Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241123

गौ रक्षक दल टीम ने मवेशियों से लदे दो पिकअप डाला पकड़े,पुलिस ने एक किशोर सहित पांच पर दर्ज की रिपोर्ट

Aug 21, 2025 13:59:04
Pali, Uttar Pradesh
गुरुवार को गौ रक्षक दल टीम ने निजामपुर पुलिया के पास दो पिकअप डाला पकड़ लिए। दोनों डाला पर करीब 35 मवेशी लदे थे। पुलिस ने दोनों वाहन पर एक किशोर सहित पांच लोग हिरासत में लिए हैं। किशोर सहित पांचों के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया है।
6
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 21, 2025 14:56:45
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिरसिया थाना क्षेत्र नया बस्ती लक्ष्मीपुर कौवाहा निवासी रोहित राम पिता छठू राम ने कल 20अगस्त बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आत्महत्या कर ली है जानकारी के अनुसार रोहित अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल सतवारिया गांव गया था। वहां किसी कारणवश पत्नी की विदाई नहीं हो सकी। बताया जाता है कि इसी बात से आहत होकर वह मायूस घर लौट आया। और शाम करीब 5:30 बजे घर पहुंचने के बाद उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
2
comment0
Report
Aug 21, 2025 14:53:00
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां आज 21अगस्त करीब 4बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में अनुकम्पा के आधार पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 45 विद्यालय लिपिक और 2 विद्यालय परिचारी पदों पर कुल 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री जनक राम ने कहा कि कम समय में पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर नियुक्ति पत्र देना जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है।
1
comment0
Report
Aug 21, 2025 14:41:41
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां आज 21अगस्त करीब 4बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में "एक पेड़ मां के नाम अभियान-2" के तहत महापौर श्रीमती सिकारिया वार्ड संख्या 45 व 46 के विभिन्न मोहल्लों, शेखौना मठ प्लस टू स्कूल, छठ घाट और बैद्यनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पहुंचीं और वृक्षारोपण किया। महापौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा— “जइसे रउआ सब अपन घर-परिवार संभालत बानी, वइसे ही एक-एक गो पेड़ के पांच साल पाले के बा।”
3
comment0
Report
Aug 21, 2025 14:22:54
Bettiah, Bihar:
पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विजिलेंस की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, एक केस में लाभ पहुंचाने के बदले महिला दारोगा द्वारा 15 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, लेकिन सौदा 12 हज़ार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता फिरोज़ कौशर (निवासी मलदहिया) ने इसकी लिखित शिकायत विजिलेंस को दी। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया
4
comment0
Report
Aug 21, 2025 14:19:32
Gajraula, Uttar Pradesh:
बृहस्पतिवार को गजरौला में पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य के नेतृत्व में चौपला पुलिस चौकी के पास हसनपुर रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत ​की गई। पुलिस बल एवं यातायात प्रभारी एसआई अनुज मलिक भी साथ रहे। पुलिस एवं पालिकाकर्मियों ने यहां दुकानों के आगे खड़े ठेले वालों को वहां से हटवाया और सड़क पर अवैध तरीके से रखा सामान भी जब्त कर लिया। जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त भी किया गया।
5
comment0
Report
Aug 21, 2025 14:16:36
Masaurhi, Bihar:
।। मसौढ़ी।। पुनपुन घाट के समीप निर्माणरत केबल सस्पेंशन ब्रिज से एक मजदूर नदी में गिर गया। सूचना पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन को दी गई। बचाव कार्य में देरी होने से कार्यरत मजदूरों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रशासन की टीम पहुंची और मजदूरों से घटना की जानकारी ली। दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक डूबे हुए मजदूर की जानकारी नहीं मिल सकी थी। डुबा हुआ मजदूर दीपक यूपी के बरेली का रहने वाला है। जो केबल सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण में लगी कंपनी में कार्यरत था।
7
comment0
Report
Aug 21, 2025 13:52:34
Risali, Chhattisgarh:
दुर्ग पुलिस द्वारा आज विश्वास नशा मुक्ति अभियान चलाया गया l जिसमें में उद्देश्य स्लोगन दिया गया l नशा को छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो l इस अभियान में बताया गया नशा करने वाले किस तरह से समाज से निष्कासित किए जाते हैं किस तरह से समाज नाश करने वाले व्यक्ति से बात भी करना पसंद नहीं करते उनके साथ व्यवहार भी पसंद नहीं करते दशा करने से स्वास्थ्य की हानि होती हैl सामाजिक तौर से भी हानि ही होती हैl धन की भी हानि होती है l इस प्रकार से नशा केवल मनुष्य की जिंदगी में हनी ही करवाता है l
5
comment0
Report
Aug 21, 2025 13:41:56
