Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
पुलवामा में रमजान बाजार जांच: एक्सपायर्ड सामान हटे, दुकानदारों पर जुर्माने
WMWaqar Manzoor
Feb 28, 2026 05:16:48
In a bid to curb profiteering and prevent the sale of substandard food items during the holy month of Ramadan, the district administration Pulwama launched a special market checking drive across the town. The drive was carried out under the supervision of the Tehsildar Pulwama, who, along with a team of officials, inspected various markets in Pulwama town. Grocery shops, vegetable vendors, and dry fruit stores were thoroughly checked to ensure the quality and safety of food items being sold to consumers. During the inspection, the team examined expiry dates of edible items and found several products that had crossed their expiry dates. The expired food items were destroyed on the spot to safeguard public health. Officials also imposed fines on shopkeepers found violating market regulations and warned traders against overpricing and selling expired or substandard goods.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Feb 28, 2026 07:33:30
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौसर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही एक कार से लाखों रुपए के कैश बरामद होने से हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी रोककर तलाशी ली, जिसमें डिग्गी से कैश से भरा बैग मिला। मामले की जांच अब जारी है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही एक कार में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से नकदी से भरा बैग बरामद हुआ, जिसे थाने लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे और जांच शुरू की गई। एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि वाहन से लगभग 45 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं; आयकर विभाग को सूचित किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में कैश ट्रक खरीदने के लिए ले जाने की बात सामने आई है। रात के समय इतनी बड़ी रकम नकद ले जाने को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला हवाला से जुड़ा है या नहीं इस पर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। नकदी परिवहन को लेकर आरबीआई की गाइडलाइन पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सबकी नजर आयकर विभाग और पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर यह कैश वैध है या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा। पुलिस और आयकर विभाग पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं। देखना होगा कि 45 लाख की यह नकदी आखिर किसकी है और जांच में आगे क्या खुलासा होता है.
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 28, 2026 07:33:19
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 28, 2026 07:33:08
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल में एक सड़क दुर्घटना हुई है...बालू लदे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है...यह दुर्घटना बलियाडंगाल चौक पर हुई...मृतक युवक की पहचान प्रवीण हेंब्रम के रूप में हुई है...घायलों में से एक का नाम सलमेश हेंब्रम है...दोनों युवक गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के निवासी हैं...जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से महेशपुर गए थे और वापस लौट रहे थे...बलियाडंगाल चौक पर पहुंचने पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई...टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए...दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को महेशपुर सीएचसी भेजा गया... मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है...पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है...शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
comment0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Feb 28, 2026 07:32:55
Barwadih, Jharkhand:पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और शहर के विभिन्न हिस्सों में जीत का जश्न मनाया गया। अरुणा शंकर ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का व्यापक सहयोग मिला। जीत के बाद उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय मेदिनीनगर की जनता के विश्वास और विकास की अपेक्षाओं की जीत है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। काउंटिंग के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता भी मतगणना स्थल पहुंचे और अरुणा शंकर को जीत की शुभकामनाएं दी। बाइट - अरुणा शंopinकर, नवनिर्वाचित महापौर बाइट - भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री बाइट - कुशواهा शशिभूषण मेहता, विधायक पांकी
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Feb 28, 2026 07:32:03
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' पर कहा, "छोटे बालकों के लिए मॉर्निंग न्यूट्रिशन का ये अभियान दिल्ली में शुरू होने जा रहा है जिसमें सुबह के समय जब बच्चा घर से निकलकर स्कूल तक पहुंचता है, तब भी उसे पौष्टिक आहार मिल पाए अक्षय पात्र के साथ मिलकर दिल्ली सरकार के कुछ स्कूलों में इसका प्रयास किया जा रहा है। जो बालक स्कूलों जाते हैं, उनकी ऊर्जा शिक्षा में अच्छे से लगे, इसके लिए उनका पोषण बहुत आवश्यक है। मिड-डे-मील सरकार के द्वारा लगातार कई सालों से दिया जा रहा है परंतु सुबह के जिस पौषण की आवश्यकता महसूस की गई उसे अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर साकार करना हमारे लिए बहुत ही सुखद अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि हर बालक के लिए पोषण जरूरी है... ये बहुत सुंदर प्रयास है..."
