Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

आपातकाल के काले अध्याय की 50 वीं बरसी पर भाजपा कार्यालय पर सेमिनार के दौरान केबिनेट मंत्री रहे मौजूद।

JAY KISHOR KUSHWAHA
Jun 25, 2025 14:09:14
Hathras, Uttar Pradesh
जनपद हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र के हाथरस शहर के गौशाला रोड स्थिति भाजपा कार्यालय पर आपातकाल के काले अध्याय की 50 वीं बरसी पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। भारत माता व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल केबिनेट मंत्री अनिल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक, सिकंदरा राऊ विधायक, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आपातकाल के दौरान जेल की यातनाएं झेलने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शॉल पहनाकर एवं सम्मानित किया गया।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement