500095
ప్రభుత్వ వైద్యుడిపై తోటి వైద్యుల దాడి
Hyderabad, Telangana:కోఠి వద్ద DME కార్యాలయంలో జరిగిన సంఘటన DME కార్యాలయం ఎదుట బాధిత వైద్యుడు డాక్టర్ శేఖర్పై దాడి, డాక్టర్ పల్లం ప్రవీణ్ కుమార్, బొంగు రమేష్ల సాధారణ బదిలీలపై ప్రభుత్వం ఇచ్చిన JIని అమలు చేయాలని DMEకి దరఖాస్తు సమర్పించడానికి వచ్చాను, హైదరాబాద్లో ఈ బదిలీలను ఆపేందుకు రాథోడ్, వినోద్ కుమార్ కుట్ర పన్నుతున్నారు. డీఎంఈకి వినతిపత్రం ఇవ్వకుండా అడ్డుకోవడంతో పాటు హైదరాబాద్ నగరంలో తెలంగాణ ప్రభుత్వ వైద్యుల సంఘం ముసుగులో ఎన్నో ఏళ్లుగా ఆయన చేసిన పనులపై దాడి చేశారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेंगलुरु में युवती के अपहरण के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कई घायल; आरोपी भागे
Noida, Uttar Pradesh:Bengaluru Incident involving the kidnapping of a young woman and a series of road accidents in Vijayanagar... Pooja (21) and Om Prakash (23) had married for love. They had married nine months ago and were living in Bengaluru. They were natives of Rajasthan and resided near Agrahara Dasarahalli. Pooja's family had sent four people to bring the young woman back. At 8:00 AM, the accused barged into the house and took Pooja away in a car. The accused, Saddam, was driving the car erratically. The vehicle collided with over 35 cars, including those belonging to a police officer and a judge. Additionally, the car rammed into more than a hundred two-wheelers. Six people, including two children, sustained serious injuries in the incident. The injured: Pruthviraj - 12 years Yashika - 9 years Amul - 25 years Mani - 64 years Jayalakshmi - 57 years (seriously injured; undergoing treatment in the ICU) Santosh - 33 years The accused: Saddam - Driver (has escaped) Rakesh - 31 years Karan - 25 years Ayan - 18 years The crime was committed using a Rajasthan-registered car (RJ 22 CC 9691), which has been seized by the police. Public apprehended the accused and handed them over to the police. The incident occurred within the jurisdiction of the Magadi Road police station. The accused rammed into several vehicles while forcibly abducting the woman in a car. The incident took place just half an hour ago. The crime was committed by accused persons who arrived in a Hyundai Venue car. Collisions occurred as they attempted to flee in a hurry. Police from Magadi Road and Vijayanagar stations visited the scene and inspected the area. The accused allegedly attempted to assault members of the public who tried to intervene. Reports indicate an attempted assault using a lethal weapon. The police have now brought the accused and the young woman to the station. A crowd has gathered near the Vijayanagar police station0
0
Report
डॉक्टर साहब की दीवार पर हाजिरी: स्वास्थ्य भवन में हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर डॉक्टर साहब ने सरकारी दीवार को बनाया हाजिरी रजिस्टर! स्वास्थ्य भवन में डॉ. हंसराज भदालिया की अनोखी हाजिरी का मामला चर्चा में। टोंक से जयपुर हुआ था तबादला, अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित पद पर हुआ था आदेश。 ज्वाइनिंग से पहले चिकित्सा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश। संशोधित आदेश में डॉ. भदालिया को तोपखाना राजकीय डिस्पेंसरी भेजा गया。 आदेश को कोर्ट में दी गई चुनौती, संशोधित आदेश पर लगाई गई रोक。 कोर्ट के आदेश में डॉ. भदालिया को पूर्व स्थान पर कार्यरत रखने के निर्देश。 स्वास्थ्य भवन पहुंचे डॉ. भदालिया, अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित कक्ष में संभाली कुर्सी。 हाजिरी रजिस्टर नहीं मिलने पर कुर्सी के पीछे की दीवार पर लिखी हाजिरी。 दो दिनों से स्वास्थ्य भवन में चर्चा का विषय बनी ‘डॉक्टर साहब की दीवार वाली हाजिरी’.0
0
Report
इटावा में बिजली विभाग के XCN को मंत्री बेबीरानी मौर्य का कड़ा रुख
