Sub Divisional Administration Banihal organized a mega one day awareness programme on 'Mission Youth
Banihal,Sub Divisional Administration Banihal organized a mega one day awareness programme on 'Mission Youth' schemes and Labour Welfare Schemes in Banihal area of Ramban on Thursday. ALC Ramban Amit Kumar presided the programme as cheif guest, while DDC Councillor Imtiaz Ahmed Khanday, Tehsildar Banihal Imtiaz Ahmed, officers and officials of different Departments were also present on the occasion. A large number of people especially youths and labourers from Banihal areas are present there.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मार्ग के बीच में ही लगा दिया ट्रांसफार्मर, बना समस्या का कारण
Khandwari, Uttar Pradesh:मुख्य मार्ग के बीचोंबीच ट्रांसफार्मर लगाने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश *कुरा गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी हो सकती है भारी परेशानी* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा कुरा में बिजली विभाग की लापरवाही से गांव के मुख्य मार्ग के बीचोंबीच बिजली का खंभा खड़ा कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मुख्य रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच मार्ग पर बिजली विभाग द्वारा खम्भा लगाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है । जबकि गांव में आने जाने के लिए ये एक मात्र रास्ता है । विभागीय लोगो की लापरवाही से लोगो को आने जाने में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है । अगर किसी के घर में डिलीवरी हो,कोई बीमार पड़ जाय तो एंबुलेंस भी अंदर नहीं आ सकती । उसको खटिया पर लादकर गांव के बाहर लाना होगा ।यदि किसी के घर शादी पड़ जाय तो रथ या बग्घी अन्दर नहीं जा सकती । दूल्हे को कंधे पर या फिर बाइक पर ले जाना होगा । गांव में अब तो हित को आने के लिए सोचना पड़ेगा । रात्रि में अंधेरे में लोगो को संभलकर चलना होगा नहीं तो चोटिल हो सकते है । बिजली विभाग के लोग मार्ग देखते हुए भी अंजान बनकर लगा दिए है । इनका तो कोरम पूरा हो गया है अब परेशानी गांव वालों को झेलनी पड़ेगी । ग्रामीणों ने नवागत जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे मार्ग से हटाकर अन्यत्र जगह पर लगाने की मांग किया है ।मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट प्रविष्टियों का आरोप, सपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की जांच की मांग
Mainpuri, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट प्रविष्टियां मिलने का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर मतदाता सूचियों में पाई गई अनियमितताओं की जांच और सुधार की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को प्रकाशित मतदाता सूचियों के प्रथम दृष्टया परीक्षण में विधानसभा क्षेत्र 107-मैनपुरी, 108-भोगांव, 109-किशनी और 110-करहल में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम अलग-अलग बूथों पर डुप्लीकेट दर्ज पाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा गया है कि कई प्रविष्टियों में मतदाताओं के मकान नंबर भी समान हैं, जिससे आशंका जताई गई है कि एक बूथ की प्रविष्टियां दूसरे बूथ पर कॉपी कर दर्ज की गई हैं। पार्टी ने इसे मतदाता सूची की गंभीर अशुद्धि बताते हुए गहन जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है। पत्र के साथ डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची संलग्न कर अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराकर इन प्रविष्टियों को दुरुस्त कराया जाए। साथ ही आगामी अंतिम मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। समाजवादी पार्टी ने मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।शादी से लौट रही बलेनो कार पुलिया से टकराई, एक की मौत और पांच घायल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: शादी से लौट रही बलेनो कार पुलिया से टकराई, एक की मौत, पांच घायल, करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर हुआ हादसा
गोण्डा के करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर बुधवार देर रात सोनवार मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरगदी कोट में शादी कार्यक्रम से लौट रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बहराइच के कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी छह लोग बरगदी कोट में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बलेनो कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बैकुंठनाथ महाविद्यालय के पास सोनवार मोड़ से आगे पहुंची, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिव शंकर पाण्डेय (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलो में अर्जुन पाण्डेय (18), सोमनाथ पाण्डेय (40), अभिनव पाण्डेय (30), शुभम पाण्डेय (19) और कृष्णा पाण्डेय (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जालौन के कालपी की बेटी ने बढाया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी की बेटी ने बढाया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान, इंडो नेपाल यूथ योगा प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक, कालपी निवासी नित्या मेहरोत्रा ने जीता स्वर्ण पदक, पदक जीतने पर क्षेत्रीय लोगों में जश्न का माहौल, परिजनों को बधाई दे रहे इलाकाई लोग। जालौन के कालपी नगर की रहने वाली है स्वर्ण पदक विजेता बेटी। बाइट:- नित्या मेहरोत्रा--स्वर्ण पदक विजेतामैनपुरी-कुर्रा थाना क्षेत्र मे लड़की की मौत पर हत्या के आरोप पर पुलिस का बयान ।
