Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन में झांसी कानपुर हाईवे स्थित कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग,

Feb 25, 2026 14:31:20
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में झांसी कानपुर हाईवे स्थित कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कागज फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से फैक्ट्री परिसर में मची अफरा-तफरी, कागज फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कीमती कागज समेत तमाम सामान जलकर हुआ राख, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से विद्युत लाइन से गिरी चिंगारी से कागज फैक्ट्री में लगी आग, कालपी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 स्थित बुंदेलखंड गार्डन की पास का मामला।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
HGHarish Gupta
Feb 25, 2026 16:00:34
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 16:00:07
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में प्राचीन श्री महादेव मन्दिर श्री हनुमान टीला, यमुना किनारे, (सोफीपुर) पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम को सुचारू भव्य एवं व्यवस्थिति रूप से पूर्ण करने हेतु मन्दिर कमेटी एवं पं0 हर्ष कुमार तिवारी विचार मंच द्वारा श्री हनुमान महोत्सव कार्यक्रम के वर्ष 2026 के अध्यक्ष श्री शिवदृष्टि रावत जी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कि 01 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को अखण्ड रामायण पाठ प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ होगा। अखण्ड रामायण का विश्राम 02 अप्रैल 2026 दिन गुरूवार को रहेगा। तत्पश्चात हवन व भोग लगाया जायेगा एवं विशाला भण्डारा, फूल बंगला, सतसंग कीर्तन, छप्पन भोग का विशेष आयोजन रहेगा। समस्त भक्तजनों से निवेदन है कि धर्मलाभ लें एवं प्रसाद ग्रहण करें और हमें सेवा का अवसर प्रदान करें।उपसभापति विजय शर्मा ने जिला एवं नगर प्रशासन से अनुरोध किया है कि व्यवस्थाओं को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करें पं० रवि शर्मा, श्री बसंत उपाध्याय, श्री सुभाष यादव, महेश उपाध्याय (पप्पू) ने कहा कि श्री हनुमान जी के आर्शीवाद से यमुना जी किनारे-भक्ति मय वातावर
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 25, 2026 15:52:12
Jaipur, Rajasthan:दो से ज्यादा संतान वाले लड़ सकेंगे पंचायत राज और स्थानीय निकाय चुनाव, भजनलाल कैबिनेट ने दी मंजूरी। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान कहा भैरोसिंह शेखावत के समय पर यह कानून लाया गया था। सरकार में फैसले अब जनसंख्या नियंत्रण के आधार पर नहीं होते। RSS जो फैसला करता है, वो अब इनको लागू करने पड़ते हैं। कानून क्या बनने चाहिए, इसके लिए मोहन भागवत और धीरेंद्र शास्त्री बाबा जैसे लोग फैसले करते हैं। RSS को खुश करने के लिए बीजेपी की सरकार फैसले करती है। एक तरफ एक समुदाय विशेष को जनसंख्या नियंत्रण की सलाह देते हैं। दूसरी तरफ स्वयं इस तरह के फैसले करते हैं। दो बच्चों से ऊपर जो बंदिश लगाई गई थी, वह कानून निरस्त करने जा रहे हैं, इसके लिए खुशियां मना रहे हैं। सरकार यह बताए पॉलिसी क्या है — क्या आप जनसंख्या नियंत्रण की पॉलिसी के लिए काम कर रहे हैं? या फिर RSS के आदेश के हिसाब से काम कर रहे हैं? ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि भैरोसिंह शेखावत के फैसले को बदल रहे हैं? पंचायत और निकाय चुनाव में सरकार की हार होने वाली है, यह इनको पता है। इस तरह का फैसला करके चुनाव टालना चाहते हैं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जो फैसले करने चाहिए थे, लेकिन RSS को खुश करने में लगे हैं।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Feb 25, 2026 15:51:12
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 25, 2026 15:50:51
