Back
भूकम्प मॉक अभ्यास: बिहार में बहु-एजेंसी समन्वय से आपदा प्रतिक्रिया तेज
RZRajnish zee
Feb 25, 2026 15:49:18
Patna, Bihar
- राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर “टेबल टॉप अभ्यास” का सफल आयोजन
- आपदा प्रतिक्रिया, संसाधन प्रबंधन एवं बहु-एजेंसी समन्वय पर विस्तृत समीक्षा
- Mock अभ्यास की तैयारी, इंसीडेंट कमांड सिस्टम एवं सामूहिक दायित्व पर विशेष बल
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर आधारित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज बुधबार को प्राधिकरण के सभागार में “टेबल टॉप अभ्यास” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 23 जिलों जिनमें गंगा नदी के उत्तर स्थित 21 जिलों सहित पटना एवं मुंगेर एवं विभिन्न हितधारक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, बिहार अग्निशमन सेवा, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जल संसाधन विभाग तथा दानापुर रेलवे मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश, सीओईएडएम-डीएमआई तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। अभ्यास में सभी 23 जिलों पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, पश्चिम चम्पारण, समस्तीपुर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, वैशाली, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, सारण, सिवान एवं सहरसा सहित राज्य के शेष अन्य जिलों के प्रशासनिक एवं वरीय अधिकारियों ने भाग लिया。
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत ने की। इस अवसर पर माननीय सदस्य पी.एन.राय, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, शंभू दत्त, प्राधिकरण सचिव मो. वारिस खान, आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदिमुल गफ्फार सिद्दीकी, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार तथा एनडीएमए के लीड कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल सहित राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न हितधारक विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एनडीएमए के लीड कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल द्वारा जिलों की आपदा प्रतिक्रिया योजनाओं, संसाधनों की उपलब्धता, त्वरित संचार तंत्र, समन्वय प्रणाली तथा आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवाओं की समयबद्ध पहुँच (एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम) सुनिश्चित करने से संबन्धित तैयारी एवं प्रतिक्रियाओं के माध्यम से सभी हितधारकों के समक्ष फीडबैक आधारित विस्तृत चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विभिन्न जिलों से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं को रेखांकित किया गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य राज्य, जिला एवं विभागीय स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता, समन्वय क्षमता तथा संसाधन प्रबंधन की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था।
अभ्यास के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया-
• गोल्डन आवर में सामुदायिक प्रथम प्रतिक्रिया (Community First Response) की भूमिका
• वैकल्पिक संचार प्रणाली (सैटेलाइट फोन, वायरलेस, हैम रेडियो आदि) का उपयोग
• आपदा के दौरान सूचना संकलन, ड्रोन एवं सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से वास्तविक स्थिति आकलन
• राहत शिविरों एवं चिकित्सा केंद्रों की पूर्व-चिन्हित व्यवस्था
• खोज एवं बचाव, आग बुझाने, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सहायता एवं मनोसामाजिक परामर्श की कार्ययोजना
• संसाधन मानचित्रण एवं त्वरित मोबिलाइजेशन
अभ्यास में 1934 के ऐतिहासिक भूकंप की तर्ज पर परिकल्पित परिदृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें बहुमंजिला इमारतों के ध्वस्त होने, आग लगने, अवसंरचना क्षति, रेल एवं सड़क संपर्क बाधित होने, औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटना तथा संभावित बाढ़ जोखिम जैसी स्थितियों का सिमुलेशन किया गया। जिला प्रशासन को इंसिडेंट कमांड सिस्टम के अंतर्गत संचालन, योजना, लॉजिस्टिक्स एवं वित्त प्रभागों की सक्रियता सुनिश्चित करने का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों को अपने-अपने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अद्यतन रखने, संसाधनों का डिजिटलीकरण करने तथा सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एनडीएमए के लीड कंसल्टेंट मेजर जनरल श्री सुधीर बहل ने विशेष रूप से यह बल दिया गया कि आपदा प्रबंधन केवल एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि सम्पूर्ण शासन प्रणाली की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ने कहा कि भूकंप जैसी आपदाओं में पूर्व चेतावनी सीमित होती है तथा आफ्टरशॉक्स, अवसंरचना क्षति एवं संचार बाधा जैसी चुनौतियाँ सामने आती हैं। अतः तैयारी, प्रशिक्षण एवं नियमित मॉक अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री नदिमुल गफ्फार सिद्दीकी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तावित मॉक अभ्यास के उद्देश्य, रणनीति, संभावित प्रभाव, संसाधन प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास तैयारियों तथा बहु-एजेंसी समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री सिद्दीकी ने कहा कि “राज्य स्तरीय यह अभ्यास हमारी आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारियों का समग्र मूल्यांकन है। इसका उद्देश्य केवल प्रक्रियाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की प्रभावी तैनाती एवं एम्बुलेंस सहित आपात सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सभी जिलों की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में सकारात्मक संकेत है।”
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूकम्प आपदा के संदर्भ में राज्य एवं जिला स्तर पर समन्वित तैयारी को सुदृढ़ करना, त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना तथा विभिन्न हितधारकों के बीच Better तालमेल स्थापित करना था। इस अभ्यास के माध्यम से 26 फरवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित आधार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि “आज की तैयारी, कल की संभावित क्षति को कम करती है। यह टेबल टॉप अभ्यास राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र की मजबूती, संसाधन समेकन एवं भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजगता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 25, 2026 17:02:400
Report
PKPankaj Kumar
FollowFeb 25, 2026 17:02:200
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 25, 2026 17:01:48Noida, Uttar Pradesh:बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज में भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की.
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 25, 2026 17:01:290
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 25, 2026 17:00:590
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 25, 2026 17:00:390
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 25, 2026 17:00:220
Report
0
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 25, 2026 16:49:070
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 25, 2026 16:48:490
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 16:48:350
Report
YKYOGESH KHARE
FollowFeb 25, 2026 16:48:12Nashik, Maharashtra:विश्व मराठी दिवसानिमित्त मराठी भाषेचा गोडवा गाणारी खादेशी अहिराणी भाषेतील कविता
वसुंधरा लांडगे कवयित्री
0
Report