Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209801

फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम पर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Feb 22, 2026 11:52:20
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव। थाना बीघापुर पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2025 को वादी रामप्रकाश पुत्र अयोध्या निवासी ग्राम प्रभुवाखेड़ा, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव ने थाना बीघापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सत्यपाल पुत्र गंगानारायण निवासी ग्राम मर्दनपुर, थाना बीघापुर (उम्र 47 वर्ष) तथा उसकी पत्नी ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उससे 2 लाख रुपये की ठगी की। तहरीर के आधार पर थाना बीघापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी भी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सत्यपाल को आज सुबह करीब 10:15 बजे उसके घर ग्राम मर्दनपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PPPoonam Purohit
Feb 22, 2026 13:18:04
Shivpuri, Madhya Pradesh:खनियांधाना के मुहांसा गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली गाली-गलौज ने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से धारदार हथियारों, तलवारों और चाकुओं से जानलेवा हमला शुरू कर दिया गया। इस भीषण संघर्ष में यudhिष्ठिर यादव 33 बर्ष, गंधार सिंह यादव 42 बर्ष, सरपंच राजेंद्र सिंह यादव 50 बर्ष और अजय पाल यादव 32 बर्ष गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए जिनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए घायलों को तत्काल खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से तीन लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। अत्यंत दुखद रहा कि झांसी ले जाते समय रास्ते में ही युधिष्ठिर यादव 33 बर्ष ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है मृतक का पीएम किया जा रहा है। पूरे मामले में पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा ने संज्ञान लेते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 22, 2026 13:17:48
Noida, Uttar Pradesh:आतंकीयों के ठिकाने पर सबसे पहले टूटा ‘टायसन’, गोली लगने के बाद भी नहीं रुका सेना का बहादुर K9 योद्धा KISHTWAR: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रु इलाके में चल रहे काउंटर-टेरर ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का बहादुर K9 ट्रूपर ‘टायसन’ घायल हो गया। एलीट जर्मन शेफर्ड टायसन आतंकियों के ठिकाने (ढोक) की ओर सबसे पहले बढ़ने वाला था। इसी दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गोली लग गई। गोली लगने के बावजूद टायसन रुका नहीं और आगे बढ़ता रहा, जिससे उसने अपनी असाधारण बहादुरी, वफादारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने लंबे समय से किश्तवाड़ डोडा बेल्ट में सक्रिय सैफुल्लाह और उसके साथी आतंकी को ढेर करने में कामयानी पाई। घायल होने के तुरंत बाद टायसन को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है। भारतीय सेना के इस बहादुर K9 योद्धा की वीरता एक बार फिर यह साबित करती है कि सेना के ये प्रशिक्षित डॉग्स आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 22, 2026 13:17:33
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन पहुंचे। शहर आगमन पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के हालिया बजट को लेकर विस्तार से जानकारी दी और उसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया。 उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और शहरी विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में कई नई घोषणाएं की गई हैं, जिससे प्रदेश की विकास गति और तेज होगी।प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मनसा के अनुसार सिंहस्थ के लिए भी बजट आया है और जिससे चारों ओर विकास की गंगा बहती हुई नजर आ रही है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 22, 2026 13:17:04
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - चंदौली - बबुरी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा - दो बाइकों की आमने-सामने की जबरजस्त टक्कर - टक्कर में घटनास्थल पर ही एक की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल - सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस - राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती - मृतक युवक इंदल यादव (28 वर्ष) की बाडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस - गंभीर रूप से घायल सुनील मौर्या को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया ट्रामा सेंटर रेफर - दुर्घटना में घायल युवती रजनी का इलाज जारी - पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी - सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के समीप हुआ हादसा.
