212601
टंकी के ऊपर चढ़कर बना रहे रील जान का भी खतरा नहीं
Shah, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिला के ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहद करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी में दो बच्चे सबसे ऊपर चढ़कर मोबाइल से रील बनते हुए नजर आए इस टंकी की मुंडेर पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़े इन बच्चों को देखकर लोगों की सांस थम गई लेकिन उन्हें हादसे का डर तनिक भी डर नहीं था ग्रामीणों के मुताबिक की टंकी बनकर तो खड़ी हो गई है पाइपलाइन बिछ गई है जल पूर्ति शुरू हो चुकी है लेकिन सुरक्षा इंतजाम के अभाव के चलते यह जगह बच्चों के लिए खेल और रोमांस का ठिकाना बन गई है ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रanchi police ne muskaan 2.0 me 111 mobile baramad kar vastvik dharkon ko lautaye
Ranchi, Jharkhand:राँची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की गुम और चोरी हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए Mobile Recovery Cell, CEIR पोर्टल और टेक्निकल सेल की मदद से कार्रवाई हुई तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल के वर्तमान उपयोगकर्ताओं की जानकारी जुटाई गई नवीन पुलिस केंद्र में समारोह आयोजित कर मोबाइल वास्तविक धारकों को लौटाए गए लंबे समय बाद मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी0
0
Report
बेंगलुरु के विक्नाना नगर में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु में एक घातक हादसा जिसने लोगों को दहला दिया. घटना कल लगभग 10:00 बजे Vignana Nagar, Kagadasapura Main Road पर हुई. एक कार तेज़ रफ्तार से सड़क पर इंतजार कर रहे वाहनों में भिड़ गई. 33 वर्षीय Naveen मौके पर ही मृत्यु हो गई. टक्कर की तीव्रता से Naveen अपने बाइक से लगभग 50 फीट फेंके गए. Naveen को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर मौत हो गई. Jeevan Bheemanagar ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. Jeevan Bheemanagar थाना ने 63 वर्षीय कार चालक को हिरासत में लिया है. Naveen एक कटिंग शॉप में काम करते थे. सुबह काम पर जाते समय कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.0
0
Report
यमुनानगर नगर पालिका-फायर कर्मचारी 20वें दिन भी हड़ताल, 26 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन का ऐलान
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। सरकार पर 13 मई के समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद रादौर में कृषि मंत्री श्याम सिंह र Rana के आवास पर प्रदर्शन कर उनके पुत्र नेपाल R Rana को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर पालिका और फायर कर्मचारियों ने 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद रादौर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपकर आगामी विधानसभा सत्र में उनकी मांगों को उठाने की अपील की। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 13 मई को 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें कर्मचारियों को पक्का करना, सफाई कर्मियों और सीवरमैन की नियमित भर्ती, ठेका प्रथा खत्म करना, शहीद फायर कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना शामिल है। इसके अलावा जोखिम भत्ता और फायर कर्मचारियों के लिए नियमित नीति बनाने की मांग भी शामिल थी। कर्मचारियों ने मुंडा माजरा में वाल्मीकि समाज के बीच जनसभा कर समर्थन की अपील की। वहीं सर्व कर्मचारी संघ ने 26 अगस्त को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. बाइट – ललित कुमार, फायर ब्रिगेड कर्मचारी: “13 मई को सरकार के साथ हमारी 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। हम सरकार से मांग करते हैं कि समझौते को तुरंत लागू किया जाए। 26 अगस्त को लघु सचिवालय पर बड़ा प्रदर्शन होगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”0
