Back
स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा के छात्र अमन कुमार का गृह मंत्रालय में चयन
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
मीरगंज।मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बहरोली निवासी होनहार छात्र अमन कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (JTO) के पद पर हुआ है।अमन कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 10 एवं 12 की पढ़ाई यहीं से की और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में जनपद बरेली के टॉपर रहे। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं।अमन एक प्रतिभाशाली शोधार्थी होने के साथ-साथ साहित्यकार भी हैं। उनके दो ग़ज़ल संग्रह “हवा में आग” और “लम्हों की तपिश” प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी रचनाएं व शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, जिससे उन्हें साहित्य जगत में विशेष पहचान मिली है।अमन की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संस्कार देना है। अमन की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।कॉलेज के निदेशक पंकज गंगवार ने अमन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में भी अमन अत्यंत मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता उनकी लगन और परिश्रम का परिणाम है।
कॉलेज के संरक्षक डॉ. वीरेन्द्र प्रताप गंगवार ने भी अमन को बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार सहित शिक्षकगण राजेश गंगवार, संजीव कुमार, लाल बहादुर, रेवती नंदन, राकेश पाठक, लक्ष्मण स्वरूप, ओमाशंकर, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र, सुनीता आदि ने अमन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 13:36:290
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 08, 2026 13:36:190
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 13:35:400
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 08, 2026 13:35:220
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:35:030
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 08, 2026 13:34:350
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 08, 2026 13:33:560
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 08, 2026 13:33:420
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 08, 2026 13:33:200
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 13:33:080
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 08, 2026 13:31:550
Report
0
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:31:340
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 08, 2026 13:30:490
Report
0
Report