Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghazipur233002

गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को टक्कर दी, चालक और मजदूर घायल

ATALOK TRIPATHI
Mar 13, 2026 08:49:44
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को मारी टक्कर, चालक और मजदूर गंभीर, अस्पताल में भर्ती गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास एनएच-31 वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हादसे में ट्रैक्टर चालक और सिंचाई कर रहा हाईवे का मजदूर गंभीर घायल घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ सूचना मिलते ही नंदगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा गया है पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और हाईवे पर सिंचाई कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है। दरअसल गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास एनएच-31 वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हाइवे के डिवाइडर के बीच लगे फूल-पौधों की सिंचाई के लिए ट्रैक्टर-टैंकर खड़ा कर पानी डाला जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक और हाइवे पर सिंचाई कर रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KYKaniram yadav
Mar 13, 2026 09:36:20
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा जिले में इस बार संतरे की फसल ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है। पिछले कई वर्षों से कम भाव के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन इस बार बाजार में संतरे के दाम 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। हालांकि उत्पादन कम होने के कारण किसानों को उतना फायदा नहीं मिल पा रहा, जितनी उम्मीद थी। वीओ- आगर मालवा जिले में संतरे की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। बीते कई वर्षों से किसानों को संतरे का भाव मात्र 25 से 30 रुपये किलो तक ही मिल रहा था, जिससे लागत भी मुश्किल से निकल पाती थी। लेकिन इस बार बाजार में संतरे के दाम बढ़कर 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। वीओ – व्यापारियों के अनुसार इस बार बेमौसम बारिश, ज्यादा गर्मी और गर्मी के जल्दी शुरू होने के कारण संतरे की फसल जल्दी पक गई और उत्पादन भी कम हुआ। वहीं रमजान और होली जैसे त्योहारों के कारण बाजार में संतरे की मांग बढ़ गई, जिससे भाव में तेजी देखने को मिल रही है। बाइट – सुरज, संतरा व्यापारी वीओ – जिले के कई स्थानों पर संतरे की मंडियां लगी हुई हैं, जहां से संतरे देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देशों में भी भेजे जा रहे हैं। संतरे के सीजन में हर साल महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में मजदूर यहां पहुंचते हैं, जो खेतों से संतरे इकट्ठा कर मंडियों में उनकी ग्रेडिंग और पैकिंग का काम करते हैं। बाइट – मोलूज, मजदूर ठेकेदार महाराष्ट्र वीओ – हालांकि इस बार संतरे की फसल जल्दी पकने और सीजन जल्दी खत्म होने के कारण मजदूरों को भी काम कम मिल रहा है। जहां आमतौर पर यह काम करीब तीन महीने तक चलता था, वहीं इस बार मजदूरी का काम करीब डेढ़ महीने में ही सिमट गया है। वीओ – कुल मिलाकर इस बार संतरे के बढ़े हुए दामों ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन कम उत्पादन और जल्दी खत्म हुए सीजन ने फायदा सीमित कर दिया। अब किसानों को उम्मीद है कि आने वाले सीजन में बेहतर उत्पादन के साथ उन्हें और अच्छा मुनाफा मिल सकेगा।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 13, 2026 09:34:39
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL (MP) *गैस सिलेंडर ब्लैकरो की सर्चिंग,बैसिया में LPG गैस सिलेंडर ब्लैकरो के खिलाफ SDM,SDOP छापामार कार्रवाई* - LGP गैस सिलेंडर ब्लैकरो के खिलाफ प्रशासन मैदान में... - भोपाल के बैरसिया में पुलिस और प्रशासन की जॉइंट सर्चिंग... - सूचना के आधार पर SDM और SDOP मिलकर कर रहे छापामार कार्रवाई... - SDM आशुतोष शर्मा गैस की किल्लत पैदा करने वाले LPG गैस सिलेंडर ब्लैकरो पकड़ने में जुटे... - बैरसिया के इंडेन गैस एजेंसी पर चेकिंग जारी... - बैरसिया गैस गोदाम में प्रशासन ने सिलेंडर की गिनती करके स्टॉक चेक किया... - SDM आशुतोष शर्मा ने कहा कि सिलेंडर ब्लैक तो नही किया जा रहा ऑनलाइन स्टॉक के साथ गोदाम स्टॉक को चेक किया जा रहा है... - SDOP वैशाली सिंह ने कहा आमजन परेशान न हो सिलेंडरों की ब्लेकिंग न हो इसीलिए चेक किया जा रहा है... - एक एक सिलेंडर गिन कर चेल किया जा रहा है... (वॉक थ्रू - सिलेंडर आफिस से) (वॉक थ्रू- गैस गोदाम से)
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 13, 2026 09:33:50
Raipur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर सदन में ध्यानाकर्षण. कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के उल्लंघन हो रहा है. समायोजन, यू डायस कोड, शिक्षकों की संख्या पर उठाए सवाल. शिक्षक-छात्र औसत को लेकर भी चाही जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- पहली बार युक्तियुक्तकरण हुआ. अब भी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया चल रही है. नई शिक्षा नीति का पालन किया जा रहा है. कांग्रेस की 5 साल की सरकार में नई शिक्षा नीति में कुछ नहीं हुआ. राष्ट्रीय तय औसत शिक्षक-छात्र का 20 छात्र पर एक शिक्षक का है. छत्तीसगढ़ में 19.1 छात्र पर एक शिक्षक है. जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. स्कूलों का समायोजन हुआ तो यू डायस कोड समाप्त किए गए. इससे छात्रों को बार बार टीसी लेने की जरूरत नहीं पड़ती. 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 11 हजार बालवाणी संचालित हैं. पांचवीं के बाद ही हमारे नियंत्रण में आते है. स्कूल. फीस, कोर्स और किताब को निजी स्कूलों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं. सभी स्थानों में नई शिक्षा नीति का परिपालन सुनिश्चित होगा
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 13, 2026 09:31:52
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 13, 2026 09:31:32
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं PMU टीम लीडर समीर श्रीवास्तव ने प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र की मॉडल ग्राम पंचायत जेथलिया का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान तथा नवाचारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ और आदर्श बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। निरीक्षण के मौके पर जनप्रतिनिधि हरीश डामोर, प्रगति प्रसार अधिकारी संजय कुमार तथा ग्राम विकास अधिकारी संदीप टेलर भी मौजूद रहे। सभी ने ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 13, 2026 09:31:22
Jaipur, Rajasthan:आमेर के गठवाड़ेश्वर मंदिर में रुद्र महाभिषेक महायज्ञ पांचवा दिन भक्ति-आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से आए कई प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने यज्ञ में भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया और विश्व तथा देश में सुख-शांति की कामना की। महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां दी गईं। धार्मिक अनुष्ठान के बीच मंदिर के पुजारी रामदास महाराज को विधि-विधान के साथ महंत की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उज्जैन से पधारे गुरु महंत संत मुनि शरण दास जी महाराज के सानिध्य में दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-मुनि, श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यज्ञ के उपरांत सैकड़ों संत-मुनियों को भोजन प्रसादी भी कराई गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। 17 मार्च को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां देकर महा रूद्र महायज्ञ का समापन होगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top