0
Report
Advertisement
मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत पोल से पिकअप टकराया बड़ा हादसा टला
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिकअप की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खंभा फिलहाल केबल के सहारे रुका हुआ है। हादसा डॉक्टर जियाउद्दीन के करीब 10 मीटर आगे और रजिस्ट्री कार्यालय से पहले हुआ। व्यस्त बाजार होने के कारण स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त खंभे को जल्द बदलने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका टाली जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा जल्द नहीं बदला गया तो बाजार में हादसे का खतरा बना रहेगा और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।0
0
Report
जालोर फैमिली कोर्ट ने तलाक रद्द कर एकतरफा डिक्री निरस्त कर दिया
Jaipur, Rajasthan:BJP की पूर्व विधायक का तलाक रद्दः 3 साल पहले दिए आदेश को कोर्ट ने एकतरफा माना; पति ने कहा- सोने की मणि नहीं चाहिए। जालोर की फैमिली कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक अमृता मेघवाल और भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल के तलाक को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने करीब 3 साल पहले पारित एकतरफा तलाक की डिक्री को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने माना कि अमृता मेघवाल को मामले में विधि अनुसार नोटिस की तामील नहीं हुई और उन्हें अपना पक्ष रखने का सही मौका नहीं मिला। आदेश के बाद बाबूलाल मेघवाल ने कहा- भले ही अमृता सोने की मणि हो, लेकिन अब मुझे यह मणि नहीं चाहिए। दरअसल, बाबूलाल मेघवाल ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 के तहत विवाह विच्छेद (तलाक) की याचिका 22 सितंबर 2022 को जालोर फैमिली कोर्ट में पेश की थी। अमृता को जयपुर के पुराने पते पर नोटिस भेजे गए, लेकिन मकान लंबे समय से बंद होने के कारण नोटिस कई बार लौट आए। इसके बाद समाचार पत्र में नोटिस प्रकाशित करवाकर तामील की कार्रवाई की गई। अमृता की ओर से बाद में कोर्ट में आवेदन देकर कहा गया कि वह उस पते पर रहती नहीं थीं और उन्हें तलाक की कार्यवाही की जानकारी ही नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 13 जून 2023 को प्रकरण की नकल के लिए आवेदन किया और 5 जुलाई 2023 को एकतरफा डिक्री निरस्त करने का आवेदन पेश किया। कोर्ट ने माना- नोटिस तामील प्रक्रिया में कमी रही। कोर्ट के अनुसार, जिस पते पर नोटिस भेजे गए थे, वहां मकान बंद और ताला लगा मिला था। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए नोटिस भी मकान बंद होने की टिप्पणी के साथ वापस आए। ऐसे में समाचार पत्र में प्रकाशित नोटिस के आधार पर की गई तामील को परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने माना कि अमृता मेघवाल को विधि के अनुरूप नोटिस नहीं मिला था। ऐसे में उन्हें अपना पक्ष रखने के अवसर से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। कोर्ट ने 7 जून 2023 की डिक्री भी निरस्त की। फैमिली कोर्ट के पीठासीन अधिकारी (आरजेएस) अमर वर्मा ने अमृता मेघवाल का आवेदन स्वीकार करते हुए 4 मई 2023 की एकतरफा कार्यवाही और 7 जून 2023 को पारित निर्णय एवं डिक्री को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने मामले को दोबारा दर्ज कर आगे सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद करीब 3 साल पुराने तलाक केस में दोनों पक्षों को अब फिर से कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखने का मौका मिल सकेगा। अमृता मेघवाल की ओर से वकील संजय बोराणा और बाबूलाल मेघवाल की ओर से वकील सुरेंद्र कुमार दवे ने पैरवी की। बाबूलाल मेघवाल बोले- यह अंतिम फैसला नहीं है। अमृता का दावा है कि उन्हें पक्षकार नहीं बनाया गया, ऐसे में वह ऊपर की कोर्ट में पक्षकार बन सकती हैं, जहां कोर्ट के अनुसार उन्हें सुनवाई का मौका मिल सकेगा। मेरी बेटी उनके पास है, उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत लाएंगे। 