शराबबंदी के बाद उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक तो 20 के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:आज शहर के आधा दर्जन स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर की चारों दिशाओं की सीमा से लगी शराब दुकानों के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बांड ओवर की कार्रवाई की गई। साथ ही थाना चिंतामण, थाना चिमनगंज थाना नागझिरी, थाना नानाखेडा की टीम ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा और समझाइश दी। इस पूरे मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शराब बंदी लागू होने के बाद काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। अभी यह दुकान नई लगी है इसीलिए कुछ मार्गों पर जाम लगने की बात भी सामने आई थी। इन शिकायतों को लेकर हमने आबकारी विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया था लेकिन उन्होंने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। अब एक्साइस कमिश्नर से बात की है उन्हें निर्देशित किया है कि इस तरह का कृत्य अब फिर से न हो।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
