Back
यूजीसी बिल के विरोधी सवर्णों ने भाजपा दफ्तर पर फूल बरसाकर किया स्वागत
RKRaj Kishore Soni
Feb 22, 2026 11:52:36
Raisen, Madhya Pradesh
रायसेन में आज यूजीसी बिल का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिला कार्यालय पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर भाजपा अध्यक्ष ने स्वागत किया। यूजीसी के विरोध में रैली निकालकर नारे लगते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के समक्ष अपने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से जमा कराया। सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के विरोध में स्थानीय महामाया चौक पर पहले एक जनसभा आयोजित की। सवर्ण समाज ने रैली के रूप में यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगाते हुए 'यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज क्रोध में' के नारे लगाए और भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से जिला अध्यक्ष के पास जमा किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और भाजपाईयों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। सवर्ण समाज का कहना है कि जो यूजीसी का काला कानून है उसको सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए नहीं तो सवर्ण समाज उग्र आंदोलन करेगा। जहां सवर्ण समाज ने सैकड़ों की संख्या में शक्ति प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। सवर्ण समाज के लोग काले कपड़े पहनकर विरोध करते नजर आए। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे किसी भी समाज के हों भाजपा कार्यालय सभी के लिए खुला हुआ है और सवर्ण समाज द्वारा जो एक ज्ञापन दिया गया है उसको यथावत प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंचा दूंगा। उधर सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह काला कानून अगर वापस नहीं होता है तो इसका और पुरजोर विरोध किया जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPoonam Purohit
FollowFeb 22, 2026 13:18:040
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:17:480
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:17:330
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 13:17:040
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 22, 2026 13:16:210
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 22, 2026 13:16:050
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 22, 2026 13:15:510
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:05:580
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:05:470
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 22, 2026 13:05:110
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 22, 2026 13:04:560
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 22, 2026 13:04:370
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 22, 2026 13:04:240
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 22, 2026 13:03:480
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 22, 2026 13:03:300
Report