Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maihar485771

दिल दहला देने वाले हमला: नाती ने दादी पर ब्लेड से किया हमला, गांव में दहशत

NSNAJEEM SAUDAGAR
Jan 31, 2026 15:50:12
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh
मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र के रैगवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गुस्से में आए एक नाती ने अपनी ही दादी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान फूलनबाई के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल फूलनबाई की पड़ोसी मुन्नीबाई ने बताया कि आरोपी नाती को मोहल्ले के कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर मार दिया था। इसी बात से गुस्साए नाती ने घर पहुंचते ही आपा खो दिया और अपनी दादी पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 02:47:41
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल पर गया लाइन के नीचे एक नए अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह अंडरपास शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। अंडरपास निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन भी निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि काम में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और तय समय सीमा के भीतर अंडरपास को पूरा किया जाए। वहीं धनबाद के उपायुक्त ने बताया कि गया पुल के बगल में बन रहे इस अंडरपास का निर्माण कई विभागों की निगरानी में हो रहा है। निर्माण स्थल के पास पेयजल एवं नगर निगम की पाइपलाइन गुजर रही है, साथ ही एफसीआई गोदाम, पथ निर्माण विभाग और रेलवे से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी समन्वय किया जा रहा है। इन सभी विभागों के बीच तालमेल बनाकर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आदित्य रंजन डीसी धनबाद वहीं स्थानीय लोगों ने भी अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि इसके पूरा होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा। शशि प्रकाश , सांसद प्रतिनिधि गौरतलब है कि अंडरपास बन जाने के बाद धनबाद शहर में लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 19, 2026 02:46:45
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 14वाँ दिन डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देंगे सवालों के जवाब वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण PDS पर ध्यानाकर्षण विधायक ओंकार साहू ने लगाया दूसरा ध्यानाकर्षण विधायक सुशांत शुक्ला लगाएंगे विशेष सहायता योजना की राशि व्यय अनियमितता पर ध्यानाकर्षण विधानसभा में आज पारित होंगे अहम विधेयक धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के पुनःस्थापन पर होंगी निगाहें छग नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर होगी चर्चा छग गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक होगा पारित विधायक सुशांत शुक्ला के तारांकित प्रश्न पर आधे घंटे की होगी चर्चा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री देंगे जवाब
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 19, 2026 02:46:31
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पुलिस आमने-सामने की मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। थाना वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में लूट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी लव को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में लव के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लव के पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध असलाह भी बरामद किया है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी और मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। राज और दर्शन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। वह इस घटना को अंजाम देने वाले लव और योगेंदर फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि लव डासना के रास्ते से जाने वाला है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। बारिश होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी。
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 19, 2026 02:46:02
Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के शहर में ईद उल फितर की तैयारी जोरों पर है। इससे पहले अजमेर शहर क़ाज़ी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीक़ी ने मुस्लिम समाज से एक खास अपील की है। उन्होंने ज़ी सलाम से खास बातचीत में शरीअत की रोशनी में कहा कि हर रोज़ेदार और खास ओ आम मुसलमान को ईद की नमाज़ से पहले फितर देना लाज़मी है। हदीसें पाक की रौशनी में जब तक कोई शख़्स ईद की नमाज़ से क़ब्ल अपना फितर नही निकालता है तो उसे ईदगाह जाने का हक़ भी नही है। दरगाह की जामा मस्जिद शाहजानी के इमाम तौसीफ़ सिद्दीक़ी ने तमाम मुस्लमानों से अपील की है कि ईद की नमाज़ के लिए ईदगाह जाते और आते वक़्त तस्बीह पढ़े और नमाज़ के बाद ख़ामोशी से ख़ुत्बा समाअत करें। ईद की नमाज़ से पहले और बाद में क्या अमल नमाज़ियों को करना है इसी पर मज़ीद बातचीत की हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान ने, देखते है अजमेर से एक खास रिपोर्ट।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 19, 2026 02:45:28
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गुलाबबाग उद्यान में एक व्यक्ति अचानक कुएं में गिर गया। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। वहां मौजूद होमगार्ड के जवान कमलेन्द्र सिंह ने त्वरित लोगो की सहायता से तुरंत बुजुर्ग व्यक्ति को निकाlने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके लिए कुंए में सीढ़ियों वाली रस्सी को डाला गया। जिसे बाहर लहदे लोगो ने पकड़ रखा था। समय रहते बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति हनुमानजी मंदिर के पास वाले कुए पर कबूतरों को दाना डाल रहा था। तभी बेलेंस बिगड़ने से वह कुंए में गिर गया。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 19, 2026 02:45:08
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top