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर के वर्मा के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 34 रेलगाड़ियों की जांच की गयी तथा बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध ग्वालियर स्टेशन पर विशेष किला बंदी जाँच की गई, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले, गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले कुल 191 यात्रियों से रु 1,18,860 का जुर्माना वसूल किया गया उक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर श्री राजीव शर्मा , राजेंद्र छारी ,विकास श्रीवास्तव,रामनिवास मीणा ,गोविंद भदोरिया ,ओर उमंग राजावत,अमित शाह आदि स्टाफ मौजूद रहा।
4
comment0
Report
Aug 21, 2025 13:21:27
Bishambharpur, Bihar:
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के चनायनबांध पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां पुल पर नहाने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई,मृतक की पहचान अयान (उम्र 13 वर्ष), पिता शेख हसनजान निवासी चनायनबांध पंचायत वार्ड नंबर 5 के रूप में हुई है,घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
6
comment0
Report
SSandeep
Aug 21, 2025 12:41:25
Deoria, Uttar Pradesh:
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता। थाना बरियारपुर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-250/2025 धारा 137(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दन शर्मा को मुखबिर की सूचना पर विशुनपुर कला बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 30.07.2025 को अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इस संबंध में पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है
4
comment0
Report
Aug 21, 2025 12:39:42
Hatibari, Jharkhand:
धनबाद में जियोमार्ट डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट्य की घटना के विरोध में लगभग 400 डिलीवरी राइडर्स ने काम ठप कर दिया और कंबाइन बिल्डिंग के पास धरना पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी राइडर्स पुलिस से सुरक्षा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मईटांड निवासी प्रेम सिंह ने ₹187 का ऑनलाइन ऑर्डर किया था, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद प्रेम सिंह अपने साथियों के साथ कार और बाइक से पहुंचा और राइडर के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनका मांग है कि प्रदर्शनकारी राइडर्स पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई कीया जाए।
7
comment0
Report
Aug 21, 2025 12:06:25
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 के आगे श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में सकल जैन समाज का उपक्रम भगवान महावीर का महातीर्थ बनेगा। जिसका मंगल भूमिपूजन एवं शिलान्यास मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान महावीर महातीर्थ अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय स्थल होगा जहां विश्व को "जियो और जीने दो" और "अहिंसा परमो धर्मः" का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की 31 फुट ऊंची लगभग 70 टन बजनी विशाल एवं मनोज्ञ प्रतिमा विराजमान होगी। इसके साथ में परिसर में जनकल्याणकारी कार्यों की श्रृंखला में जैन समाज के द्वारा निःशुल्क भोजनशाला, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतू शिक्षण संस्थान (कोचिंग सेंटर), गर्ल्स हॉस्टल, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र आदि हैं।
13
comment0
Report
Aug 21, 2025 11:57:50
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
आज मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा डीजल लोको दोष निवारण पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) झाँसी श्री शिवम श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।झाँसी मंडल में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को विद्युत लोकोमोटिव के साथ-साथ डीजल लोकोमोटिव संचालन का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मंडल में डीजल लोको मुख्यतः यार्डों में शंटिंग कार्य हेतु प्रयुक्त किए जाते हैं, साथ ही अन्य मंडलों के लिए डीजल लोकोमोटिव का अनुरक्षण कार्य भी किया जाता है।मंडल रेल प्रबंधक महोदय के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में, डीजल लोकोमोटिव के सुचारू संचालन तथा लाइन फेल्योर से बचाव हेतु इस पुस्तिका का संकलन एवं मुद्रण विद्युत परिचालन विभाग, झाँसी द्वारा कराया गया है।
1
comment0
Report
Aug 21, 2025 11:45:50
Medak, Telangana:
రైతులు నానో యురావైపు మొగ్గు చూపాలి. రైతులకు సంవత్సరానికి తగ్గట్టుగా యూరియా సరఫరా నానో యూరియాతో రైతులకు అనేక ప్రయోజనాలు ఉన్నాయని రైతులకు క్షేత్రస్థాయిలో అవగాహన కల్పించాలని మెదక్ జిల్లా కలెక్టర్ రాహుల్ రాజ్ తెలిపారు.మెదక్ జిల్లా రామాయంపేట మండలం తొనిగండ్ల గ్రామంలో యూరియా వాడకాన్ని డీఏవో మరియు వ్యవసాయ అధికారులతో జిల్లాకలెక్టర్ పరిశీలించారు. ఈ సందర్భంగా కలెక్టర్ రాహుల్ రాజ్ మాట్లాడుతూ నానోయూరియా వాడకం వల్ల దిగుమతిలో అద్భుత ప్రయోజనాలు ఉన్నాయని అత్యంత ప్రయోజన కరణిగా ఉన్న నానోయూరియా ఉపయోగించుకోవాలన్నారు
8
comment0
Report
Advertisement
Back to top