Back
गौरीबाजार में बड़ी चोरी, शादी में गया था परिवार — छत के रास्ते घर में घुसे चोर लाखों के गहने ले उड़े
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
ग़ौरीबाजार क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।क्षेत्र के खैराबनुआ गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के खैराबनुआ निवासी धनंजय राय के घर 10 मार्च को धनंजय राय की बहन की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार घर में ताला बंद कर गोरखपुर चला गया था।
शादी के बाद जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे और कमरे में दाखिल हुए तो घर की स्थिति देख आवाक रह गए,आलमारी खुली मिली, जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे बॉक्स और लॉकर का ताला तोड़ दिया गया था। उसमें रखा करीब 450 ग्राम सोने का आभूषण, ढाई किलो चांदी के बर्तन और करीब सात हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि चोर सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते मकान में घुसे और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की है, जिससे उनकी पहचान न हो सके।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मकान मालिक धनंजय राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 13, 2026 08:51:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 08:51:270
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 13, 2026 08:51:150
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 13, 2026 08:50:500
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 13, 2026 08:50:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 08:50:19Noida, Uttar Pradesh:इमरान प्रतापगढ़ी सम्भल CO के बयान पर बाइट।
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 08:50:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 08:49:58Noida, Uttar Pradesh:बृजलाल सांसद सम्भल co के बयान पर कहा बात वही है लेकिन शब्द गलत है।
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 13, 2026 08:49:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 13, 2026 08:49:150
Report
29
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 08:48:590
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 13, 2026 08:48:460
Report
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 13, 2026 08:48:250
Report