट.....
सलेमपुर तहसील के पड़री गजराज गांव में सरकारी धन लूटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।पड़री गजराज गांव के रहने वाले फेकू प्रसाद की वेशकीमती जमीन सड़क के किनारे थी।1985 के फेकू प्रसाद की मौत हो जाती है साथ ही उनकी पत्नी भी मौत हो जाती है।फेकू प्रसाद की कोई बारिस नहीं थी और यहीं पर गांव के प्रधान पति और राजस्व कर्मियों ने मिलकर सरकारी धन लूटने का योजना बना लिया।लावारिस हालत में पड़ी जमीन पर अचानक 2023 में प्रधान पति रामप्रसाद ने एक महिला माया देवी को खड़ा किया और एक फर्जी कुटुंब रजिस्टर बनवाया साथी फेकू प्रसाद का मृत्यु प्रमाण पत्र 2020 में जारी करवा दिया।जिसमें बताया गया की माया देवी मृतक फेकू प्रसाद की दूसरी पत्नी है इसके बाद उसे बेस कीमती जमीन को 66 लाख रुपए में राज्य सरकार को पंचायत भवन बनवाने के लिए बेच दिया गया और यह 66 लाख रुपए माया देवी के खाते भी आ गया।इसके बाद जमीन का कुछ हिस्सा NHI सड़क में निकल गया और फिर इसी जमीन को NHI से लगभग 12 लाख रुपए से ऊपर का सरकारी मुआवजा ले लिया गया और यह भी पैसा फेकू प्रसाद की दूसरी फर्जी पत्नी बनी माया देवी के खाते में आ गए।उसके बाद प्रधान ने गजब का दिमाग लगाया और प्रधान ने अपने गांव के रहने वाले सफाई कर्मी के खाते में कई लाख रुपए माया देवी के खाते से डलवाया उसके बाद सफाई कर्मी के खाते से प्रधान पति ने अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर लिया।इसके बाद भी प्रधान पति ने माया देवी के खाते से कई लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।इसकी शिकायत एक स्थानीय स्कूल के प्रबंधक ने की।प्रबंधक ने बताया कि फेकू प्रसाद की दूसरी पत्नी माया देवी फर्जी है साथ ही गांव के प्रधान पति ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर सरकारी धन का लूटपाट किया है सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि वर्तमान समय में जारी किया गया कुटुंब रजिस्टर में फेकू प्रसाद की कोई दूसरी पत्नी का नाम अंकित नहीं है।मामला सरकारी धन के लूटपाट होने की वजह से इस पूरे मामले की जांच एसडीएम मजिस्ट्रेट स्तर से करवाई जा रही है वहीं एडीएम ने बताया कि सरकारी धन के बंदर वाट का मामला सामने आया है और एक बड़ी जांच कराई जा रही है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Byte-शैलेंद्र सिंह...शिकायतकर्ता,
Byte-राम प्रसाद....प्रधान पति,
Byte-माया देवी..…तथाकथित फेकू की पत्नी,
Byte-प्रेम नारायण सिंह...एडीएम प्रशासन
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 07:46:26New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल ने AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 28, 2026 07:46:000
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 28, 2026 07:45:490
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 28, 2026 07:45:410
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 28, 2026 07:45:290
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 28, 2026 07:33:370
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 07:33:300
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 28, 2026 07:33:190
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 28, 2026 07:33:080
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 28, 2026 07:32:550
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 28, 2026 07:32:030
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 28, 2026 07:31:480
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 07:31:420
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:31:230
Report
