Back
चंद्र शेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ
Deoria, Uttar Pradesh
गौरीबाजार क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय धनेन्द्र प्रताप सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने किया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन देवरिया तथा चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर की एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य एक समावेशी समाज का निर्माण करना है, जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के साथ उन्हें सशक्त भी करते हैं।
वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता मानवीय संवेदना और सेवा भाव में निहित है। भोपाल (मध्य प्रदेश) से आए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार सिंह ने जरूरतमंदों की सहायता को सबसे बड़ा परोपकार बताया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया माननीय शैलजा मिश्रा ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक न्याय और सहायता पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। कुल मिलाकर 200 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें ट्राइसाइकिल, बैसाखी, छड़ी, वॉकिंग स्टिक तथा कृत्रिम हाथ-पैर शामिल हैं। इसी अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका आजाद का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित छात्रों में वैष्णवी त्रिपाठी, पलक निषाद, मनीष निषाद, रोशन, दिपेश चौहान, रूबी कुमारी तथा आर्यन मोदनवाल शामिल रहे।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 17 व 18 मार्च 2026 को भी चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ट्राइसाइकिल, बैसाखी, छड़ी, वॉकिंग स्टिक तथा कृत्रिम हाथ-पैर जैसे उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन एवं वितरण किया जाएगा। जिन दिव्यांगजनों के हाथ या पैर कटे हैं, उनके लिए शिविर स्थल पर ही कृत्रिम अंग लगाने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों से शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नीरजा सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, उप प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र मौर्य, खंड विकास अधिकारी साबिर अनवर, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मोहन सिंह,मीना सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 16, 2026 15:16:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 15:16:410
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 15:16:240
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:16:120
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 16, 2026 15:15:140
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 15:05:49922
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 15:05:37932
Report
837
Report
RCRAmesh Chandra
FollowMar 16, 2026 15:05:09913
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 15:04:59854
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 15:04:41807
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 16, 2026 15:04:28956
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 16, 2026 15:03:55766
Report