2008 में हुई थी दोनों की शादी। अमृता मेघवाल की शादी जालोर जिले के नोरवा गांव हाल रामदेव कॉलोनी, जालोर निवासी एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल पुत्र हेमाराम मेघवाल से 21 अप्रैल 2008 को हुई थी। अमृता चाणोद (पाली) की रहने वाली हैं। 21 जनवरी 2019 को दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि अलग रहने लगे। करीब 3 साल बाद बाबूलाल ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसके बाद कोर्ट ने 4 मई 2023 को बाबूलाल के पक्ष में फैसला दिया था।0
0
Report
मथुरा के वात्सल्य ग्राम से सैनिकों के लिए 11 लाख राखियाँ भेजने की तैयारी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--, वृन्दावन स्तिथ वात्सल्य ग्राम में आज राष्ट्र रक्षा सूत्र यात्रा का सुभारम्भ किया गया जहाँ पर संस्थापक और श्री राम मंदिर आंदोलन में एहम भूमिका निभाने बाले साध्वी रितम्भरा को यहाँ मथुरा सहित कई जिलों से आये स्कूल के छात्राओं के द्वारा सैनिको को भेजी जाने बाली राखियाँ भेंट की गईं क्यों की कल यहाँ से 11 लाख राखियाँ देश के बॉर्डर पर छात्राओं के साथ भेजी जाएगी जोकि रक्षाबंधन बंधन पर यही राखियाँ हजारों सैनिकों के हाथो पर बाँधी जाएगी क्यों की ये सैनिक देश की रक्षा में तैनात होने के कारण अपने परिवार और बहिनों के पास नहीं जा सकते तो उन्हें उनकी दूरी महसूस नहीं हो उसी लिए यहाँ वात्सल्य ग्राम की साध्वी दीदी माँ रितम्भरा का यही बिचार होता है की रक्षाबंधन पर हमारे किसी भी सैनिक का हाथ बिना राखी के ना रहे इसी लिए हमारी छात्राओं के द्वारा ये राखी सैनिको की कलाई पर सजाई जाएंगी. वहीँ छात्राओं के द्वारा देश भक्ति सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए.0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन में लोकल प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दें: धामी का वोकल फॉर लोकल संदेश
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सेक्रेटेरिएट में सशक्त बहना उत्सव के तहत सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (SHGs) द्वारा लगाए गए स्टॉल्स से कई लोकल प्रोडक्ट्स खरीदे। इस मौके पर, मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से आने वाले त्योहारों के मौसम में लोकल प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के विजन को आगे बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से बनाए गए प्रोडक्ट्स राज्य की समृद्ध स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और कौशल को दर्शाते हैं। इन प्रोडक्ट्स को खरीदकर, लोग न केवल लोकल सामानों को बढ़ावा देते हैं बल्कि उनसे जुड़ी महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान देते हैं。 उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। राज्य के लोगों को त्योहारों के दौरान उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदते समय स्थानीय रूप से बने प्रोडक्ट्स को अधिकतम प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय रूप से निर्मित प्रोडक्ट की हर खरीद एक परिवार की आय बढ़ाने में मदद करती है, एक महिला के स्व-रोजगार को मजबूत करती है और राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में योगदान देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में “वोकल फॉर