Exciting Launch of Sampoornata Abhiyan in Ramban District, See What Happened!
Banihal,District Development Commissioner (DDC) Ramban Baseer-Ul-Haq Chowdhary along with DDC Chairperson Ramban Dr Shamshada Shan and others on Thursday launched Sampoornata Abhiyan in Aspirational Block (AB) Kharri of District Ramban. The event, organised at Government Higher Secondary School Kharri, focused on the formulation of the Action Plan for saturation of 6 identified Key Performance Indicators by DDC Chairperson Ramban Dr Shamshada Shan, DDC Councillors, District and sectoral officers.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस न किया भंडाफोड़,ठगी के तरीके को सुनकर चौंक जाएंगे आप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का भंडाफोड़, साइबर क्राइम थाना मुजफ्फरनगर को मिली बड़ी सफलता; 3648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश ।* ▪️ *गरीबों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर जारी किए जाते थे फर्जी सिम, विदेश में बैठे साइबर ठगों को 150 से 300 रुपये में बेचते थे सिम का OTP ।* ▪️ *व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था पूरा नेटवर्क, ई-कॉमर्स कंपनियों से 'ऑर्डर कैंसिल-रिफंड' ठगी के नए तरीकों का भी हुआ खुलासा, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 10 अदद मोबाईल फोन 04 सिमकार्ड बरामद।* ▪️ *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने दी जानकारीमुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने और ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान को जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तहसीलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं तक भी मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा सके। अभियान की खास बात यह है कि इसमें मतदाता केवल मशीनों की कार्यप्रणाली देखेंगे ही नहीं, बल्कि स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर मतदान की प्रक्रिया का अनुभव भी कर सकेंगे। इसके बाद वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से यह समझ सकेंगे कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न किस प्रकार प्रदर्शित होता है। प्रशासन का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट को लेकर आमजन के मन में उठने वाले सवालों एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी है कि नागरिक मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से समझें और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को स्वयं समझें। प्रशासन के अनुसार, छह विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने वाला यह अभियान मतदाता शिक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुरादाबाद में अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: कुंदरकी में अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल पुलिस कर रही जांच, वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ढकिया जुम्मा गांव का निवासी बताने वाले अजीम पठान का सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कुंदरकी क्षेत्र में फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। ऐसे में असलहे के साथ वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे मामले में कुंदरकी थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, असलहे की वास्तविकता और वीडियो से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
तेज रफ्तार टाटा पंच डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलट गई। हादसा इतना तेज था कि कार सड़क पर पलटते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसके बाद घटना की चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को टाटा पंच कार संख्या UP 35 BK 4640 में अमित पाल पुत्र विजय पाल सिंह निवासी जनपद कन्नौज सवार थे। कार को दीपक सिंह निवासी आवास विकास, थाना दही, उन्नाव चला रहे थे। इसके अलावा कार में वंश त्रिपाठी पुत्र अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी अकरमपुर, थाना कोतवाली सदर भी मौजूद थे। कार चंद्रलोक गार्डन के सामने आदर्श नगर पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगते ही कार पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार अमित पाल को चोटें आईं। इसके बाद वंश त्रिपाठी के साथ घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। हादसे का पूरा घटनाक्रम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया। फुटेज में कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटकर दूसरी लेन में जाती दिखाई दे रही है। तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को उजागर किया है।जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल ,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल 6000 प्रति लैंस और बाहरी दवा लिख कर कमाए जा रहे लाखों रुपए अस्पताल के बाहर खुले बाहरी मेडिकल स्टोर पर खुले आम बेचीं जा रही सरकारी डाक्टरों द्वारा लिखी दवाइयां वायरल वीडियो में शख्स ने स्वीकारी 6000 प्रति लैंस और बाहर लिखी गई महंगी दवाइयों की बात गरीब मरीजों को लगातार लिखी जा रही महंगी दवाइयों और लैंस खड़े कर रहा भ्रष्टाचार के कई सवाल? पूरा मामला जनपद जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय काटॉर्जन द वंडर कार….जिसने भी देखा, उसके मुंह से निकली आह
Bhopal, Madhya Pradesh:- हाथ में बियर की बॉटल, गाड़ी में ऊपर चढ़कर स्टाइलिश मारता छपरी हीरो।
- गाड़ी में भोपाल नंबर डला हुआ है।
- हाथ में बीयर की बोतल लेकर करतब दिखाता एक आशिक...
- यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाता युवक...
- सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी वायरल हो रहा है!!
(भोपाल से जी न्यूज ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
औरैया महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला शव
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिलने से मचा हड़कंप , सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के आंगन में मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। महिला का शव घर के बाहर भैंस के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव का है ,यहां रहने वाले हरि सिंह उर्फ हरिशंकर शंखवार की दूसरी पत्नी पूनम उर्फ पुनीत, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, शुक्रवार सुबह घर के आंगन में मृत अवस्था में मिली। गुरुवार रात पूनम अपने पति और बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह जब परिवार के लोग जागे और बाहर की तरफ पहुंचे तो महिला का शव आंगन में भैंस के पास पड़ा दिखाई दिया। शव के आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि मृतका के परिवार में तीन बेटे विवेक, दुर्गेश और आशिक तथा एक बेटी विभा है। बड़ा बेटा विवेक बाहर रहकर निजी नौकरी करता है। उसकी शादी वर्ष 2025 में कल्पना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह दीपावली के अवसर पर घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा और कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर बुलाई गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से भी जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी बिधूना ने जानकारी देते हुए बताया कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है , सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है , शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है , अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलन में है , तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया जाएगा । बाइट - पुनीत मिश्रा क्षेत्राधिकारी बिधूनागरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
