Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

जल और जंगल की नई कहानी,कान्हावाड़ी पहाड़ी बनी संरक्षण की मिसाल

Rupesh Mansure
Jun 28, 2025 10:29:55
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड की कान्हावाड़ी पहाड़ी पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मार्च 2025 से शुरू किए गए जल संरक्षण प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। पहाड़ी पर बनाई गई 1850 कंटूर ट्रेंचों में औसतन 27.75 लाख लीटर वर्षा जल भूमि में समाहित होकर भू-जल स्तर बढ़ा रहा है। इस प्रयास में जन अभियान परिषद,ग्राम पंचायत,प्रस्फुटन समिति और नवांकुर समिति की सहभागिता उल्लेखनीय रही। अब आगामी हरियाली अमावस्या पर यहां बड़े पैमाने पर सतपुड़ा प्रजातियों का पौधारोपण होगा,जिससे क्षेत्र हरियाली और जल संरक्षण दोनों में मिसाल बनेगा।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement