Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस के कॉलेज में चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, लैपटॉप-एलसीडी सहित काफी सामान ले उड़े चोर

Jan 08, 2026 08:50:29
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के चन्दपा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर स्थित शिवचरण लाल इंटर कॉलेज में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात कॉलेज को निशाना बनाया, बदमाश कॉलेज के अंदर घुस गए, ओर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने स्कूल से 1 लैपटॉप, 4 एलसीडी, मॉनिटर और 2 सीपीयू चुरा ले गए। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने चन्दपा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SLSanjay Lohani
Jan 09, 2026 05:49:18
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हमारे शिक्षक एप में गुरुवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते ई-हाजिरी प्रणाली पूरी तरह चरमरा गई। एप में लॉगिन, लॉग-आउट और उपस्थिति दर्ज न होने जैसी समस्या से शिक्षक, अतिथि शिक्षक, प्राचार्य और प्रधानाध्यापक तक परेशान दिखाई दिए। स्कूल पहुंचते ही मोबाइल पर हाजिरी लगाने की कोशिश में जुटा शिक्षकीय स्टाफ नेटवर्क टटोलते, मोबाइल बंद-चालू करते, डाटा बैलेंस जांचते और इंटरनेट स्पीड परखते नजर आया। कई शिक्षकों ने सहकर्मियों को फोन कर समस्या साझा की तो पता चला कि त्रुटि किसी एक तक सीमित नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से सभी यूज़र्स को प्रभावित कर रही थी। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि लॉगिन सफल होने के बाद भी एप लगातार अबसेंट स्टेटस दिखा रहा था। वहीं, स्क्रीन पर एरर-402, 502 जैसे कोड बार-बार उभरते रहे, जिससे उपस्थिति दर्ज कराना असंभव हो गया। सुबह 10 बजे की अनिवार्य समय-सीमा के दबाव में शिक्षकों ने हर संभव जुगाड़ आज़माया। कोई स्कूल की बाउंड्री पर चढ़कर नेटवर्क तलाशता दिखा तो कोई छत तक पहुंच गया, फिर भी सिस्टम ने साथ नहीं दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या और गंभीर रही। सतना के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र परसमनिया और मैहर जिले के रामनगर कस्बे में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जहां खासकर अतिथि शिक्षक इस आशंका से घिर गए कि कहीं ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद उनकी उपस्थिति सिस्टम में अनुपस्थित न दर्ज हो जाए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सतना और मैहर जिले के कुल 3,896 शिक्षक एप में हाजिरी दर्ज नहीं कर सके। इनमें सतना के 3,014 और मैहर के 882 शिक्षक शामिल हैं। सतना में 2,081 नियमित शिक्षक, 211 अतिथि शिक्षक और 722 प्राचार्य/प्रधानाध्यापक प्रभावित हुए, जबकि मैहर में 594 शिक्षक, 94 अतिथि शिक्षक और 194 प्राचार्य/प्रधानाध्यापक उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाए। विभागीय स्तर पर त्रुटि सुधार के प्रयास जारी हैं, लेकिन इस घटना ने डिजिटल हाजिरी प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Jan 09, 2026 05:48:35
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Jan 09, 2026 05:47:44
New Delhi, Delhi:विधानसभा का सत्र, जिसे कल चार दिनों के लिए आयोजित किया गया था, उसमें आप सभी ने देखा कि किस प्रकार विपक्ष ने पूरे सदन को बार-बार बाधित किया। गुरु तेग बहादुर जी पर जब चर्चा चल रही थी और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे थे, उस समय भी विपक्ष ने व्यवधान डाला। इतना ही नहीं, इस कृत्य के लिए उन्होंने आज तक कोई माफी तक नहीं मांगी। आशी द्वारा द्वारका सम्मान समारोह में भाग न लेना यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी को हमारे गुरुओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने जो आपत्तिजनक शब्द कहे, मैं मानता हूँ कि आज़ादी के बाद किसी सिख गुरु के लिए इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। इससे साफ जाहिर होता है कि उनके मन में हमारे गुरुओं के प्रति कोई आदर नहीं है। जब उपराज्यपाल का अभिभाषण हो रहा था, तब यह सभी जानते थे कि प्रदूषण