Back
चरखी दादरी के रोज़ गार्डन में 16 वर्षीय छात्रा गैंगरेप हत्या; पुलिस जांच तेज
AZAdmin ZMCL
Feb 28, 2026 05:18:33
Noida, Uttar Pradesh
रोज गार्डन में रात को 11:00 बजे एफएसएल टीम और पुलिस ने निरीक्षण किया, जुटाए साक्ष्य. रोज गार्डन के कर्मचारियों से की पूछताछ. लड़की गैंगरेप मामले में पुलिस मीडिया के सामने आने से बचती नजर आई; कोई भी बयान देने से इनकार. चरखी दादरी के रोज गार्डन में बीते दिन 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा की बॉडी मिली. परिजनों ने कुछ युवकों पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया. इसके बाद उसकी हत्या की आशंका भी जताई गई. जानकारी के अनुसार छात्रा 24 फरवरी की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. दोपहर करीब 1:30 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उसे पहले सामान्य अस्पताल दादरी में भर्ती कराया गया, वहाँ से गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. रोहतक में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत्यु घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया तो पिता ने बॉडी लेने से इनकार कर दिया और कहा कि वे युवकों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. मृतक लड़की के पिता ने बताया कि छात्रा हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्ष के लिए रोल नंबर लेने स्कूल गई थी. आरोप हैं कि स्कूल से उसकी एक सहेली उसे बहला-फुसलाकर दादरी ले आई, जहाँ कथित तौर पर चार युवकों ने उसके साथ दुराचार किया. आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को जहरीला पदार्थ भी खिलाया. मृत्यु के बाद पिता का कहना है कि जब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तब तक वह शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. चरखी दादरी पुलिस से बात करनी चाहा तो पुलिस मीडिया से बचती नजर आई और कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKashish Singh
FollowFeb 28, 2026 06:32:470
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 28, 2026 06:32:330
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 28, 2026 06:32:230
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 28, 2026 06:32:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 28, 2026 06:32:030
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 28, 2026 06:31:500
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 28, 2026 06:31:390
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 28, 2026 06:31:270
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:31:13Noida, Uttar Pradesh:Snowfall in Atal Tunnel near Manali, Himachal Pradesh
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:31:07Noida, Uttar Pradesh:Manali, Himachal Pradesh: Fresh snowfall in the high hills of Manali this evening, snowflakes seen falling at the North Portal of Atal Tunnel Rohtang.
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 06:30:530
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 28, 2026 06:30:390
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 28, 2026 06:30:22Noida, Uttar Pradesh:Snowfall in Atal Tunnel near Manali, Himachal Pradesh
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 28, 2026 06:30:160
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 28, 2026 06:18:130
Report