लोकल” अभियान ने पूरे देश में लोकल प्रोडक्ट्स के प्रति नए सिरे से विश्वास पैदा किया है। राज्य सरकार महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स, लोकल कारीगरों और उद्यमियों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को बेहतर मार्केट के मौके देने के लिए भी लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस त्योहारों के मौसम में सभी को लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे “वोकल फॉर लोकल” को लोगों का आंदोलन बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाने से आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प और मजबूत होगा。0
0
Report
उत्तरपाड़ा के नशा मुक्ती केंद्र में आवासीय पर मारपीट, लोग बंद करने की मांग
Chinsurah, West Bengal:উত্তরপাড়ার ভদ্রকালীর একটি নেশা মুক্তি কেন্দ্রে আবাসিককে মারধোরের অভিযোগ। রাস্তায় ফেলে মারতে দেখে এলাকাবাসী জরো হয়ে যায়। নেশা মুক্তির নামে নেশা আশক্তির কেন্দ্রে পরিনত হয়েছে বলে অভিযোগ! অতিষ্ঠ এলাকাবাসীরা চাইছেন বন্ধ করে দেওয়া হোক এই কেন্দ্র。 উত্তরপাড়া পুরসভার ১৩ নম্বর ওয়ার্ড ভদ্রকালী এলাকায় একটি বেসরকারী নেশা মুক্তি কেন্দ্র রয়েছে। স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ প্রায়শই ঝামেলা হয় এই কেন্দ্রে।আবাসিকদের সঙ্গে রাত-বিরেতে ঝামেলায় টেকা দায়।এর আগে নানা ঘটনাও ঘটেছে。 সোমবার রাতে জাফর নামে এক আবাসিককে রাস্তায় ফেলে বেধরক মারধোর করা হয়।চিৎকার চেঁচামেচি শুনে আর সেই দৃশ্য দেখে স্থানীয়রা পুলিশে খবর দেন। উত্তরপাড়া থানার পুলিশ আসে। আহত যুবক চিকিৎসাকরান উত্তরপাড়া স্টেট জেনারেল হাসপাতালে। যুবকের অভিযোগ নেশা মুক্তি কেন্দ্রে নেশা চলে।বাইরে থেকে পাতা(হেরোইন) নিয়ে আসা হয়। তা থেকেই অশান্তি হয়। অন্যদিকে স্থানীয়দের দাবী,রাতে প্রচন্ড শব্দে টেকা দায় হয়。 মুক্তি কেন্দ্রের সামনে রাস্তায় ফেলে যে ভাবে মারা হচ্ছিল তা উচিত নয়। ওই যুবক নাকি ক্রিমিনাল।তাহলে তাকে চার বছর ধরে নেশা মুক্তি কেন্দ্রে রাখল কি করে? প্রশ্ন বাসিন্দাদের。 যুবক গাড়ি চালায় তাকে ড্রাইভার হিসেবে কাজে লাগানো হয়।এই নেশা মুক্তি কেন্দ্র কোনো ভাবেই চালাতে দেওয়া যায়না। পুলিশ ঘটনা খতিয়ে দেখছে。0
0
Report
अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बाल-बाल बचा चालक
Mau, Uttar Pradesh:स्लग - अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बाल-बाल बचा चालक प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित रफ्तार का एक और मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार स्कूटी बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे नाले में जा घुसी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया और ग्रामीणों की मदद से स्कूटी पर सवार चालक और वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में स्कूटी सवार को केवल मामूली चोटें आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर मदद के कारण समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।0
0
Report
Advertisement
Hooghly की 64-वर्षीय काजली सरकार माँ की तलाश में बेटा हर जगह खोज रहा
Chinsurah, West Bengal:মাকে ফিরে পাওয়ার অপেক্ষায় পরিযায়ী শ্রমিক ছেলে, নিখোঁজ ৬৪ বছরের কাজলি সরকার মায়ের অপেক্ষায় দিন গুনছেন একমাত্র ছেলে। ঘুম নেই, কাজ নেই,আছে শুধু উৎকণ্ঠা আর একটাই প্রার্থনা, মা যেন ফিরে আসেন। গত মাসের ২৫ তারিখ থেকে নিখোঁজ হুগলির বলাগড়ের সোমরা কোড়লা এলাকার বাসিন্দা ৬৪ বছরের কাজলি সরকার। হুগলির গুপ্তিপাড়ার ফত্তেপুর মন্দির থেকে বোনের বাড়ির উদ্দেশে বেরিয়ে আর বাড়ি ফেরেননি তিনি। পরিবার সূত্রে জানা গেছে, কাজলিদেবীর বোন থাকেন গুপ্তিপাড়ায়। কাজলির ছেলের স্ত্রী ও সন্তানদের জ্বর হওয়ায় কয়েকদিন বোনের বাড়ি যান। প্রতিদিন বিকেলে বোনের সঙ্গে হাঁটতে বের হতেন। কিন্তু যেদিন তিনি নিখোঁজ হন, সেদিন বোন বাড়িতে প্লাস্টিকের ফুল তৈরি করছিলেন। কাজলিদেবী একাই হাঁটতে বেরিয়েছিলেন। মন্দিরের প্রসাদ নিয়ে বোনের বাড়ি ফিরে যাবার কথা ছিল। কিন্তু সেখানে তিনি যাননি, তারপর থেকেই তাঁর আর কোনও খোঁজ নেই। নিখোঁজের সময় তাঁর পরনে ছিল গেরুয়া রঙের শাড়ি ও ছাপা সাদা-হলুদ ব্লাউজ。 