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सारोलाकलां में कोल्ड ड्रिंक भरी पिचकारी से बच्चे की आंख जलने का मामला सामने आया है। 9 वर्षीय मनीष को उसके पिता हुकुमचंद धाकड़ इलाज के लिए कोटा लेकर पहुंचे, जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री सिंह ने बताया कि बच्चे की आंख में कोल्ड ड्रिंक जाने से कॉर्निया को नुकसान पहुंचा है, जिससे उसकी दृष्टि प्रभावित हुई है। कोल्ड ड्रिंक से आंख में एल्कली बर्न से अल्सर बन गया। परिजनों के अनुसार बच्चे ने स्कूल के बाहर से कोल्ड ड्रिंक वाली पिचकारी खरीदी थी और खेलते समय गलती से पेय पदार्थ आंख में चला गया। इसके बाद बच्चे को दिखना कम हो गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल सारोलाकलां में दिखाया, लेकिन लाभ नहीं होने पर कोटा रैफर किया गया। यहां जांच के बाद उपचार शुरू किया गया है। बच्चे की आंख 50 प्रतिशत तक खराब हुई है। ऐसे में पहले उसे दवाइयों से ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा तो कॉर्निया ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि कोल्ड ड्रिंक वाली पिचकारियों की बिक्री पर रोक लगाकर विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाए। साथ ही होली के दौरान भी आंख में किसी भी रसायन या तरल पदार्थ जाने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 15:50:44
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर नगर पालिका परिषद के सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर हठधर्मिता एवं मनमानी से किये जा रहे कार्यों के कारण वर्तमान में नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्य अवरुद्ध होने। तथा खुले आम शासन प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन किये जाने। बोर्ड की प्रतिमा होने वाली बैठक भी नहीं कराई जाने। पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर ना बैठकर अपने घर कैंप कार्यालय से ही सभी कार्य करने। पालिका अध्यक्ष की मनमानी एवं अवरुद्ध पड़े नगर के विकास कार्यों से आक्रोशित होकर लगभग एक दर्जन से अधिक सभासदों ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पालिका परिसर मैं धरना प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी को संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को दिया है और शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई की जाने की मांग की है। नगर पालिका में व्याप्त अनियमिताओं एवं पालिका अध्यक्ष की कार्य शैली से परेशान सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा बुधवार को एक दर्जन से अधिक सभासदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और एक 8 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को संबोधित पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार को दिया। सभासदों द्वारा दिए गए ज्ञापन में शिकायत की है कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव पर सफाई व्यवस्था में आउटसोर्सिंग 35 श्रमिकों की बढ़ोतरी की गई जिनके द्वारा अक्टूबर 2025 से लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है अधिशासी अधिकारी द्वारा भुगतान स्वीकृति के उपरांत भी अध्यक्ष द्वारा महा अक्टूबर व नवंबर का श्रमिकों को भुगतान नहीं किया गया है जबकि होली का पर्व नजदीक है। जिलाधिकारी की स्वीकृति उपरांत भी आमंत्रित किए गए निविदाओं पर कार्यादेश पर ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण करने के उपरांत भी भुगतान नहीं किया गया है जबकि भुगतान बिल पर अवर अभियंता द्वारा तैयार कर जिला अधिकारी द्वारा गठित समिति से सत्यापन कर कर सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद भी अध्यक्ष द्वारा निजी स्वार्थ वस हस्ताक्षर नहीं किए गए जो समय निकलने के बाद निरस्त हो गए। फरवरी 2025 व इसके उपरांत अन्य कार्य योजनाएं जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत करने के उपरांत भी आपूर्ति कार्यों को वर्तमान समय तक क्रय नहीं किया गया है। जिसकी पत्रावली बार-बार ईओ द्वारा पालिका अध्यक्ष को प्रेषित की गई परंतु जानबूझकर अध्यक्ष द्वारा सामग्री जैम पोर्टल पर क्रय किए जाने की स्वीकृति नहीं दी गई जिससे जनहित के कार्य बाधित हो रहे हैं। अक्टूबर 2025 में बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इसके बाद आज तक कोई बैठक आमंत्रित नहीं की गई है । जबकि प्रतिमा बैठक किए जाने का नियम है। विगत चार माह से पालिका अध्यक्ष कार्यालय में न आकर समस्त कार्य अपने आवास कैंप कार्यालय से किया जा रहा है। मृतक आश्रित कर्मचारी की देयता का भुगतान पर अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वीकृत करने के बाद भी अध्यक्ष द्वारा निजी स्वार्थ बस नहीं किया जा रहा है जबकि शासन प्रशासन से कई पत्र जारी हो चुके हैं। पालिका अध्यक्ष द्वारा अनर्गत कर्मचारियों पर अनुचित लाभ के लिए अनावश्यक दबाव बनाने के उद्देश्य से मनगढ़ंत द्वेष भावना के तहत नियम विरुद्ध तरीके से कार्यवाही की जा रही है। नगर में सफाई पेयजल बापट प्रकाश व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब है होली का पर्व भी नजदीक है अध्यक्ष