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जनता और जनप्रतिनिधि के फोन ना उठाने से बिजली विभाग के XCN को महंगा पड़ा है. मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की मंत्री और इटावा प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बिजली विभाग के XCN पर जमकर फटकार लगाई. डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के सामने मंत्री ने कहा कि ऐसा कोई काम न करे जिससे आप पर उंगली उठे. उन्होंने कहा, हमारे लोगों के काम होने चाहिए, आपके लिए सभी बराबर हैं. मीडिया की एंट्री को दर्शाते हुए कैमरे बंद कर दिए गए थे.0
0
Report
Advertisement
के बैनर पर तीनों प्राधिकरण का धरना एक माह के लिए स्थगित
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तीनों प्राधिकारी पर धरने को बुधवार देर शाम एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया, तीनों प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था,इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया गया।यह लोग 14 सितम्बर को धरने पर बैठे थे। बुधवार को राकेश टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ अलग-अलग प्राधिकरण में बैठक की देर शाम यमुना प्राधिकरण में बैठक हुई,जिसके बाद राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांग कर रहे हैं,जो किसानों का हक है वह उन्हें मिलना चाहिए और इसी को लेकर तीनों प्राधिकरण का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह धरना एक माह के लिए स्थगित कर रहे हैं और प्राधिकरण के अधिकारियों से उम्मीद है कि वह एक माह के अंदर किसानों की समस्याओं का हल कर देंगे,उन्होंने यह भी कहा कि प्राधिकरण को 10% प्लॉट 64.7 % मुआवजा देना ही होगा और क्षेत्र को विकसित करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है, अगर प्राधिकरण अपनी जिम्मेवारी नहीं समझता, तो एक महीने बाद फिर से भारतीय किसान यूनियन तीनों प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेंगे। वही,भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर हमने 14 सितंबर को तीनों प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था और उसके बाद डेरा डाल दिया था। उन्होंने कहा कि तीनों प्राधिकरण पर चल रहे धरने को अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा एक माह का प्राधिकरण के अधिकारियों को समय दिया गया है, इसलिए तीनों प्राधिकरण पर चल रहे धरने को भारतीय किसान यूनियन द्वारा फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया। धरना स्थगित होने के बाद तीनों प्राधिकरण पर मौजूद सैकड़ों की तादाद में किसान अपने-अपने घरों के लिए वापस चले गए,वहीं अधिकारियों ने भी धरना स्थगित होने के बाद राहत की सांस ली।0
0
Report
सिकंदरा राव में 25 हजार का इनामिया शराब तस्करी आरोपी गिरफ्तार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस)- एसओजी और थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वर्ष 2024 में अवैध शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र सुखराम सिंह अहेरिया निवासी चिकनवास, थाना अग्रोहा, जनपद हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर वांछित एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर 2024 को आबकारी एवं पुलिस टीम ने अलीगढ़-एटा मार्ग स्थित फौजी ढाबा के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आयशर ट्रक को पकड़ा था। जांच में ट्रक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई और तलाशी के दौरान 299 पेटी अवैध विदेशी शराब (इम्पीरियल ब्लू ब्रांड) बरामद हुई थी, जिसमें 98 पेटी 750 एमएल तथा 201 पेटी 375 एमएल की शराब शामिल थी। यह शराब केवल गोवा राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य थी। मामले में आबकारी निरीक्षक कुलदीप चौहान की तहरीर पर थाना सिकन्द्राराऊ में संबंधित धाराओं एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान विजय कुमार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को एसओजी और सिकन्द्राराऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: परिजनों की सहमति से मंदिर में शादी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पकड़े जाने पर मंदिर में कराई शादी कौशाम्बी जिले में प्रेम कहानी का अनोखा अंजाम सामने आया है। रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को थाने ले गई, लेकिन कुछ देर बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और मामला शादी तक पहुंच गया। इसके बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कर दी गई। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का है। जाटी गाँव का रहने वाला 20 वर्षीय आकाश दिवाकर अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका सलोनी दिवाकर से मिलने शेरगढ़ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था और दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। बीती रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे आकाश की भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस युवक को थाने ले गई। लेकिन थाने पहुंचने के बाद इस प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी के लिए सहमति बन गई। इसके बाद परिजन दोनों को तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर ले गए, जहां दोनों की शादी करा दी गई। इस तरह करीब तीन साल से चल रही प्रेम कहानी का अंजाम पुलिस कार्रवाई के बजाय शादी के बंधन में हुआ।0
0
Report
Advertisement
उझानी सड़क हादसे में दो की मौत, कार डिवाइडर से टकरा कर चकनाचूर
Budaun, Uttar Pradesh:उझानी में सड़क हादसे: कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत। बरेली मथुरा मार्ग पर मोती महल के समीप कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल बताए जाते हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में कार चकनाचूर हो गई।0
0
Report
खैरागढ़ में गणेश झांकी के लिए सुरक्षा तैयारी तेज, पंडालों का सुरक्षा जायजा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। गणेशोत्सव के दौरान खैरागढ़ शहर में निकलने वाली गणेश झांकी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने लॉ एंड ऑर्डर की तैयारी तेज कर दी है। झांकी में उमड़ने वाली भीड़ और संभावित भीड़ दबाव को देखते हुए बुधवार को कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल और एसपी लक्ष्य शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम शहर के गणेश पंडालों में पहुंची और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। टीम ने पंडालों के साथ आसपास के प्रमुख मार्ग, बाजार क्षेत्र, आने-जाने के रास्ते और भीड़ जुटने वाले स्थानों की स्थिति देखी। आयोजन समितियों से झांकी और गणेशोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान ऐसा कोई इंतजाम न हो, जिससे आम लोगों की आवाजाही या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। सुरक्षा के लिहाज से पंडालों में विद्युत कनेक्शन और तारों को सुरक्षित रखने, ज्वलनशील सामग्री से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने को कहा गया। वहीं समितियों को पुलिस और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। झांकी के दौरान भीड़ और लॉ एंड ऑर्डर सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने शहर में पैदल गश्त कर मौके की स्थिति भी देखी। पुलिस ने आयोजन समितियों से अनुशासन बनाए रखने और किसी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रशासन ने समितियों और नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में हुआ यह निरीक्षण इस बात का संकेत है कि गणेश झांकी के दौरान आस्था के साथ लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।0
0
Report
पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी अब 23-24 सितम्बर, पुष्टि तिथियाँ जारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी。 पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय。 अब 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण लॉटरी。 पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी लॉटरी。 नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव के चलते बदला कार्यक्रम。 23 सितंबर को जिला स्तर पर निकलेगी आरक्षण लॉटरी。 जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण होगा तय。 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकलेगी लॉटरी。 सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर होगी साफ。 पंचायतीराज विभाग ने दिए निर्देश。 सबमी जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों को जारी किए निर्देश。0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में हिंदी दिवस पर सजी काव्यधारा, कवियों ने हिंदी की महिमा का किया गुणगान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ- विमल साहित्य संवर्धक संस्था के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साइंस एजूकेशन पॉइंट, सिकन्द्राराऊ में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जहीरुद्दीन पीरजादा ने की, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी हरपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हास्यकवि पंकज पंडा ने किया। काव्यगोष्ठी का शुभारंभ भक्तिरस के कवि अवनीश यादव द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। मुख्य अतिथि हरपाल सिंह यादव ने कहा कि कवि और शायर हिंदी भाषा के सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात सृजन की साधना कर हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने का कार्य करते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में जहीरुद्दीन पीरजादा ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी राष्ट्रभाषा के गौरव और सम्मान का प्रतीक है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाकर उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। काव्यपाठ के दौरान शायर कासिफ जमाल ने अपनी पंक्तियां “इसके आगे सभी लगे हैं बेअमां, इतनी प्यारी है मेरी हिंदी जुबां” सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। हास्यकवि प्रमोद विषधर ने “भारत के संस्कार सिखाती है हिंदी, अपना यह कर्तव्य निभाती है हिंदी” के माध्यम से हिंदी की महत्ता को रेखांकित किया। हास्यकवि पंकज पंडा ने “देशी पीकर इंग्लिश बोलें, इंग्लिश पीकर हिंदी” सुनाकर श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया। संस्था के अध्यक्ष अवशेष विमल ने “जो जन-जन अभिलाषा है, अन्तर्मन की परिभाषा है, ऐसी हिंदी का ध्यान करें, गर्वित होकर सम्मान करें” सुनाकर हिंदी के सम्मान का संदेश दिया। वहीं अवनीश यादव ने “हिन्दी में सम्मान है, हिंदी में है प्यार, इसीलिए हम सब रखें हिंदी पर अधिकार” के माध्यम से हिंदी प्रेम की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में शैलू यादव, देवा बघेल, सचिन कुमार, सर्वेश सर, आकाश कुमार, विक्रम यादव, चन्द्रशेखर, अभिषेक ठाकुर, जय कुमार, सौरभ यादव, शिवांश यादव, रचना, शिवानी, आयुषी, मंजीत सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रही l0
0
Report
अलवर में डीपफेक वीडियो से NGO के नाम पर ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:डीपफेक वीडियो बनाकर NGO के नाम पर ठगी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का फर्जी वीडियो बनाने वाला आरोपी अलवर से गिरफ्तार अलवर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया फर्जी डीपफेक वीडियो तैयार कर NGO के नाम पर चंदा वसूलने के मामले में अलवर पुलिस ने एक आरोपी को लक्ष्मणगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साबू खान पुत्र जोरू खान, निवासी बुटोली गांव, लक्ष्मणगढ़ के रूप में हुई है। तमिलनाडु क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में ट्रेस हुई थी। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम 11 सितंबर को अलवर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी साबू खान को गिरफ्तार कर लिया। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। मोबाइल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के अलावा अन्य नेताओं और पुलिस अधिकारियों के भी डीपफेक वीडियो पाए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इन फर्जी वीडियो को तमिलनाडु में लोगों को भेजता था और गरीब बच्चों की मदद करने के नाम पर NGO के लिए फंडिंग की मांग करता था। इसके जरिए कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी किए जाने की आशंका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ और उसकी मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।0