কাজলিদেবীর একমাত্র ছেলে সায়ন সরকার পেশায় পরিযায়ী শ্রমিক। মহারাষ্ট্র, চেন্নাই, মুম্বাইয়ে সেন্টারিংয়ের কাজ করেন। মায়ের নিখোঁজ হওয়ার খবর পেয়েই কাজ ফেলে ছুটে আসেন বাড়িতে। তারপর থেকে জেলা থেকে জেলায়, স্টেশন থেকে স্টেশনে মাকে খুঁজে বেড়াচ্ছেন。 সায়ন বলেন, ছোটবেলা থেকে মা ই আমাদের মানুষ করেছে। আমার মায়ের দুই সন্তান ।মাঠে কাজ করে বড় করেছে। ১২ বছর বয়স থেকে সংসার সামলাচ্ছি। মায়ের মাথার সমস্যা আছে। মায়ের নিখোঁজের ৩-৪ দিন পর বলাগড় থানায় নিখোঁজ ডায়েরি করেন সায়ন। পুলিশ তদন্ত শুরু করেছে。 এরপর নিজেই খোঁজ শুরু করেন। ১১ আগস্ট হাওড়া স্টেশনে নেমে খোঁজ করেন। তারপর নৈহাটি বড়মা মন্দির, ব্যান্ডেল, বর্ধমান, কাটোয়া, নবদ্বীপ, আজিমগঞ্জ সব জায়গায় গিয়েছেন। আরপিএফ, জিআরপিকেও জানিয়েছেন। নিজের সোশ্যাল মিডিয়া প্রোফাইলেও মায়ের ছবি দিয়ে পোস্ট করেছেন। কিন্তু এখনও Commission কোনো সন্ধান মেলেনি。 সায়ন বলেন ,আমার কোনো বড় চাওয়া নেই। যে মানুষটি আমাকে পৃথিবীতে এনেছেন, তাঁকে একবার আমার কাছে ফিরিয়ে দিন।একজন মা, যিনি সারাজীবন ছেলের ফেরার পথ চেয়ে বসে থাকতেন, আজ সেই ছেলেই মায়ের ফেরার পথ চেয়ে দিন কাটাচ্ছেন。 কাজলি সরকারের কোনো খোঁজ পেলে বলাগড় থানায় অথবা ছেলে সায়ন সরকারের সঙ্গে যোগাযোগ করার অনুরোধ জানিয়েছেন পরিবার。 হয়তো কোনও এক সন্ধ্যায় বেজে উঠবে সায়নের ফোন"তোমার মাকে পাওয়া গেছে।"0
0
Report
धर्मवीर गांधी का दावा: पंजाब सरकार टैक्स का पैसा गलत इस्तेमाल कर रही है
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਸਾਂਸਦ ਧਰਮਵੀਰ ਗਾਂਧੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਕੱਲ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਮਹਿਮ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਟੈਕਸ ਦਾ ਪੈਸਾ ਖਰਾਬ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਨਿਸ਼ਾਂਤ ਸ਼ਰਮਾ ਵੱਲੋਂ ਧਰਮਵੀਰ ਗਾਂਧੀ ਖਿਲਾਫ ਐਸਐਸਪੀ ਮੋਹਾਲੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਾਂਸਦ ਧਰਮਵੀਰ ਗਾਂਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਖਰਾਬ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਅਜਿਹੇ ਬਿਆਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ。0
0
Report
विद्याधर नगर में राजीनामा के बाद चाकूबाजी, युवक की हत्या, बड़ा भाई घायल
Jaipur, Rajasthan:शहर के विद्याधर नगर इलाके में राजीनामा के लिए आए युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। चाकूबाजी में एक युवक की हत्या हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस आरोप में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस के अनुसार विद्याधरनगर में सोमवार देर रात चाकूबाजी में 21 वर्षीय एक युवक शाकिर देशवाली की मौत हो गई। वहीं, युवक का बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया। थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में रविवार को शराब पीने के दौरान भी झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात दोनों पक्ष समझाइश के लिए जमा हुआ थे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। घायल कय्यूम ने बताया- हमारा भट्टा बस्ती निवासी कुछ लड़कों से पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। कय्यूम ने बताया- मौके पर 5 से 6 लोग खड़े थे। कुछ लोग गाड़ियों पर बैठे थे। उन्होंने चाकू निकालकर पहले मेरे भाई की