Back
बर्खास्त शिक्षक ने सुसाइड नोट और आत्महत्या के कारण का वीडियो बना कर किया सुसाइड वीडियो वायरल
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आया है जहां एक बर्खास्त शिक्षक ने आरोप लगाते हुये वीडियो बनाकर वायरल किया है इस वायरल वीडियो में यह शिक्षक कहते नजर आ रहा है की BSA देवरिया ने मुझे आफिस में बुलाकर प्रताड़ित किया मुझसे और 2 लोगो से 16-16 लाख रुपए लिए है कल मुझे अकेले में बुलाकर बाबू के सामने प्रताड़ित कर रही थी मैं एकदम परेशान हो चुका था मैं तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं इसमें मेरे परिवार का कोई दोस नहीं है मेरे छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी कैसे रहेंगे इस समय मेरी पत्नी और बच्चे सो रहे हैं कुछ नहीं जान रहे हैं मुझे माफ करिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं वही सुसाइड नोट में लिखा है कि BSA कार्यालय के एक बाबू संजीव सिंह ने मुझसे और 2 और लोगों से 16-16 लाख रुपए लिए हैं मैं प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर रहा हूं वही इस घटना से बेसिक शिक्षा विभाग के ‘सिस्टम’ पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं , कथित लेन-देन के आरोप और एक बर्खास्त शिक्षक की मौत इन सबने पूरे महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है मामला अब जांच के दायरे में है ।
आपको बता दे कि पूरा मामला देवरिया जिले के गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय,मदरसन से जुड़ा है जहा वर्ष 2016 में नियुक्त शिक्षकों का वेतन वर्ष 2022 में रोक दिया गया इससे पहले 09 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश एसटीएफ गोरखपुर ने तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 17 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था । उसी में मृतक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया था । बर्खास्त शिक्षक उच्च न्यायलय की शरण लिए जिसमें न्यायालय ने BSA को इनकी बात सुनने के लिए कहा था । वही मृतक का आरोप है मुझसे और अन्य 2 शिक्षकों से 16 लख रुपए की मांग की गई जिससे हम लोगों ने कर्ज लेकर बीएसए ऑफिस के बाबू संजीव सिंह को पैसा दिया । पैसा देने के बाद भी हम लोगों को दौड़ी गया और प्रताड़ित किया गया और इधर जो पैसा कर्ज पर लिए थे उसका बोझ बढ़ता गया और शिक्षक लगातार बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाते रहे बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन BSA कार्यालय गये थे और काफी परेशान नजर आ रहे थे घर आने के बाद काफी परेशान थे और उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें BSA देवरिया और बाबू संजीव सिंह को दोषी बताते हुए एक वीडियो बना कर वायरल किया और सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली
मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन कुशीनगर जनपद के रहने वाले थे गोरखपुर में रहते थे इन्होंने वही आत्महत्या किया और देवरिया के मदरसन स्कूल में बतौर बर्खास्त शिक्षक थे वही शिक्षक की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है अब बीएसए कार्यालय की कार्यप्रणाली और कथित ‘सिस्टम’ पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं फिलहाल जांच की मांग तेज है देखना होगा कि इस पूरे प्रकरण में किसकी जवाबदेही तय होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है वही इस मामले पर सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पटल बाबू संजीव सिंह को निलंबित कर दिया गया है और परिजनों के तहरीर के आधार पर गुलहरिया गोरखपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच कमेटी टीम गठित की गई है
बाईट--राजेश सिंह CDO देवरिया
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 22, 2026 12:00:54Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा का गौरहरी पारंपरिक शिल्प को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद यानी ODOP योजना के तहत नया जीवन मिल रहा है.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:00:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 12:00:180
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 22, 2026 11:52:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 22, 2026 11:52:360
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 11:52:260
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:52:120
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:580
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:460
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 22, 2026 11:51:220
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 22, 2026 11:51:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 22, 2026 11:49:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 11:49:190
Report