Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rangareddy500058

మద్యం సేవించి బిల్డింగ్ పైకి ఎక్కిన తాళ్లపల్లి రమేష్

Jul 12, 2024 07:36:39
Badangpet, Telangana
చైతన్య పురి పోలీస్ స్టేషన్ పరిధిలో మద్యం సేవించి బిల్డింగ్ పైకి ఎక్కిన తాళ్లపల్లి రమేష్ మద్యం సేవించద్దు అని తన భార్య కొడుకు తిట్టడంతో బిల్డింగ్ పైకి ఎక్కిన రమేష్ విద్యుత్ నగర్ లో నిర్మాణమైతున్న బిల్డింగ్, మూడవ అంతస్తులోని వాటర్ ట్యాంక్ పైకి ఎక్కి చనిపోతానని అనడం తో డైయల్ 100 నెంబర్ కు కాల్ చేసిన స్థానికులు సకాలంలో స్పందించి బాధితుడిని కాపాడిన చైతన్య పురి పోలీసులు
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jan 09, 2026 06:20:38
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन: होटल में मुस्लिम युवक के साथ मिली हिंदू युवती, लव जिहाद के आरोप में भारी हंगामा मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में 'लव जिहाद' के संदेह को लेकर जमकर बवाल हुआ। हिंदू संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेम मंदिर के पास स्थित एक होटल के कमरे का ताला तोड़कर दिल्ली निवासी एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को हिरासत में लिया है। क्या है पूरा घटनाक्रम? जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के करोल बाग निवासी कैफ मोहम्मद (21 वर्ष) दिल्ली के ही नेहरू नगर की रहने वाली एक हिंदू युवती के साथ बीते 5 जनवरी को वृंदावन आया था। दोनों प्रेम मंदिर के समीप एक होटल में रुके हुए थे। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और करणी सेना के पदाधिकारियों को इसकी भनक लगी। देखते ही देखते दर्जनों कार्यकर्ता होटल के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला बाहर होटल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक-युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। पुलिस को दरवाजा खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और अंततः कमरे का ताला तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। * युवक: पुलिस ने कैफ मोहम्मद को हिरासत में लेकर वृंदावन कोतवाली भेज दिया है। * युवती: युवती को परिजनों को सुपर्द कर दिया। हिंदू संगठनों का रुख प्रियंका संयोजिका, विहिप मातृशक्ति विभाग: हमें सूचना मिली थी कि कैफ मोहम्मद एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर वृंदावन लाया है। हमने तुरंत पुलिस को जानकारी दी ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। अजय ठाकुर जिला सचिव, क्षत्रिय करणी सेना: हिंदू संगठनों की सतर्कता से यह मामला पकड़ा गया। पुलिस जांच कर रही है और युवती के परिजनों के आने का इंतज़ार है। पुलिस इस मामले में दोनों के पहचान पत्रों और संबंधों की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल युवती के परिजनों के बयान के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी。 बाइट-हिन्दू संगठन
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Jan 09, 2026 06:18:43
Kaji Chak, West Bengal:*গ্রাম পঞ্চায়েতের উদ্যোগে লক্ষ্যাধিক টাকা ব্যায়ে কাঠের সেতু মেরামতিতে দুর্নীতির অভিযোগ তুলল বিজেপি। পুরানো নিম্নমানের পাটা দিয়েই মেরামত করা হচ্ছে কাঠের সেতু, জলে যাচ্ছে জনগণের টাকা, এমনই অভিযোগ তাদের। শুধু তাই নয় গ্রামের সাধারণ মানুষের ও দাবি সঠিক মালপত্র দিয়ে সেতুর গুরুত্ব বুঝে সেতু মেরামত করা হোক।* এমনই ঘটনা পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা চন্দ্রকোনা এক নম্বর ব্লকের মনোহরপুর দুই গ্রাম পঞ্চায়েতের শিলাবতী নদীর উপর তেমনি ঘাটের কাঠের সেতুটির। জানাযায় প্রতিবছর গ্রাম পঞ্চায়েত থেকে লক্ষাধিক টাকা টেন্ডার ডেকে সেতুটি রক্ষণাবেক্ষণের জন্য এলাকার নির্দিষ্ট লোককে দেয়া হয়। এই সেতু দিয়েই পারাপার করে গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকার প্রায় ১৫-১৬ টি গ্রামের মানুষজন। আর সেতুটি ক্ষতিগ্রস্ত হতে গ্রাম পঞ্চায়েতের উদ্যোগে লক্ষাধিক টাকা ব্যয়ে সেতুটি মেরামতের জন্য গ্রাম পঞ্চায়েতের তরফ থেকে টেন্ডার প্রক্রিয়া করে শুরু হয়েছে কাজ। আর সেই কাজের ক্ষেত্রে অলিখিত টেন্ডার নিম্নমানের মালপত্র দিয়ে কাজ,বিরোধী পঞ্চায়েত সদস্যদের না জানי কাজ হচ্ছে বলে অভিযোগ বিজেপির। অভিযোগের তীর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান প্রধানের মাধূরী সিং এর বিরুদ্ধে। জানাজায় এই গ্রাম পঞ্চায়েতে পাঁচজন রয়েছে বিজেপির পঞ্চায়েত সদস্য, তাদের জানানো হয়নি, সেতু মেরামতের কথা বলে অভিযোগ। ঘটনায় পাল্টা মিথ্যে অভিযোগ বলে দাবি করছেন গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Jan 09, 2026 06:17:58
