Back
हाथरस पुलिस ने पांच साल पहले अपहृत हुई नाबालिग लड़की को किया सकुशल बरामद
Hathras, Uttar Pradesh
थाना सादाबाद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए करीब पांच वर्ष पूर्व अपहृत एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बरामदगी के बाद परिजनों ने हाथरस पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2021 को पीड़िता के परिजनों ने थाना सादाबाद पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन काफी समय तक सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और सोशल मीडिया की मदद से पुलिस को पीड़िता की एक इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी मिली। उसी आधार पर मोबाइल नंबर, सीडीआर और लोकेशन ट्रेस कर दिल्ली के थाना राजपार्क क्षेत्र से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि युवक उसे रास्ते में छोड़कर चला गया था, जिसके बाद वह ट्रेन से दिल्ली पहुंच गई और वहां निजी कंपनी में काम करने लगी। मार्च 2023 में उसने दिल्ली निवासी एक युवक से विवाह कर लिया था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
Deaf Logo को पहचानो के ताहत यातायात विभाग ने मूक-बधिर वाहन चालकों के सम्मान व जागरूकता के लिए अभियान
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 31, 2026 16:00:190
Report
0
Report
1
Report
0
Report
NJNeeraj Jain
FollowJan 31, 2026 15:50:520
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 31, 2026 15:50:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 31, 2026 15:50:260
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 31, 2026 15:50:120
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 31, 2026 15:47:470
Report
IAImran Ajij
FollowJan 31, 2026 15:47:310
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 31, 2026 15:47:160
Report