Back
एफआरके समस्या के कारण जिले में धान खरीद बाधित, किसान कम कीमत पर बेचने को मजबूर
RKRohit Kumar
Feb 08, 2026 13:35:03
Sheikhpura, Bihar
एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कार्नेल्स) की समस्या को लेकर पिछले एक माह से जिले में धान की खरीद रुक गया है।धान खरीद नहीं होंगें छोटे किसान औने पैने कीमत में धान बेचने को मजबूर है।अच्छी धान की उपज के बाद भी जिले में कम धान खरीद का लक्ष्य और एफआरके की समस्या से कैसे धान की खरीद पर ब्रेक लगा है देखिए इस खास रिपोर्ट में
VO 1 - किसानों के आय का दुगना करने को लेकर केंद्र और बिहार सरकार भले ही बड़े बड़े दावे करते नहीं थकती लेकिन धरातल तब स्थिति बही दशकों पुरानी है।हम बात कर रहे है खरीफ फसल धान के खरीद की।इस वर्ष धान की फसल हर वर्ष से अच्छी हुई।हालांकि मेंथा तूफान से कुछ फासले बर्बाद हुई लेकिन पिछले कई वर्षों से इस वर्ष धान की उपज बंपर हुईं।लेकिन सरकार ने धान फसल का लक्ष्य पिछले वर्ष आ भी कम कर दिया और यह धान खरीद का लक्ष्य महज 28662 मीट्रिक टन रखा । मिलर को एफआईके पोशाक तत्व मिलकर धान कूटना है।जबकि एफआरके बिना कूटे चावल को एसएफसी नहीं ले रहा हैं। एसएफसी चावल का पैसा मिलर को नहीं दे रहा है जिसके कारण मिलर पैक्स से धन लेना बंद कर दिया।धान खरीद का पूरा चेन बंद होने से इसका असर सीधे किसानों को हुआ। जिसके बाद अपनी खून पसीने से उपजाया धान को औने पैने कीमत में बेचने को विवश हैं।अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव के किसान ने कहा कि धान फसल तो अच्छा हुआ लेकिन पैक्स धान नहीं खरीद रहा।जबकि महाजन भी कम कीमत में धान खरीद रहे है। किसान ने जिला प्रशासन और प्रशासन से धान खरीद का उचित प्रबंध ससमय करने की बात कही ताकि किसानों को उसके फसल का बाजिव मूल्य मिल सके।किसान ने कहा कि किसान किसी तरह औने पैने कीमत में धान बाजार में बेचने को मजबूर होने की बात कही है。
वाईट - देवनन्दन सिंह - किसान
VO2 - वही पैक्स द्वारा धान खरीद के सवाल पर डीएम ने कहा कि जिला में धान खरीद की स्थिति अच्छी है ।जिला में करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा धान खरीद होने की बात कही है।लेकिन डीएम ने एफआरके सप्लाई करने वाले एजेंसी एफआरके सप्लाई नहीं कर पा रहा है जिससे मिलिंग में परेशानी हैं।जिसको लेकर डीएम ने जल्द परेशानी को दूर करने की बात कही है।
वाईट - शेखर आनंद - डीएम शेखपुरा
VO3 - वही बिहार में धान खरीद और एफआरके की समस्या के सवाल पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि कुछ समस्या है जिसे स्वीकार करने की बात कही जबकि उन्होंने सब कुछ जल्द ठीक होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एफआरके दिल्ली के लैब टेस्ट होकर आता है। उन्होंने कहा कि एफआरके पहुंचा है लेकिन कम मात्रा में पहुंचा है लेकिन इस समस्या को दूर जल्द दूर करने की बात कही है। मंत्री ने धान खरीद का लक्ष्य के समय को बढ़ाए जाने की बात कही है साथ ही सीएमआर के समय सीमा बढ़ाए जाने की दिशा में कार्य करने की बात कही है।
वाईट - डॉ प्रमोद चंद्रवंशी - सहकारिता मंत्री बिहार सरकार
F/VO - आपको बता दे कि एफआरके एक मल्टी विटामिन पोषक तत्व है। धान कुटाई के दौरान एक क्विंटल चावल में एक किलो एफआरके मिलाया जाता है। चावल में एफआरके मिलाने के के बाद ही उसे एसएफसी के गोदाम में जमा लिया जाता है।जिला में अबतक 2793 किसानों से कुल 18243 टन धान की खरीद की गई है।एसएफसी को 1740 टन चावल दिया जा चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:04:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 15:03:500
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:03:310
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 08, 2026 15:03:130
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 15:02:280
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 08, 2026 15:00:450
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report