Back
देवगांव में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का भव्य समापन, 677 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
गौरीबाजार क्षेत्र के देवगांव स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। इस दौरान कुल 677 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गुलाब सिंह, जिला जज (परिवार न्यायालय, कुशीनगर) ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, यही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।उन्होंने कहा कि यह मेरा और यह तुम्हारा जैसी सोच संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है, जबकि सच्चा मानव वही है जो समस्त मानवता के कल्याण की भावना रखता है। उन्होंने जयपुर फुट जैसी संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय मनोज कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन देवरिया एवं चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर फुट स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को मौके पर ही कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, छड़ी व वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखी।समापन अवसर पर शिविर को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नीरजा सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, उप प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र मौर्य, शिक्षक प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मोहन सिंह,मीना सिंह एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 14:46:30Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से चंदौली तक शहर शहर आग का तांडव देखने को मिला...अग्नितांडव के चलते लाखों रुपए का नुकसान हो गया. हालांकि गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कहीं कोई जनहानि नहीं हुई
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 18, 2026 14:46:190
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 14:46:030
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 18, 2026 14:45:450
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 18, 2026 14:36:16966
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 18, 2026 14:35:28881
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 14:35:10866
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 18, 2026 14:34:46753
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 18, 2026 14:34:28781
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 18, 2026 14:34:00744
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 18, 2026 14:33:47817
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 18, 2026 14:33:33907
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 18, 2026 14:33:15828
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 18, 2026 14:33:00858
Report