पर चर्चा होनी है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार सदन को बाधित किया गया। सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया था कि प्रदूषण पर चर्चा की जाएगी। हमने यह भी बताने का प्रयास किया कि 10 महीनों में हमारी सरकार ने क्या-क्या कार्य किए और 11 वर्षों में उन्होंने क्या किया। हमने सदन को एक दिन के लिए इसलिए भी बढ़ाया, ताकि सरकार द्वारा संशोधित अनुमान (Revised Estimates) पेश किए जा सकें। यदि ऐसा नहीं होता, तो पूरी दिल्ली में विकास कार्य ठप हो जाते। आज उपराज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्ताव पारित किया जाना है, प्रदूषण पर चर्चा लाई जा रही है और कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित होने हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष आतिशी, जो लगातार तीन दिनों से सदन में उपस्थित नहीं हैं, यह अच्छी तरह जानती हैं कि उनकी स्थिति कमजोर है। हमारी मांग है कि उन्हें सजा मिले। मैं माननीय स्पीकर का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने इस मामले को प्रिविलेज कमेटी को सौंपा। सरकार जल प्रदूषण, सीवर और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार किसी भी तरह से बैकफुट पर नहीं है। सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वे सराहनीय हैं। जो काम 11 साल में नहीं हुआ, वह हमने 10 महीनों में करके दिखाया है। विपक्ष को यही बात अच्छी नहीं लग रही है। मैं विपक्ष से आग्रह करता हूँ कि आज सदन को चलने दें। देशभर के मीडिया चैनलों पर यह दिखाया जा रहा है कि गंदा पानी आ रहा है, इस विषय पर भी आज मेरे द्वारा सदन में विस्तृत बयान दिया जाएगा।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Jan 09, 2026 05:47:29
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन से शुजालपुर लौट रही एक महिला का कीमती आभूषणों से भरा बैग रास्ते में गिर गया, लेकिन कुछ ही समय में वह सुरक्षित उनके हाथों में वापस पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम में दो बच्चों और यातायात पुलिस की सजगता व ईमानदारी सामने आई। शुजालपुर निवासी नीलोफर बुधवार को उज्जैन में एक गमी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थीं। रेलवे स्टेशन जाने के दौरान बेगमबाग इलाके में उनका बैग ऑटो से नीचे गिर गया। वहीं मौजूद दो बच्चों को बैग मिला, जिन्होंने बिना देर کیے उसे पास तैनात यातायात पुलिस को सौंप दिया। यातायात एएसआई भगीरथ शर्मा, आरक्षक मनोज कुमार सिंह और मिलन सोनी ने बैग की जांच की। इसमें करीब चार लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि रखी हुई थी। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया, जिससे पता चला कि नीलोफर ट्रेन में सवार हो चुकी हैं। इसके बाद यातायात पुलिस ने तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन रुकवाकर महिला से संपर्क किया और पूरा सामान सुरक्षित उनके सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर नीलोफर भावुक हो गईं और उन्होंने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस सराहनीय और ईमानदार कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Jan 09, 2026 05:46:45
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के मंडलीय नगर योजनाकार कार्यालय के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) तैयार कर उसे विभिन्न विभागों में प्रसारित करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। विभागीय जांच में यह सामने आया है कि संबंधित एनओसी पर अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे, जबकि जिस क्षेत्र के लिए यह एनओसी जारी होने का दावा किया गया है, वह टीसीपी विभाग के अंतर्गत आता ही नहीं है। यह क्षेत्र नगर निगम के तहत शहर का एक वार्ड है।जानकारी के अनुसार शातिरों ने टीसीपी विभाग के नाम से फर्जी एनओसी तो तैयार कर ली, लेकिन नगर निगम क्षेत्र के लिए टीसीपी की एनओसी बनाकर बड़ी चूक कर बैठे। यही गलती विभागीय जांच के दौरान पकड़ में आ गई। