Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhatarpur471001
खजुराहो में 3.4 डिग्री तापमान, भीषण ठंड से लोगों के लिए अलाव जलाए गए
HGHarish Gupta
Jan 09, 2026 05:48:35
Chhatarpur, Madhya Pradesh
एकंर -पत्थरो का शहर छतरपुर का खजुराहो इन दिनौ भीषण ठंड का सितम झेल रहा है ,यहां का तापमान 3.4 डिग्री तक पहुँच गया है ,जोकि मध्यप्रदेश मे सबसे कम तापमान रिकोर्ड किया गया ,ठंड की ठिठुरन बढने से नगर परिषद द्वारा भीषण सर्दी से बचाव के लिए नगर में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे है ताकि खजुराहो में आने वाले देसी विदेशी सैलानियों को ताकि रात्रि में बेसहारा लोग एवं आवारा गोवंश अलाव तापकर सर्दी से अपना बचाव कर सकें।तापमान घिरने की वजह से घना कोहरा छा रहा है जिससे दिल्ली की आने वाली सभी train तीन से चार घंटे तक लेट चल रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 04, 2026 06:01:00
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 धार्मिक नगरी उज्जैन में होली का उत्सव पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर रंगों में सराबोर होता नजर आ रहा है। सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं。 इसी कड़ी में मालीपुरा स्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से होली उत्सव की शुरुआत की। समाजजन एकत्रित होकर पहले पारंपरिक तरीके से होली खेलते दिखाई दिए, इसके बाद वे समाज के अन्य घरों की ओर रवाना हुए。 विश्वकर्मा समाज में वर्षों पुरानी एक मान्यता का पालन आज भी किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार जिन परिवारों में बीते समय में गमी (शोक) हुई हो, उनके घर समाज के लोग स्वयं पहुंचकर रंग लगाते हैं। इसका उद्देश्य यह होता है कि शोक की छाया से बाहर निकलकर वह परिवार भी आने वाले त्योहारों को खुशियों और सामाजिक अपनत्व के साथ मना सके। समाज के बुजुर्गों का कहना है कि यह परंपरा केवल रंग खेलने की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवेदना और साथ निभाने का प्रतीक है। होली जैसे पावन पर्व पर यह संदेश दिया जाता है कि दुख की घड़ी में समाज साथ खड़ा है और खुशियों में भी सबको सहभागी बनाना ही सच्ची होली है। शहर में दिन चढ़ने के साथ होली की रौनक और बढ़ने की संभावना है, वहीं विभिन्न मोहल्लों और समाजों में पारंपरिक ढंग से रंगोत्सव मनाया जा रहा है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 04, 2026 06:00:38
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top