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 22, 2026 13:16:21
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में रोड एक्सीडेंट में होमगार्ड की हुई मौत, साथी घायल, ड्यूटी से लौट रहे थे, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर कुरुक्षेत्र : पिहोवा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के एक होमगार्ड की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच-152 स्थित बिलोचपुरा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने के बाद यह हादसा हुआ। मृतक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र हीरा लाल निवासी नंद कॉलोनी, पिहोवा के रूप में हुई है।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 22, 2026 13:16:05
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 22, 2026 13:15:51
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में मेगा विधिक सहायता शिविर, एक ही मंच पर 45 विभाग, 21,971 लोगों को मिला सीधा लाभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा—जनहित में बड़ा कदम स्वास्थ्य जांच, पेंशन, राशन कार्ड, बीमा और आयुष्मान कार्ड की मिली सुविधा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को मिला लाभ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए गए डेमो चेक दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और बैसाखी दी गई बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम संपन्न मेगा शिविर के माध्यम से कुल 21,971 लोगों को मिला सीधा लाभ गाजीपुर में आमजन की सुविधा के लिए वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया। दरअसल आज जनपद न्यायालय परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को एक ही मंच से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि यह शिविर आमजन को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर में कुल 45 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। जिला सूचना विभाग, पुलिस विभाग की मिशन शक्ति, कृषि, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध, उद्यान, समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, महिला कल्याण, उद्योग एवं उद्यमिता विकास, पर्यटन विभाग सहित कई विभागों ने भाग लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया गया। पेंशन, बिजली-पानी बिल, बीमा योजनाएं, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं से जुड़ी सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति दी गई, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक वितरित किए गए, जबकि दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और बैसाखी प्रदान की गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जहां न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने बच्चों को खीर खिलाकर कार्यक्रम संपन्न कराया। साथ ही न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अर्चना के अनुसार, इस मेगा शिविर के माध्यम से कुल 21,971 लोगों को लाभ मिला।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Feb 22, 2026 13:05:58
Noida, Uttar Pradesh:Zone-10 में मीणा पेट्रोल पंप के पीछे, बदनपुरा स्थित खसरा नं. 521/1 पर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई. राजस्व टीम की निशादेही के बाद निर्माणाधीन अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त. जेडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल बुलडोज़र कार्रवाई को अंजाम दिया. सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए जा रहे निर्माण को पूरी तरह हटाया गया. कार्रवahi के दौरान पुलिस जाप्ता मौजूद, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम. जेडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया — अवैध निर्माण पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति. भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा. आमजन से अपील — बिना स्वीकृति कोई निर्माण न करें, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 22, 2026 13:05:47
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ऐघ स्थित एक दुर्गा मंदिर का है जहाँ पूजा-पाठ करने वाले पुजारी योगेंद्र सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी ऐघु निवासी योगेंद्र सिंह के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक योगेंद्र सिंह मंदिर परिसर में ही रहते थे और वहीं पूजा-पाठ का कार्य करते थे। मृतक के पुत्र हारेराम सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत मंदिर में ही उनके पिता को जहर पिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे लोग मौके पर पहुंचना चाह रहे थे तो उन्हें जाने से रोका गया। उन्होंने साफ तौर पर गांव के कुछ लोगों पर सोची-समझी साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है,घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुजारी की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 22, 2026 13:05:11
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड के बालीडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काफी इंतजार के बाद भी मैच शुरू नहीं हुआ जिससे नाराज होकर दर्शकों के बीच हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार निर्धारित मुकाबले में एक टीम समय पर मैदान पर नहीं पहुंचा, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने हो-हल्ला करते हुए मैदान में बोतलें फेंकना शुरू कर दिया , जिससे स्थिति बिगड़ गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और टूर्नामेंट स्थल पर तोड़फोड़ शुरू हो गई। हंगामे का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने टेंट का सामान उखाड़ लिया और कई सामान अपने साथ ले गए। कुछ सामान को आग के हवाले भी कर दिया । घटना के बाद आयोजकों ने तत्काल मैच स्थगित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और समिति के सदस्य स्थिति संभालने में जुटे। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 22, 2026 13:04:56
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारि शरण लोकेशन सीतामढ़ी एंकर - एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर आज मन की बात में पीएम मोदी ने उस कृत्य को निंदनीय बताया पीएम मोदी के वक्तव्य का समर्थन देते हुए सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बेहद निंदनीय कार्य किया है। विश्वस्तरीय मंच के सामने विरोध प्रदर्शन करना कांग्रेस ने खुद अपनी मुंह पर कालिख पोत ली है। एक तरफ देश विकास की ओर बढ़ रहा ऐसे में विपक्ष का विरोध देश द्रोही कृत है। वहीं दूसरी ओर बिहार विधानसभा में रामविलास पासवान को भारत रत्न की मांग को भी जेडीयू सांसद ने समर्थन दिया और कहा रामविलास पासवान के लिए बिल्कुल उचित मांग है मै भी इस मांग का समर्थन करता हूं। बाइट - देवेश चंद्र ठाकुर जेडीयू सांसद