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के फ्लाई ऐश ठेके को लेकर शामिल अन्य फर्मों ने एक ही फर्म को लाभ पहुंचाने और अनियमितता के आरोप लगाए है। ठेके में शामिल ओजस लॉजिस्टिक फर्म के प्रतिनिधि रमेश विजय ने आरोप लगाया है, कि थर्मल प्रबंधन द्वारा गुरुकृपा फर्म का ठेका लगातार एक्सटेंड किया जा रहा। जबकि उक्त फर्म द्वारा समय पर पौंड से राख खाली नहीं हो पा रही, जिससे थर्मल प्रबंधन को पॉन्ड को खाली करवाने में ही करोड़ों रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे। बावजूद इसके उक्त फर्म का बार-बार एक्सटेंशन किया जा रहा। ओजस लॉजिस्टिक फर्म के रमेश विजय ने बताया कि कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में पौंड से फ्लाई ऐश उठाने के लिए गुरुकृपा लॉजिस्टिक को 1 वर्ष के लिए ठेका दिया गया था, लेकिन अगस्त माह से उसे लगातार एक्सटेंड किया जा रहा। उधर ठेका प्राप्त चार अन्य फर्मों को थर्मल प्रबंधन द्वारा पॉन्ड से राख नहीं उठाने दी जा रही। ऐसे में उनकी मांग है, कि ठेके में शामिल अन्य चार फर्मों को भी राख उठाने दी जाए। ओजस लॉजिस्टिक फर्म के रमेश विजय ने गुरुकृपा फर्म के ठेके को बार बार एक्सटेंड करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उधर मामले में कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर डी.के. मित्तल ने ओजस लॉजिस्टिक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पॉन्ड से राख उठाने की प्रक्रिया पूर्णतया निशुल्क है। पॉन्ड की राख तो लगातार खाली करवानी होती है, ऐसे में इन ठेका फर्मों को राख उठाने से हम क्यों मना करेंगे है। थर्मल प्रबंधन तो चाहता है, कि पोंड की राख लगातार खाली हो। चीफ इंजीनियर डी.के. मित्तल ने कहा कि ये इन ठेका फर्मों का आपसी विवाद है। थर्मल प्रबंधन पर लगाए आरोप बेबुनियाद है।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Jan 09, 2026 06:16:11
Bhagalpur, Bihar:INTRO - अंग क्षेत्र की गौरवशाली लोककला मंजूषा एक बार फिर अपनी जड़ों से निकलकर शहर की दीवारों पर जीवंत हो उठी है। परंपरा, आस्था और संस्कृति का यह अनूठा संगम अब सरकारी भवनों की दीवारों पर रंगों के जरिए अपनी कहानी खुद बयां कर रहा है। उद्देश्य साफ है मंजूषा कला को नया मंच देना और आज की युवा पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से जोड़ना। VO 1 - जिला प्रशासन की पहल पर मंजूषा गुरु मनोज पंडित के नेतृत्व में महिला कलाकारों की टोली तीन रंगों की कूची से दीवारों पर मंजूषा की आकर्षक और भव्य आकृतियाँ उकेर रही है। हर स्ट्रोक में इतिहास है, हर रंग में अंग क्षेत्र की पहचान। इन कलाकृतियों में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, अजगैबीनाथ धाम, तिलकामांझी, लोक आस्था का महापर्व छठ और मनसा विषहरी पूजा को बेहद सजीव रूप में दर्शाया गया है, जो राहगीरों को ठहरकर देखने पर मजबूर कर देता है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने बताया कि प्रशासन की पहल पर मंजूषा कला को बढ़ावा दिया जा रहा है इससे विरासत को पहचान मिलने के साथ साथ महिलाओ को रोजगार भी मिले है। मंजूषा कला मनसा विषहरी गाथा से जुड़ी हुई है काफी पौराणिक है। तीन रंगों गुलाबी, हरा और पिला से कलाकृति बनाई जाती है। गुलाबी प्रेम हरा समृद्धि और पिला विकास का प्रतीक माना जाता है। Byte- मनोज पंडित, मंजूषा गुरु Vo 2 - 30 महिलाएं कई महीनों से सरकारी भवनों की दीवारों पर कलाकृतियां बना रहे हैं।