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह फर्जी एनओसी कहां तैयार की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि बीते वर्ष 29 दिसंबर को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंडलीय कार्यालय हमीरपुर की ओर से सदर थाना हमीरपुर में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में विभागीय अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति उनके कार्यालय पहुंचा और एक एनओसी प्रस्तुत की, जिसे उसने कार्यालय द्वारा जारी बताया। जब अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच की तो कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एनओसी पर प्लानिंग ऑफिसर के हस्ताक्षर फर्जी थे। इसके अलावा एनओसी पर अंकित डिस्पैच नंबर भी कार्यालय के आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह फर्जी एनओसी हमीरपुर शहर से दर्शाई गई है। इतना ही नहीं, इस एनओसी की एक प्रति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हमीरपुर के सहायक अभियंता को भी भेजी गई थी, जिससे सरकारी अधिकारियों को गुमराह करने की मंशा साफ झलकती है। वहीं हमीरपुर नगर योजनाकार अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय जांच में यह एनओसी पूरी तरह फर्जी पाई गई है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र के लिए एनओसी जारी होने का दावा किया गया है, वह टीसीपी विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, बल्कि नगर निगम के अंतर्गत आता है। साथ ही दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर भी जाली पाए गए हैं। बाइट हरजिंद्र सिंह नगर योजनाकार अधिकारी वहीं एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि टीसीपी विभाग के अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह फर्जी एनओसी किसने और कैसे तैयार की तथा इसे किन-किन विभागों में भेजा गया। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट बलबीर ठाकुर पुलिस अधीक्षक
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Jan 09, 2026 05:46:05
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का आज तीसरा दिन आज फिर से तोड़ा जाएगा 4 मंजिला इमारत इमारत टूटने के बाद ही किसी और बिल्डिंग को हाथ लगायेंगे मजदूर आज जुम्मे की नमाज़ है उसके साथ ही उसकी दुकान के सामने 4 मंजिला इमारत तोड़ी जा रही है इमारत टूटने के बाद किसी और इमारत पर हाथ लगायेंगे मजदूर रोड चौड़ीकरण में कुल 181 मकान और 6 मस्जिद को चिन्हित किया गया है अब जल्द बदल जाएगी दलमंडी का स्वरूप जिस दालमंडी में पूरे पूर्वांचल के लोग उस दल मंडी से सामान लेने पहुंचते थे अब वह दालमंडी कुछ महीनों में जमीदोज कर दी जाएगी क्योंकि जाम से निजात और वाराणसी के विकास के लिए यह काम जरूरी
0
comment0
Report
Jan 09, 2026 05:39:30
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Jan 09, 2026 05:33:27
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়িতে খাঁচা বন্দী চিতাবাঘ। ফের বনদপ্তরের পাতানো খাঁচায় খাঁচাবন্দি হলো একটি চিতাবাঘ। এক সপ্তাহও কাটেনি, তার মধ্যেই আবার জলপাইগুড়ি জেলার বানারহাট থানার অন্তর্গত কলাবাড়ি চা বাগানের ১৬ নম্বর সেকশনে বনদপ্তরের পাতানো খাঁচায় চিতাবাঘ ধরা পড়ায় এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। খবর ছড়িয়ে পড়তেই চিতা বাঘ টিকে দেখতে স্থানীয় বাসিন্দারা ভিড় জমান।স্থানীয়রা জানান, শুক্রবার সাত সকালে দেখতে পান বনদপ্তরের পাতানো খাঁচার ভেতরে একটি চিতাবাঘ বন্দি হয়ে রয়েছে। খবর দ্রুত ছড়িয়ে পড়তেই ঘটনাস্থলে ভিড় জমান চা বাগানের শ্রমিক ও এলাকার বাসিন্দারা। খবর পেয়ে দ্রুত সেখানে পৌঁছায় বিন্নাগুড়ি ওয়াইল্ডলাইফ বিভাগের বনকর্মীরা। তারা চিতাবাঘটিকে নিরাপদে উদ্ধার করে নিয়ে যান। উল্লেখ্য, অতীতে কলাবাড়ি চা বাগানে চিতাবাঘের হামলায় শিশু মৃত্যুসহ একাধিক আহত ও নিহতের ঘটনা ঘটেছে। সেই কারণেই বনদপ্তর চিতাবাঘ ধরতে এলাকায় নিয়মিত খাঁচা পেতে রাখে। সাম্প্রতিক সময়ে একের পর এক চিতাবাঘ খাঁচাবন্দি হওয়ায় স্বস্তির নিঃশ্বাস ফেলছেন চা বাগানের শ্রমিক ও স্থানীয় বাসিন্দারা। এলাকায় মানুষজন বনদপ্তরের সক্রিয় ভূমিকার প্রশংসা করছেন। বনদপ্তরের আধিকারিকদের নিয়মিত টহল ও তৎপরতায় খুশি চা বাগানের শ্রমিক মহিলারাও।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top