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Feb 22, 2026 13:04:37
Bharatpur, Rajasthan:गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बृज नगर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान देवनारायण की शोभायात्रा में भाग लिया और शोभायात्रा को विधिवत पूजा अर्चना के बाद रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री बेढम ने कहा कि आज बृजनगर, डीग की पावन धरा पर भगवान श्री देवनारायण जी की भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा को और अधिक दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह, भक्ति से ओतप्रोत वातावरण, सजीव झांकियाँ और गूंजते भजन हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊर्जा देते हैं।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Feb 22, 2026 13:04:24
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के एक व्यापारी की दिल्ली में चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई। व्यापारी पर हमले की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फैक्ट्री मालिक की एक कर्मचारी से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया। मृतक अपने बड़े भाई के साथ फैक्ट्री संभालता था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रणवीर चौधरी निवासी धौर का नगला थाना उच्चैन ने बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में हमारी फुटवियर की फैक्ट्री है wherein जूते चप्पल बनाये जाते हैं. जिसको मैं और मेरा छोटा भाई रवि चौधरी (27) संभालते थे। 19 फ़रवरी को मेरे भाई की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी से कहासुनी हो गई थी। उसी फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने दोस्तों को बुलाकर मेरे भाई पर चाकुओं से हमला करवा दिया। हमला करने वाले 15 से 20 लोगों ने धारदार हथियारों से मेरे भाई के ऊपर हमला किया। मेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने वाले लोग कहां के थे यह मुझे नहीं पता। घटना की FIR दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक रवि चौधरी के बड़े भाई रणवीर सिंह ने दिल्ली के नरेला थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 4 साल पहले मैंने और मेरे भाई ने नरेला इलाके में एक फैक्ट्री को किराए पर लिया था। हमारी फैक्ट्री में एक सोनू नाम का कर्मचारी काम करता था। वह फैक्ट्री का सारा काम देखता था। मेरा भाई रवि रोजाना फैक्ट्री बंद करने के बाद फैक्ट्री की चाबी सोनू को दे देता था। जिससे सोनू सुबह जल्दी फैक्ट्री को खोल लेता था। 19 फ़रवरी को रवि की फैक्ट्री के कर्मचारी राहिल से काम को लेकर कहासुनी हो गई। राहिल फैक्ट्री के ठेकेदार सलमान के अंडर काम करता था। जब राहिल ने रवि की बात नहीं मानी तो, रवि ने उससे काम पर नहीं आने को कह दिया। तब सलमान ने रवि से कहा कि आपने राहिल के साथ अच्छा नहीं किया वह कुछ भी कर सकता है। 20 फ़रवरी सुबह 10 बजे सलमान ने रवि को फोन कर कहा कि आज कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री पर नहीं आएगा। आप सभी का हिसाब कर दीजिये। रवि ने राहील के अकाउंट में 12500 रुपये डाल दिए। इसके बाद रवि सुबह 11 बजे फैक्ट्री पर पहुंच गया। रवि का बड़ा भाई रणवीर उस दिन फैक्ट्री पर नहीं गया था। 20 फ़रवरी को रणवीर के पास उसके साले विश्वेंद्र का फोन आया। उसने रणवीर को बताया की रवि पर कुछ लोगों ने चाक़ू से हमला कर दिया है। विश्वेन्द्र रवि को तुरंत SRHC हॉस्पिटल ले गया। जहां रवि को मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि रवि फैक्ट्री को लॉक करके चाबी सोनू को दे दी। रवि अपनी बाइक से विश्वेंद्र के साथ घर की तरफ आने के लिए तैयार होता है तभी कुछ लोग आते हैं। वह रवि, सोनू और विश्वेंद्र के ऊपर चाकुओं से हमला कर देते हैं। विश्वेंद्र और सोनू वहां से भाग जाते हैं। रवि अपनी जान बचाने के लिए भागता है। तभी करीब 10 लड़के रवि की तरफ उसके पीछे भागने लगते हैं। वह आगे जाकर रवि को पकड़ लेते हैं और चाकुओं से उसके ऊपर हमला कर देते हैं। हमलावरों के जाने के बाद विश्वेंद्र वहां पहुंचता है। तब रवि उसे घायल हालत में मिलता है। कल रवि के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रवि और रणवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। रवि के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा गगन 2 साल का है और छोटा बेटा करन 6 महीने का है। रवि की मौत के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। रवि और रणवीर साल 2010 से दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। 4 साल पहले ही उन्होंने फुटवियर की फैक्ट्री खोली है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 22, 2026 13:03:48
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक के ऊपर चढ़ी गाड़ी युवक की हुई मौत धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र के चोपड़ा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक विकेश पुत्र कैलाश (33) निवासी बीरौंदा अपनी बाइक से धौलपुर आया था वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान ग्वालियर से आगरा की ओर जा रही एक तेज गति से चल रही गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। और उसके ऊपर से होकर गुजर गई हादसे में गंभीर रूप से घायल विकेश को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 22, 2026 13:03:30
Sikar, Rajasthan:लोकेशन - अजीतगढ़। सीकर पिकअप ने फिर मारी बाइक को टक्कर हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे के मानगढ़ आरा चोमू रोड़ के पास एक पिकअप द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बता दें कि अजीतगढ़ कस्बे के समीप झाड़ली गांव का रहने वाला मनीष, जीवराज सिंह बाइक पर चोमू की ओर से अजीतगढ़ की तरफ जा रहे थे। तब ही पिकअप ने उसकी बाइक को भयंकर टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में जीवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग निजी कार की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रैफर कर दिया। दुर्घटना में एक युवकों की मौके पर ही मौत और दूसरे को अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अजीतगढ़ पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक भी मौके पर से फरार हो गया। घटना के बाद अजीतगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top