Back
कैसरगंज में इंडियन बैंक की बदहाल व्यवस्था,घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर ग्राहक
Kaisarganj, Uttar Pradesh
*कैसरगंज में इंडियन बैंक की बदहाल व्यवस्था,*
*घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर ग्राहक*
*अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती न होने से बढ़ी भीड़, कई ग्राहक बिना भुगतान लिए लौट रहे घर*
कैसरगंज, बहराइच।कस्बा कैसरगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। क्षेत्र की पुरानी एवं प्रमुख बैंक शाखा होने के कारण यहां खाताधारकों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन बढ़ती भीड़ के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इसका खामियाजा आम ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्राहक नकद निकासी, जमा, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचते हैं। सुबह से ही बैंक परिसर में लंबी कतारें लग जाती हैं। ग्राहकों को कई-कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी कई बार उनका कार्य समय पर नहीं हो पाता। मजबूरन कुछ लोग बिना भुगतान लिए ही वापस लौट जाते हैं।
बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगजन सबसे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक खड़े रहने से कई लोगों को चक्कर आने और तबीयत बिगड़ने की शिकायत भी सामने आई है। बावजूद इसके, बैंक प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त काउंटर या कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों और खाताधारकों ने बैंक प्रशासन से मांग की है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि बैंक प्रबंधन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 11:34:280
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 13, 2026 11:33:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:33:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:33:050
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 13, 2026 11:32:580
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 13, 2026 11:32:410
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 13, 2026 11:32:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 11:32:050
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 13, 2026 11:31:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:31:270
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 13, 2026 11:30:530
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 13, 2026 11:30:350
Report
17
Report
0
Report