0
Report
गोंडा मंडी परिषद के पूर्व अधिकारी पर आय-व्यय के अंतर को लेकर भ्रष्टाचार मुकदमा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा मंडी परिषद के पूर्व अधिकारी राम नरेश सोनकर की मुश्किलें अब बढ़ गई है क्योंकि इनके खिलाफ अयोध्या विजिलेंस में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ है। राम नरेश सोनकर की आय और खर्च के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।सतर्कता अधिष्ठान की जांच में 67 लाख 82 हजार 681 रुपये की ज्ञात व वैध आय के मुकाबले 1 करोड़ 13 लाख 44 हजार 108 रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई।यानी आय से 45 लाख 61 हजार 427 रुपये अधिक खर्च हुआ।इस अतिरिक्त खर्च के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या सेक्टर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रामनरेश सोनकर के खिलाफ बीते 11 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया है। इस पूरे मुकदमे को पूरी गोपनीय तरीके से रखा गया है जिसके मुकदमे की कॉपी आज बुधवार रात 10 बजे के करीब सामने आई है।इसके बाद अब राम नरेश सोनकर में हड़कंप मचा हुआ है और अब वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। अधिक खर्च का नहीं मिला संतोषजनक हिसाब दरअसल जांच में सामने आया कि संबंधित अधिकारी ने जांच अवधि मेंVarious ज्ञात स्रोतों से कुल 67,82,681 रुपये की आय अर्जित की।इसी अवधि में पारिवारिक भरण-पोषण,विभिन्न संपत्तियों के अर्जन और अन्य मदों में 1,13,44,108 रुपये खर्च किए गए।सतर्कता विभाग ने आय और खर्च का मिलान करने के बाद 45,61,427 रुपये का ऐसा व्यय पाया, जो ज्ञात व वैध आय से अधिक था।सतर्कता जांच में इस अतिरिक्त व्यय और संपत्तियों के अर्जन के संबंध में अधिकारी की ओर से कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने की बात कही गई है।जांच पूरी करने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद अब मुकदमा दर्ज किया गया है। 2021 में शुरू हुई थी जांच शासन के निर्देश पर वर्ष 2021 में मंडी परिषद गोंडा के तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित जांच शुरू की गई थी।सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या सेक्टर ने जांच के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों और खर्च का ब्योरा जुटाया।जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई 15 जुलाई 2026 को अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद 11 सितंबर 2026 में मुकदमा दर्ज किया गया। सतर्कता अधिष्ठान की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में संशोधन के बाद लागू प्रावधानों के तहत धारा 13(1)(बी) और 13(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या सेक्टर की ओर से की जा रही है। रामनरेश सोनकर बोले कोर्ट के आदेश की हुई अवहेलना हम जाएंगे हाई कोर्ट वही जब मुकदमा दर्ज होने के बाद गोंडा मंडी परिषद के पूर्व अधिकारी रामनरेश सोनकर से जी न्यूज संवाददाता ने फोन पर बात किया तो उन्होंने बताया कि हम इस पूरी जांच को लेकर के लखनऊ हाईकोर्ट गए थे। लखनऊ हाईकोर्ट में 18 अगस्त 2026 को सुनवाई हुई कोर्ट ने हमारी याचिका को निरस्त करते हुए हमें अनुमति दिया था कि हम दोबारा एक नया प्रत्यावेदन सरकार के सामने रखें और सरकार 4 सप्ताह में विधि के अनुसार उसे पर फैसला ले। कोर्ट के आदेश पर उपसचिव रामप्रीत प्रसाद उत्तर प्रदेश शासन सतर्कता अनुभाग चार द्वारा निदेशक उत्तर प्रदेश सतकर्ता अधिष्ठान राजीव कृष्ण को एक पत्र लिखा गया था। अभी कोई फैसला भी नहीं हुआ और जल्दबाजी में इन लोगों ने मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है हम उनके खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
गयाजी पितृपक्ष मेले के लिए ई-पिंडदान पैकेज पर पंडा समाज का विरोध