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 25, 2026 15:49:48
Chhatarpur, Madhya Pradesh:नौगांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा नौगांव थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गुटखा बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर गुटखा बनाने की सामग्री जप्त की। मौके से लगभग 11 बोरी अवैध गुटखा तथा गुटखा बनाने में प्रयुक्त एक मशीन जप्त की गई है। अवैध गुटखा निर्माण का कार्य लंबे समय से नयागांव निवासी अरुण रिछारिया के मकान में संचालित किया जा रहा था। यहां पर “चाचा जी” और “आशा मास्टर जी” नाम से तंबाकू मिश्रित गुटखा تیار कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस अवैध कारोबार का संचालन राकेश गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा वर्षों से किया जा रहा था। मोबाईक टार्च की रोशनी में छापे के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और तैयार गुटखा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है。
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Feb 25, 2026 15:49:30
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में रईसजादे की सनक के चलते कई लोग बाल बाल बच गए नहीं तो अचानक मुख्य मार्ग भीड़भाड़ इलाके में गैरेज से निकली कार मौत की कार साबित हो सकती थी। मामला अस्पताल रोड स्थित सांसद उत्कर्ष वर्मा के कार्यालय के सामने का है जहां उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब तेज धमाके के साथ गैरेज का गेट तोड़ते हुए एक कार सड़क पर मोटरसाइकिलों और रिक्शे को कुचलते हुए अचानक पीछे से आ गई। यह बलेनो कार कोई और नहीं रईसजादे सुरेश वर्मा (सुंदर मेडिकल स्टोर) का बेटा श्रोत वर्मा चला रहा था। जैसे ही तेज धमाके की आवाज लोगों के कानों तक गई लोग आनन फानन में कार की तरफ दौड़ पड़े और कार के नीचे दबे रिक्शे, गाड़ियों को निकाला। इससे पहले सनकी रईसजादे ने गैरेज के अंदर की दीवार पर टक्कर मारी । उसके बाद बैक गियर में पीछे तेज रफ्तार में गेट तोड़ते हुए कई गाड़ियों को चपेट में लेकर सड़क के दूसरे किनारे तक पहुंच गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है
61
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 25, 2026 15:49:18
Patna, Bihar:- राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर “टेबल टॉप अभ्यास” का सफल आयोजन - आपदा प्रतिक्रिया, संसाधन प्रबंधन एवं बहु-एजेंसी समन्वय पर विस्तृत समीक्षा - Mock अभ्यास की तैयारी, इंसीडेंट कमांड सिस्टम एवं सामूहिक दायित्व पर विशेष बल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर आधारित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज बुधबार को प्राधिकरण के सभागार में “टेबल टॉप अभ्यास” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 23 जिलों जिनमें गंगा नदी के उत्तर स्थित 21 जिलों सहित पटना एवं मुंगेर एवं विभिन्न हितधारक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, बिहार अग्निशमन सेवा, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जल संसाधन विभाग तथा दानापुर रेलवे मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश, सीओईएडएम-डीएमआई तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। अभ्यास में सभी 23 जिलों पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, पश्चिम चम्पारण, समस्तीपुर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, वैशाली, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, सारण, सिवान एवं सहरसा सहित राज्य के शेष अन्य जिलों के प्रशासनिक एवं वरीय अधिकारियों ने भाग लिया。 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत ने की। इस अवसर पर माननीय सदस्य पी.एन.