Back
बगहा में बेलवारा फार्म की आग से 22 एकड़ गन्ने जल, किसानों को भारी नुकसान
IAImran Ajij
Jan 31, 2026 15:47:31
Bagaha, Bihar
बिहार के पश्चिमी चम्पारण ज़िले के बगहा से खबर है, रामनगर थाना क्षेत्र स्थित हरिनगर शुगर मिल्स के बेलौँरा फार्म में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते 22 एकड़ की प्लॉट में लगी गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। इस हादसे से छोटे किसानों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं हरिनगर चीनी मिल को भी बड़ी क्षति पहुँची है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत से धुआँ उठता दिखा और कुछ मिनटों में आग विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और मिल कर्मी मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की गई। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन 22 एकड़ खेतों में लगी गन्ने की नगदी फसल पूरी तरह जल चुकी थी। बाइट – मनन सिंह, जनरल फार्म मैनेजर, हरिनगर शुगर मिल्स ने बताया कि शनिवार को अचानक आग लग गई, जिसमें पूरे 22 एकड़ में लगे गन्ने की नगदी फसल जल गए हैं, जिससे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारम्भिक तौर पर आग लगाने के पीछे असामाजिक तत्वों की आशंका जताई गई है। घटना के बाद छोटे और सीमांत किसानों में चिंता का माहौल है, क्योंकि मेहनत से तैयार की गई फसल जल जाने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। माना जा रहा है कि यह फॉर्म हरिनगर चीनी मिल का निजी है; आग लगने के कारणों की सही जांच जारी है। प्रशासन और मिल प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहे हैं। रामनगर से इस बड़ी घटना ने खेतों की सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं; जांच से क्या सामने आता है और नगदी फसल पर ऐसी आगजनी के मामलों में कब तक राहत मिलती है, यह देखने वाली बात होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowJan 31, 2026 17:07:330
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 31, 2026 17:07:240
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 31, 2026 17:07:060
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 31, 2026 17:06:530
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 31, 2026 17:06:390
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 31, 2026 17:06:110
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 31, 2026 17:05:580
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowJan 31, 2026 17:05:440
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 31, 2026 17:02:250
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 31, 2026 17:02:130
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 31, 2026 17:01:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 31, 2026 17:01:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 31, 2026 17:01:150
Report
0
Report
1
Report