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Feb 28, 2026 07:31:48
Buxar, Bihar:जेके सीमेंट कम्पनी से उद्योग मंत्री उप मुख्यमंत्री ब्रेकिंग न्यूज़ बक्सर में उद्योग को लेकर बड़ा ऐलान। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार की नई उद्योग नीति का असर पूरे देश में दिख रहा है और लगातार निवेशक राज्य में निवेश के लिए संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार निवेशकों को “रेड कारपेट” सुविधा देगी और इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए बिहार इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में जेके सीमेंट और कोका-कोला प्लांट के उद्घाटन को ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी ढांचे और उद्योग क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में बिहार पूर्वी भारत का औद्योगिक हब बने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित हो।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 28, 2026 07:31:42
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की जेवर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेवर कस्बे के बाजार में दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है ,ग्राहक बनकर आई एक महिला चोर ने दुकानदार की नजर बचते ही कीमती सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर के समय एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची उसने सोने की चेन और अन्य आभूषण देखने की इच्छा जताई दुकानदार ने उसे एक के बाद एक सोने के आभूषण दिखाने शुरू किया इसी दौरान उसने व्यापारी की नजर बचते ही सोने की चैन चुरा ली और पसंद ना होने का बहाना देकर मौके से फरार हो गई जब पीड़ित दुकानदार ने सामान को वापस रखने के लिए फिर से चेक किया तो एक सोने की चेन उसमें गयाब मिली जिसके बाद तुरंत पीड़ित ने बाहर जाकर देखा तब तक महिला फरार हो चुकी थी। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इसके बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है कोतवाली प्रभारी जेवर ने बताया पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दुकान विकास पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। महिला की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी कर रही है। चोरी की घटना से जेवर कस्बे के बाजार के व्यापारियों में रोष है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार के अन्य शराफत व्यापारी भी चिंतित थे उनका कहना है कि ग्राहक बनकर चोरी करने वाले गिरोह बाजार में सक्रिय हैं त्योहार आते ही यह लोग बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे में बाकी अन्य व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है。 इस संबंध में ज्वेलरी शॉप के संचालक सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला ने बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम दिया उन्होंने कहा कि हम आभूषण दिखने में व्यस्त थे और इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर चेन गायब कर दी चैन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए है। कोतवाली जेवर में महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी है。
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 28, 2026 07:31:23
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान नकल करने के तीन मामले सामने आए हैं। जिसमें उपयुक्त प्रीति ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आरोपी नकल करवाने वाले टीचरों को ड्यूटी से हटाने के और इस संबंध में शिक्षा बोर्ड को जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यमुनानगर में दसवीं कक्षा के 18000 और 12वीं कक्षा के 15000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल न हो इसके लिए विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में 18 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें नायब तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी, पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि कल दो टीचरों को बच्चों को नकल कराते हुए पकड़ा गया, जबकि आज एक टीचर को नकल करवाते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह लोग सरकारी पीएम श्री स्कूल में नकल करवा रहे थे, जबकि यह निजी स्कूलों के टीचर हैं; इन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है और कार्रवाई के लिए शिक्षा बोर्ड को लिखा गया है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हो नकल न हो इसके लिए और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी परीक्षा के केंद्रों के अध्यक्षों की विशेष बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 28, 2026 07:31:12