जांघ पर वार कर दिया। मुझ पर भी चाकू से वार कर दिया। शाकिर का काफी खून बह गया था गंभीर हालत में भाई को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ले जाया गया था। सोमवार रात करीब 2:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 10 दिन पहले ही हुआ था बेटा .... जानकारी के अनुसार मृतक शाकिर देशवाली जेडीए कच्ची बस्ती का रहने वाला था। उसके 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था। वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे। लोगों ने चाकूबाजी पर आक्रोश जताया। 'बकरी' के खिलाफ हत्या का आरोप .... विद्याधर नगर थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि इस मामले में शाकिर के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में रफीक उर्फ बकरी भट्टा बस्ती सहित चार पांच अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में विशेष टीम गठित करके आरोपियों की तलाश शुरू की जा रही है। सज्जन कुमार का कहना है कि हत्या के पीछे अभी तक कोई बड़ी वजह नहीं आई है। छोटे मोटे लेनदेन को लेकर कहासुनी की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकूबाजी में कौन-कौन शामिल था, इसका पता जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है。0
0
Report
Advertisement
कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस पुनर्निर्माण के लिए सारे दायरे खोल दिए: हरियाणा का सवाल
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कांग्रेस नेता और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की प्रैस वार्ता कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज की पीसी में व तो मैं पूर्व स्पीकर हूं और न ही मैं कांग्रेस का नेता हूं। मैं कांग्रेस के सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर आया हूं। आज लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। आज बदलाव की आंधी चल रही है। जिन युवाओं ने भाजपा की सरकार बनाई थी आज उनमें राहुल गांधी की लोकप्रियता चरम पर है। युवा बदलाव चाहते हैं। हरियाणा में बेरोजगारों की संख्या नंबर एक पर है। युवाओं को एचकेआरएन का फार्मूला स्वीकार्य नहीं है। आज कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार बहुत है। सरकार ने बिना पर्ची ख़र्ची की बात करती है। तो एचकेआरएन क्या है। हर तीन चार महीने में सोशल मीडिया पोस्ट डाल दी जाती है कि कुलदीप शर्मा कांग्रेस छोड़ रहे हैं। लेकिन मेरे कोई समर्थक पोस्ट डाल देते हो कि कुलदीप शर्मा पार्टी छोड़ते नहीं है बल्कि छुडवा देते हैं। मैंने कोई ऐसी पोस्ट नहीं डाली भूपेंद्र सिंह हुड्डा का राजनिती में अपना स्थान है हम जैसे कार्यकत्ताओं के कुछ कहने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं कांग्रेस के छोटे छोटे कार्यकताओं की आवाज हूं। जब एचकेआरएन के मुद्दे पर प्रोटेस्ट था तब एक नेता ने मेरे बोलने पर आपत्ति जताई कि उन्हें मत बुलवाओ। है हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है सबको बोलने का अधिकार है। इस तहत की बातें पार्टी के नियमों के खिलाफ हैं। मैं पार्टी का अहित होते हुए नहीं देख सकता। इसलिए मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्टी लिखी थी। अब वो कह रहे हैं कि मैंने ऐसा नहीं कहा मैंने वैसे नहीं कहा। तो माफी क्यों मांग रहे हैं पंजाब में राजै वडिंग और चरणजीत चन्नी ने इसके लिए आवाज उठाई। यह उनके राज्य का मामला है। मेरे सामने भी कई लोगों ने आवाज उठाई। इसलिए मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्टी लिखी। थोड़े दिन पहले भी इस तरह का ग़लत बयान आया था। ऐसा करके हम भाजपा के हाथ हथियार दे रहे हैं। मुझे कहते हैं कि ये भाजपा में जा रहा है लेकिन भाजपा की मदद तो यह कर रहे हैं। भाजपा के बोलने का