Back
खूंटी में भटकती किशोरी की शादी बाल संरक्षण विभाग के सहयोग से सम्पन्न
BKBRAJESH KUMAR
Feb 08, 2026 13:33:42
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी।
स्लग - बाल संरक्षण विभाग की नयी पहल : भटकती बच्ची को दिलायी नयी जिंदगी (अपडेट)。
एंकर - खूँटी के सोनमेर मंदिर में आज बिना मां-बाप की एक बेटी संगीता कुमारी की शादी बाल संरक्षण विभाग की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा पूरे उत्साह के साथ कराया गया। जिसमें बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारी बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष तनुश्री सरदार सहयोग विलेज संस्था और आशा किरण के लोग संगीता को विदाई दिए। संगीता के लिए बाल कल्याण समिति ने ही वर ढुंढा। जो कि हुटार चलागी गाँव के एक सोनार परिवार का लड़का मिला। लड़का और लड़के के परिवार के लोगों ने संगीता को पसंद कर लिया। फिर क्या था बाल संरक्षण विभाग वधू पक्ष बनकर उसकी सगाई की और आज सोनमेर मंदिर में उसकी धूमधाम से शादी हो गई। जिसमें वरमाला, सात फेरा और कन्यादान समेत सारा रन किया गया। इस प्रकार कहा जा सकता है कि जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। जिस शादी के गवाह वर पक्ष के परिवार सगे संबंधी, पास पड़ोस के लोग और वधू पक्ष परिवार संस्था अधिकारी लोग उपस्थित रहे।
दुल्हन बनी संगीता ने बताई कि वह रांची की आश्रम से खूंटी आई थी और फिर उसे सहयोग विलेज पढ़ाई करने का मौका मिला फिर आशा किरण आई उसके बाद सिलाई बुनाई सीख रही है। और आज दीदी लोग के साथ यहां मंदिर में शादी में आई है और आज शादी में दुल्हन बनकर काफी खुशी हो रही है।
बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष तनुश्री सरदार ने बताया कि यह कार्य पदाधिकारी इस प्रकार का कार्य करें तो कोई भी बच्ची अपने आप को बिना मां-बाप का नहीं समझेगी। और उसका भी जीवन संवर जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की पहल को उन्होंने धन्यवाद दिया है।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने बताया कि यह लड़की पाँच छह वर्ष पहले तेरह यह चौदह वर्ष की आयु लगभग में खूँटी आई थी। जिसके माँ पिता परिवार रिश्तेदार किसी का पता नहीं है। आज वो बालिग हो गयी है। जिसका शादी आज बाल संरक्षण विभाग की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा हो रही है। और सचमुच आज काफी खुशी का पल है।
सहयोग विलेज के प्रबंधक राम सुरेश राय ने बताया कि जब वह हमारे यहां आई थी तो काफी छोटी थी और आज वह बालिग हो गई है आज शादी हो रही है या काफी खुशी का पाल है एक बेटी की विदाई के जैसे हम लोग आज उसकी विदाई दे रहे हैं।
एंकर - सचमुच यह एक मार्मिक क्षण रहा जो एक बेटी संगीता की जिंदगी की गाथा है। जो कि जिला बाल संरक्षण विभाग के द्वारा मोड़ देते हुए संगीता को नयी जिंदगी और रोशनी मिली। आज परिणय सूत्र में बंधने के साथ नया राह और परिवार मिला।
बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने बताया कि सन् बीस सौ बीस ईस्वी में भटककर खूँटी पहुँची 14 वर्षीय बच्ची को पुलिस के द्वारा लाया गया था। जो मानसिक रूप से पूर्ण विकसित नहीं थी। जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से सहयोग विलेज में रखा गया था और वहीं से पढ़ाई-लिखाई कराया गया। फिर उसे आशा किरण संस्था के द्वारा आगे की पढ़ाई कराई गयी। वही जब वो 18 वर्ष से कम आयु की थी तब तक उसे सरकार के फोस्टर केयर फण्ड का सहारा मिला। उसके पश्चात् संगीता को आफ्टर केयर से जोड़कर उसे आगे उसके जीवन को राह दिखाने के लिए सिलाई कढ़ाई का ट्रेनिंग दिलवाया था रहा है। वहीं इसी बीच एक लड़का मिला जिसके परिवार ने उसे अपनाने का फैसला लिया और आज उसकी शादी है।
जिले में एक अभिभावक विहिन युवती के लिए जीवन साथी मिलने पर जिला बाल संरक्षण विभाग की नयी पहल ने संगीता के जीवन के लिए सहयोगी बना। इस दिशा के लिए आज लोगों में काफी खुशियाँ है।
बाईट - संगीता , दुल्हन ।
बाईट - अल्ताफ खान, बाल संरक्षण पदाधिकारी खूँटी।
बाईट - तनुश्री सरदार बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष खूंटी।
बाईट - राम सुरेश राय , प्रबंधक, सहयोग विलेज खूँटी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:04:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 15:03:500
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:03:310
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 08, 2026 15:03:130
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 15:02:280
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 08, 2026 15:00:450
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report