Jaipur, Rajasthan:जी मीडिया की खबर पर मुहर,मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश से टाइग्रेस की एंट्री,ओम बिरला के प्रयास रंग लाए आशीष चौहान, जयपुर-एक बार फिर से जी मीडिया की खबर पर मुहर लग गई.मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री हो गई.3 साल की बाघिन को सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ रिजर्व से लाया कोटा लाया गया.बाघिन को झामरा घाटी के एनक्लोजर में छोडा गया.अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण प्रोग्राम के तहत दूसरी बाघिन को लाया गया है. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में संख्या बढ़कर 4 हुई- कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर्स की एंट्री हुई है.अबकी बार हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से टाइग्रेस को टाइगर रिजर्व में लाया गया है.बाघिन को एमएचटीआर की झामरा घाटी के एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के सॉफ्ट रिलीज एनक्लोजर में सुबह 8.30 बजे छोड़ा गया.विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे बाघिन की निगरानी करेगी,जिसमें व्यवहार,स्वास्थ्य की निगरानी करेगी.इससे पहले पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को रामगढ़ विषधारी लाया गया था.यह दूसरी बार हुआ जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कोशिश के बाद इंटर स्टेट टाइगर ट्रांसलेशन प्रोसेस के जरिए बाघिन को राजस्थान लाया गया है.मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढकर 4 हो गई है. 3 और बाघिन आएगी राजस्थान- इससे पहले बाघिन को शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र की जगुआ बीट में सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज किया गया.निगरानी के लिए अनुभवी फील्ड ट्रैकर्स, हाथी दस्ता,वन्यजीव चिकित्सकों और फील्ड जीव वैज्ञानिकों की टीम ने काम किया.चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन केसीए अरुण प्रसाद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे.आने वाले दिनों में 3 और बाघिनों को महाराष्ट्र या मध्य प्रदेश से राजस्थान के टाइगर रिजर्व में लाया जा सकता है.पोस्ट-रिलीज मॉनिटरिंग के लिए बाघिन को रेडियो कॉलर लगाया गया. इंटर स्टेट टाइगर ट्रांसलोकेशन के फायदा- • बाघ आबादी में हेटेरोजाइगोसिटी में वृद्धि करना, • आनुवंशिक आधार को सुदृढ़ करना, • जेनेटिक बॉटलनेक की समस्या का समाधान करना, • राजस्थान के टाइगर रिजर्वों में दीर्घकालिक रूप से सक्षम बाघ आबादी सुनिश्चित करना है. किस टाइगर रिजर्व में कितने बाघ,बाघिन,शावक- टाइगर रिजर्व.......... बाघों की संख्या सरिस्का ........... 49 रणथम्भौर ........... 82 मुकंदरा हिल्स ........ 4 करौली-धौलपुर ......... 9 रामगढ़ विषधारी ........ 8 कुल ......... 152 कुछ दिन बाद खुले जंगल में छोडा जाएगा- जी मीडिया ने 22 दिसंबर को मुकुंदरा में बाघिन के लाने के संकेत दे दिए थे.अब फिलहाल कुछ दिन में बाघिन को एनक्लोजर में रखा जाएगा,उसके बाद बाघिन के एक्टिविटी देखी जाएगी.सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही मुकुंदरा के खुले जंगल में बाघिन को छोडा जाएगा. इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है.
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 28, 2026 07:30:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में होली से पहले फूड विभाग का बड़ा वार है। तड़के सुबह निजी बोलेरो से लाया गया लगभग 7 कुंतल संदिग्ध खोवा बरामद किया गया। खोवा की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई है और पूरी खेप मौके पर ही जब्त कर ली गई। मालिक अब तक सामने नहीं आया है; जैसे ही सामने आएगा नमूना लेकर लैब भेजा जाएगा और आधार रिपोर्ट के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दृष्टिगत आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान जारी है। मिर्जापुर क्षेत्र से लगभग 7 कुंतल खोवा जब्त किया गया है; नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। अगले कदम के तौर पर मिलावटखोरों पर सख्त रोक लगाई जा रही है ताकि त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ न बिकें।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 28, 2026 07:30:40
Ujjain, Madhya Pradesh:नागीझीरी और फव्वारा चौक क्षेत्र में अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा उज्जैन। आगामी त्योहारों को लेकर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा नागीझीरी एवं फव्वारा चौक क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया। फव्वारा चौक क्षेत्र में एएसपी आलोक शर्मा, डीएसपी क्राइम योगेश तोमर एवं डीएसपी भारत सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया。 वहीं नागीझीरी क्षेत्र में सीएसपी श्वेता गुप्ता एवं सीएसपी दीपिका शिंदे ने मोर्चा संभाला। यहां भी पुलिस ने प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 करीब 250 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी。 पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 28, 2026 07:30:20
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन आगामी त्योहार होली एवं रंगपंचमी के दृष्टिगत पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) उज्जैन, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) तथा थाना प्रभारी (टीआई) अधिकारीगण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें तथा आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top