फिरो, रहाना, उत्तर प्रदेश:मैनपुरी/कुर्रा हत्या के बाद खेत में अंतिम संस्कार की कोशिश का लगा था आरोप । सिटी एएसपी अरुण कुमार ने बताया,पति-पत्नी के बीच था विवाद,दोनों रहते थे अलग-अलग लड़की अपनी मां के साथ रहती थी फोन पर बात करने पर मां ने डांटा था,जिसके बाद वो पिता के पास गई थी । पिता और अन्य लोगों के अनुसार वहां उसने अपनी जान दे दी पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई ।दुकान का ताला तोड़कर लड़की बरामद, सस्पेंस में ही पूरा मामला
Aneg Behta, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह : हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने एक बंद दुकान का ताला तोड़कर अंदर से एक लड़की को सकुशल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस लड़की को अपने साथ लेकर कोतवाली रवाना हो गई और मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार स्थित एक दुकान के भीतर लड़की मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर से लड़की को बाहर निकाला गया।
अचानक पुलिस की इस कार्रवाई और दुकान के भीतर लड़की मिलने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने लड़की को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आगे की पूछताछ व कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली ले गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। लड़की से पूछताछ और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ओवैसी पर नितिन अग्रवाल का तंज, बोले- जिनकी चार सीटें, वो भी 400 पार का नारा देंगे
हरदोई/ गीतेश सिंह: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी चार सीटें हैं, वो भी 400 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।
मंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच एकजुटता नहीं है, बल्कि उनके इंजन आपस में ही टकरा रहे हैं।
मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। चुनाव आते ही सभी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर मैदान में उतर जाते हैं। उन्होंने ओवैसी के चुनावी दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनकी चार सीटें हैं, वे भी 400 पार का नारा लेकर चुनाव लड़ेंगे। नितिन अग्रवाल ने सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की राजनीति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि विपक्षी दल भाजपा को चुनौती देने की बात तो करते हैं, लेकिन उनके बीच आपसी खींचतान और मतभेद साफ दिखाई देते हैं। ऐसे में विपक्ष की एकजुटता के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है।
फिलहाल मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
बाईट--नितिन अग्रवाल--आबकारी मंत्री
हापुड़ में खुलेआम गुंडागर्दी, थार सवार युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े सड़क पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है, जहां थार में सवार युवकों ने भैंसा बुग्गी पर जा रहे युवकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थार सवार युवक बेखौफ होकर पिस्टल से कई राउंड फायर करते दिख रहे हैं। गोली की आवाज सुनते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं वायरल वीडियो के सामने आते ही हापुड़ पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।भगवत् कथा से मिटता है जीवन का अंधकार, राजन जी महराज
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। महराजगंज (जय प्रभा ग्राम) स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन राजन जी महाराज ने अपने प्रवचनों से कथा का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा, कि भगवान की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के अज्ञान, मोह और दुख रूपी अंधकार को मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम है। महाराज श्री ने कहा, कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा अंधकार 'मोह' और 'अज्ञान' है। जब व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ और अहंकार में उलझ जाता है, तब कथा श्रवण से विवेक जागृत होता है, और सही मार्ग दिखाई देता है। कहा कि जिस प्रकार भगवान के अवतार लेने से अयोध्या में प्रकाश फैल गया था,उसी प्रकार जब कथा के माध्यम से प्रभु की भक्ति हृदय में उतरती है, तो जीवन से निराशा और अंधकार का नामोनिशान मिट जाता है। महाराज श्री ने कथा की परिभाषा देते हुए कहा, कि जो हमारे जीवन की पीड़ा और मानसिक थकान को समाप्त कर दे, वही सच्ची भगवत् कथा है। विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु स्मरण और कथा मनुष्य को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा, कि कथा हमें भविष्य की अनावश्यक चिंताओं को छोड़कर वर्तमान को सुधारने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने की प्रेरणा देती है।तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
