Back
हमेशा विवादों में रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच की कार्यप्रणाली पर शिक्षकों ने उठाए सवाल
Kaisarganj, Uttar Pradesh
बहराइच स्थानीय कैसरगंज तहसील प्रांगण में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जनपद में पूर्व में हुई शिक्षा विभाग की पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ में बेचने की घटना एवं अपने बचाव के क्रम में आनन फानन में बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच के द्वारा निर्दोष अधिकारियों, कर्मचारियों को फंसाने की साज़िश के खिलाफ शिक्षकों के समूह ने जिलाधिकारी महोदय के लिए ज्ञापन देकर न्यायोचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने तहसील परिसर कैसरगंज में इकट्ठा होकर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार को नौनिहालों के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों को कबाड़ी की दुकान पर बेचे जाने एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका के संबंध में निष्पक्ष जांच हेतु जिलाधिकारी बहराइच एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक के लिए ज्ञापन दिया गया।
अपनी मांगों के क्रम में शिक्षकों निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के कबाड़ी की दुकान पर बिकने संबंधी प्रकरण में जो कर्मचारी, अधिकारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई किये जाने साथ ही, निम्न बिंदुओं जिसमें जिस जांच समिति द्वारा संबंधित पत्र जारी किया गया, वह पूर्व तिथि में निर्गत प्रतीत होता है। उक्त पत्र जारी होने से पूर्व न तो संबंधित अधिकारी को किसी प्रकार की सूचना/प्रतिलिपि उपलब्ध कराई गई और न ही उनका पक्ष प्राप्त किया गया, पुस्तकों के प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों से बिना तथ्यात्मक पुष्टि के जांच समिति गठित कर दी गई। जिनकी संलिप्तता संदिग्ध बताई गई, उन्हें न तो अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया और न ही निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की गई एवं आरोपित अधिकारियों, कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण लिए बिना ही निष्कर्षात्मक पत्र जारी कर दिया गया, जो प्राकृतिक न्याय के प्रतिकूल सिद्धांतों की मांगें भी सम्मिलित रही।
शिक्षकों ने अपने ज्ञापन में कहा कि उपरोक्त परिस्थितियों में बिना समुचित सुनवाई एवं तथ्यों के सत्यापन के किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती। शासन के नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप प्रत्येक पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा जिन अधिकारियों के विरुद्ध बिना सुनवाई के पत्र निर्गत किया गया है, उनके संबंध में जारी आदेश पत्र पर पुनर्विचार कर न्यायोचित निर्णय लिया जाने वह दोषियों को कठोर दंड दिलाया जाने की बात कही है।
ज्ञापन कार्यक्रम के इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ बहराइच जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक रामदेव, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता वी.पी.सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तेज नारायण, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, क्षेमेंद्र मणि, मनीष कुमार, अतुल पटेल, शशिकांत यादव , आनंद कुमार, अवध बिहारी आज सहित भारी संख्या में शिक्षक वह सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 27, 2026 14:06:550
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 27, 2026 14:06:410
Report
1
Report
JPJai Pal
FollowFeb 27, 2026 14:06:250
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 14:05:45Noida, Uttar Pradesh:वृंदावन, मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि में लोग होली खेल रहे हैं।
0
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 27, 2026 14:05:330
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 14:05:190
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 14:05:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 14:04:500
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 27, 2026 14:04:280
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 27, 2026 14:04:080
Report
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 27, 2026 14:03:520
Report