वहीं दीवारों पर मंजूषा कला को उकेड़ रही पूनम कुमारी ने बताया कि 7 साल पहले उन्होंने मनोज पंडित से यह सीखा उसके बाद अलग अलग तरीके मंजूषा कलाकृति बनाते है फ़िलहाल 30 महिलाओं की अलग अलग टोलियां सरकारी भवन के दीवारों पर सांस्कृतिक धरोहरों को उकेड़ रहे हैं। मंजूषा कला की खासियत है इसमें तीन रंग का उपयोग होता है साथ ही जो तस्वीरें बनती है उसमें महिला हो या पुरुष उनके कान और भौंहे नहीं होती है। जो मंजूषा कला को और खास बनाती है। Byte- पूनम कुमारी, मंजूषा कलाकार Vo 3 - बिहुला- विषहरी की अमर लोकगाथा से जुड़ी मंजूषा कला आज सिर्फ दीवारों तक सीमित नहीं है। यह कला अब सम्मान और पहचान का प्रतीक बनती जा रही है। अतिथियों और गणमान्य लोगों के स्वागत में मंजूषा चित्र भेंट किए जा रहे हैं, वहीं कपड़ों पर उकेरी गई मंजूषा कला देश-विदेश तक अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक खुशबू फैला रही है। Byte- डॉ नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी Final vo - कुल मिलाकर, यह पहल सिर्फ दीवारों को सजाने का प्रयास नहीं, बल्कि लोककला को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है जहाँ रंग बोलते हैं, दीवारें इतिहास सुनाती हैं और मंजूषा कला एक बार फिर अंग क्षेत्र की शान बनकर उभरती नजर आ रही है। Wt- अश्वनी कुमार, ज़ी मीडिया, भागलपुर
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Jan 09, 2026 06:11:50
Ajmer, Rajasthan:लक्ष्मीपुरा में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने विधायक से की पानी की टंकी स्थानांतरण की मांग ग्राम पंचायत कनेईकलां के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुरा में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से गांव में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पहले कनेईकलां से लक्ष्मीपुरा तक सीमेंट की पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन ऊंचाई के कारण पानी गांव तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद वर्ष 2025 में बीरियां से लक्ष्मीपुरा तक पाइपलाइन डाली गई, परंतु वहां भी यही समस्या बनी रही。 ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है, महिलाओं को लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग और अकेली महिलाएं पानी लाने में असमर्थ हैं。 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित पानी की टंकी ग्राम निमेड़ा में स्वीकृत कर दी गई, जिसकी जानकारी लक्ष्मीपुरा के ग्रामीणों को नहीं दी गई। ऊंचाई अधिक होने के कारण उस टंकी से भी लक्ष्मीपुरा को पानी मिलने की संभावना नहीं है。 ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि पानी की टंकी ग्राम लक्ष्मीपुरा और कनेईकलां के बीच स्थापित करवाई जाए, ताकि दोनों गांवों को समान रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। इस संबंध में समस्त ग्रामवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है。
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Jan 09, 2026 06:11:22
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Jan 09, 2026 06:10:19
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट ब्रजेश कुमार। क्षेत्र - खूँटी। स्लग - जंगली हाथियों का कहर जारी, रंगरोड़ी गांव में मकान धंसाया व फसल नुकसान किया एंकर - खूंटी जिले में हाथियों का उपद्रव जारी है। रनिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हाथियों के विचरण करने से लोगों में दहशत का वातावरण है विगत रात रंगरोड़ी गाँव में जंगली हाथी ने किसान सीमोन तोपनो के कच्चे खपरैल मकान पर हमला कर दीवार ध्वस्त कर दिया । जिससे दैनिक उपयोगी सामग्री बर्बाद हो गया। इसके बाद जंगली हाथी के द्वारा गांव के ही किसान गोल्डेन तोपनो और वेनेदिक तोपनो के बारी में लगे साग सब्जी और खलिहान में रखे मडुवा को खाकर तीतर बितर कर दिया। जंगली हाथियों का उपद्रव तोकेन गांव में भी देखने को मिला जहाँ बुधुवा क़ोनगाड़ी के मकान को तोड़ दिया इस प्रकार कुलहई में शांति कण्डुलना के मकान को तोड़कर पीड़ित परिवार की परेशानी बढ़ा दिया। पीड़ित परिवारों ने वन विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी देकर मुआवजे की मांग किया है। विजुअल।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top