Gaya, Bihar:पर्यटन विभाग ऑनलाइन ई पिंडदान और पर्यटन पैकेज को लेकर गयापाल पंडा समाज मे सरकार के योजना पर उठाए सवाल। कहा आस्था को व्यवसाय नही करे सरकार बिहार के गयाजी में आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 को लेकर पर्यटन विभाग ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी किए हैं. गयाजी में इस वर्ष पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक-दिन, एक रात-दो दिन का पैकेज के साथ ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. पर्यटन विभाग के निर्देश पर तैयार इन पैकेजों में पिंडदान अनुष्ठान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, परिवहन, आवास, भोजन, पंडा-पुजारी की सेवाएं और आवश्यक पूजन सामग्री को एकीकृत किया गया है. श्रद्धालु अपनी यात्रा अवधि, सुविधा और बजट के अनुसार अलग-अलग पैकेज का चयन कर सकेंगे. पर्यटन विभाग के द्वारा जारी इस पैकेज को लेकर गयाजी के पंडा समाज ने अपना विरोध जाहिर किया है। वंही इसके लिए आज विष्णुपद मंदिर के परिसर में पंडा समाज के सभी लोग एक जुट होकर प्रेसवार्ता के माध्यम से सरकार के इस कार्य को लेकर अपना विरोध प्रकट किया है। वंही इस संबंध में गयाजी के पंडा समाज के लोगो ने कहा कि ये एक पर्यटन स्थल नही है बल्कि ये मोक्ष की नगरी है जँहा बिना आए किसी को भी फल की प्राप्ति नही हो सकती है। क्योंकि जैसे माता पिता अपने पुत्रों के लिए कठिनाई का सामना कर उनको फल की प्राप्ति करवाते है ठीक उसी तरह जब तक उनके पुत्र खुद यँहा आकर सशरीर उपस्थित होकर पिंडदान नही करेंगे तक उनके पितरो को मोक्ष की प्राप्ति नही होगा। वंही ऑनलाइन पिंडदान को लेकर कहा कि ये कोई सामान नही है जो ऑनलाइन शॉपिंग कर लेंगे ये एक आस्था की बात है जो अपने पितरों के प्रति उनके परिवार के लोग पूरे भाव के साथ करते है। ऑनलाइन में क्या वो विष्णुचरण में अन्य वेदियों पर पिंडदान करवा सकेंगे उनको कैसे पता चलेगा कि उनके पूर्वज किस पंडा के पास जाकर पिंडदान किया था। ये एक बहुत ही बड़ी सोचनीय विषय है क्योंकि ऑनलाइन सिर्फ एक माध्यम हो सकता है लेकिन उससे उनके पितरो का उद्धार नही होगा और नही उनको कोई फल की प्राप्ति होगी। बाइट:- पंडित राजन सिजुआर, गयापाल समिति बाइट:-गजाधर लाल पाठक, गयापाल पंडित0
0
Report
औरैया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने अजगर को कुचला अजगर की हुई मौत
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी औरैया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने अजगर को कुचला अजगर की हुई मौत जालौन-औरैया मार्ग पर बुधवार रात एक अजगर की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना रात के समय की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सांप और अजगर अक्सर रात में शिकार की तलाश में निकलते हैं। इसी दौरान सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। सुबह सड़क पर अजगर का शव पड़ा मिलने पर राहगीरों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। घटना के बाद लोगों ने वन विभाग से सड़क किनारे वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
भोमासी पुल के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार 15 वर्षीय अभिराज की मौत
Munger, Bihar:स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे किशोर की मौत, दोस्त की बर्थडे मना कर लौट रहा था किशोर भोमासी पुल के समीप घटी घटना मुंगेर: हवेली खड़गपुर बरियारपुर नेशनल हाईवे 333 मुख्य मार्ग के भोमासी पुल के समीप बुधवार के शाम स्कॉर्पियो एवं बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चला रहा 15 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बैजलपुर गांव निवासी सदानंद मंडल का 15 वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार एवं मनोज मंडल का 15 वर्षीय पुत्र रोहन मंडल हवेली खड़गपुर से किसी दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाइक से हवेली खड़गपुर से बैजलपुर अपने घर लौट रहा था। तभी भोमासी पुल के निकट बरियारपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा सदानंद मंडल का 15 वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से अभिराज कुमार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां जांचोंपरांत डॉ. इक़बाल शम्सी ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी रोहन मंडल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण अस्पताल में जुट गए। घटना की सूचना के बाद मृतक अभिराज के बैजलपुर स्थित घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अभिराज दो भाई में छोटा था।0
0
Report
Advertisement