राय, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, शंभू दत्त, प्राधिकरण सचिव मो. वारिस खान, आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदिमुल गफ्फार सिद्दीकी, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार तथा एनडीएमए के लीड कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल सहित राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न हितधारक विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। एनडीएमए के लीड कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल द्वारा जिलों की आपदा प्रतिक्रिया योजनाओं, संसाधनों की उपलब्धता, त्वरित संचार तंत्र, समन्वय प्रणाली तथा आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवाओं की समयबद्ध पहुँच (एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम) सुनिश्चित करने से संबन्धित तैयारी एवं प्रतिक्रियाओं के माध्यम से सभी हितधारकों के समक्ष फीडबैक आधारित विस्तृत चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विभिन्न जिलों से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं को रेखांकित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य राज्य, जिला एवं विभागीय स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता, समन्वय क्षमता तथा संसाधन प्रबंधन की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था। अभ्यास के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया- • गोल्डन आवर में सामुदायिक प्रथम प्रतिक्रिया (Community First Response) की भूमिका • वैकल्पिक संचार प्रणाली (सैटेलाइट फोन, वायरलेस, हैम रेडियो आदि) का उपयोग • आपदा के दौरान सूचना संकलन, ड्रोन एवं सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से वास्तविक स्थिति आकलन • राहत शिविरों एवं चिकित्सा केंद्रों की पूर्व-चिन्हित व्यवस्था • खोज एवं बचाव, आग बुझाने, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सहायता एवं मनोसामाजिक परामर्श की कार्ययोजना • संसाधन मानचित्रण एवं त्वरित मोबिलाइजेशन अभ्यास में 1934 के ऐतिहासिक भूकंप की तर्ज पर परिकल्पित परिदृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें बहुमंजिला इमारतों के ध्वस्त होने, आग लगने, अवसंरचना क्षति, रेल एवं सड़क संपर्क बाधित होने, औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटना तथा संभावित बाढ़ जोखिम जैसी स्थितियों का सिमुलेशन किया गया। जिला प्रशासन को इंसिडेंट कमांड सिस्टम के अंतर्गत संचालन, योजना, लॉजिस्टिक्स एवं वित्त प्रभागों की सक्रियता सुनिश्चित करने का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों को अपने-अपने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अद्यतन रखने, संसाधनों का डिजिटलीकरण करने तथा सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एनडीएमए के लीड कंसल्टेंट मेजर जनरल श्री सुधीर बहل ने विशेष रूप से यह बल दिया गया कि आपदा प्रबंधन केवल एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि सम्पूर्ण शासन प्रणाली की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ने कहा कि भूकंप जैसी आपदाओं में पूर्व चेतावनी सीमित होती है तथा आफ्टरशॉक्स, अवसंरचना क्षति एवं संचार बाधा जैसी चुनौतियाँ सामने आती हैं। अतः तैयारी, प्रशिक्षण एवं नियमित मॉक अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री नदिमुल गफ्फार सिद्दीकी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तावित मॉक अभ्यास के उद्देश्य, रणनीति, संभावित प्रभाव, संसाधन प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास तैयारियों तथा बहु-एजेंसी समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री सिद्दीकी ने कहा कि “राज्य स्तरीय यह अभ्यास हमारी आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारियों का समग्र मूल्यांकन है। इसका उद्देश्य केवल प्रक्रियाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की प्रभावी तैनाती एवं एम्बुलेंस सहित आपात सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सभी जिलों की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में सकारात्मक संकेत है।” इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूकम्प आपदा के संदर्भ में राज्य एवं जिला स्तर पर समन्वित तैयारी को सुदृढ़ करना, त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना तथा विभिन्न हितधारकों के बीच Better तालमेल स्थापित करना था। इस अभ्यास के माध्यम से 26 फरवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित आधार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि “आज की तैयारी, कल की संभावित क्षति को कम करती है। यह टेबल टॉप अभ्यास राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र की मजबूती, संसाधन समेकन एवं भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजगता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top