मौका दे रहे हैं। ये लोग मुझे बोलने नहीं देते। कितनी ही पार्टी मीटिंग हुई जब मुझे बोलने नहीं दिया। एचकेआरएन के प्रदर्शन में मैंने बोला और किसी कांग्रेस नेता के बारे कोई ग़लत बयान नहीं दिया। कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। कांग्रेस पहले जैसी पार्टी होनी चाहिए। जिसमें सभी लोग थे। तब हमने सरकार भी बनाई। मैंने कहा था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसमें क्या ग़लत है। कुछ लोगों के लिए गलत होगा। आज कांग्रेस का गुलदस्ता बिखर गया जिसे 2005 जैसे बनाना होगा। अगर लोग मुझे बोलेंगे तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। मैं सीएलयू वाला नेता नहीं हूं। मुझे सबका पता कि लोग स्कूटर से बड़ी गाड़ियों तक पहुंच गए। पार्टी के पुनर्निर्माण में सबको साथ देना चाहिए। सबकी अपनी जगह है । अपना स्थान है। मैं किसी के बारे में कुछ नहीं कहता। एक कह रहे हैं कि मेरी जमानत ज़ब्त हुई थी। लेकिन बहुत सी जमानत जब्त हुई थी। वो कौन बताएगा। जय प्रकाश शादी समारोह के सवाल पर कहा कि अगर जय प्रकाश में हिम्मत है तो लिखित में दे कि मेरे लड़के की शादी समारोह का आयोजन 5 अशोका रोड़ पर हुई थी। वो जगह सज्जन सिंह की नहीं थी। तब सज्जन कुमार सांसद भी नहीं थे। वो कोठी मैंने 60 हजार रुपए देकर बुक कराई थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनका परिवार आया था। सज्जन कुमार चले गए यह भगवान की मर्जी है। हम इसमें क्या कर सकते हैं। मैं और मेरे साथी पूरे हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस में एक ढांचा है और मैं उसका सम्मान करता हूं। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रदेश में कौन बोलेगा और कौन नहीं यह प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे। दीपेंद्र हुड्डा मेरे बेटे के समान है। उन्होंने खेद व्यक्त करके इस बात को खत्म करना चाहते हैं तो यह बात खत्म होनी चाहिए। मैंने फेसबुक पर कुछ नहीं लिखा। मेरा फेसबुक पर कोई पेज नहीं है। मेरी फोटो लगा कर किसी ने पेज बनाया होगा। जी 23 मामले पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि मैंने सानिया गांधी के खिलाफ कोई चिट्ठी नहीं लिखी। उस चिठ्ठी पर धोखे से हस्ताक्षर कराए गए थे। मुझे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गुलाम नबी आजाद ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि यह संगठन से जुड़े कागजात हैं। जब सीनियर नेताओं ने कहा कहा तो मैंने हस्ताक्षर कर दिए۔0
0
Report
पाकिस्तान-प्राय आतंक से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गैंग्स कैसे हराए? चौंकाने वाली कहानी
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid, said "J&K Police faced a very different enemy before Pakistan-sponsored terrorism took hold. The gangs of Jammu. You probably haven’t heard of them but the story of how Jammu & Kashmir Police eliminated them is one you need to know."0
0
Report
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने दरगाह हज़रतबल तैयारी का जायज़ा लिया
Srinagar, Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए दरगाह हज़रतबल का दौरा किया। डॉ. अंद्राबी ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ देने और बिना किसी परेशानी के प्रार्थना सुनिश्चित करने के लिए दरगाह में एक अलग हॉल का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस बीच, आज 'शब' का जश्न भी मनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के विशेष प्रार्थना के लिए दरगाह हज़रतबल पहुँचने की उम्मीद है। अधिकारियों और वक्फ बोर्ड ने धार्मिक मौकों पर दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतज़ाम किए हैं।0
0
Report
Advertisement
