Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
बारामुल्ला के पहाड़ियों में Durang Tangmarg रोड से बर्फ हटाने की मांग तेज
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Feb 08, 2026 08:32:45
Gulmarg,
In Some hilly areas of Baramulla, snow has not been removed from the roads, including Durang TANGMARG Road. People have requested the administration here, especially the governor administration, to remove snow from our roads Locals Talking to Zee Media, the here said that we face a lot of problems when someone falls ill or there is a risk of fire. The people here have requested the administration here to remove the snow from this road as soon as possible so that the people here do not face any difficulties.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KMKuldeep Malwar
Feb 08, 2026 09:49:09
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 08, 2026 09:48:51
Jaipur, Rajasthan:बजट घोषणा पर ब्रेक… न्याय संहिता के उपकरण फाइलों में अटके नोट बजट भाषण फाइल फुटेज, सचिवालय पुलिस महकमे ने स्पष्ट किया कि अपराधी-तंत्र के बजाय न्याय संहिता को जमीन पर उतारना इसका मकसद था, पर फाइलों, स्वीकृतियों और लंबित राशियों में यह घोषणा उलझती नजर आ रही है। विधानसभा में 12 मार्च 2025 को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजों के समय से चले आ रहे दण्डात्मक कानूनों को समाप्त कर, देश में न्याय संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया। इसके लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों की खरीद के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इस घोषणा के क्रियान्वयन के तहत गृह विभाग ने 21 अप्रेल 2025 को पुलिस विभाग के लिए 30 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया। नियमों के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़ते हुए पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव मांगे गए। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से 8 मई 2025 को 33 करोड़ 51 लाख 16 हजार 950 रुपए का वित्तीय प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया। इसके बाद 6 जून 2025 को गृह विभाग द्वारा प्रस्ताव पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। लेकिन पूरी राशि के बजाय सिर्फ 9 करोड़ 74 लाख रुपये की ही स्वीकृति दी गई। इस राशि से कुछ उपकरणों की खरीद प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन बड़े और अहम उपकरणों की खरीद अब भी अधूरी है। इधर पुलिस महकमे का साफ कहना है, शेष राशि की स्वीकृति के बिना जरूरी उपकरण खरीदे ही नहीं जा सकते और जब उपकरण नहीं होंगे, तो न्याय संहिता का समुचित और प्रभावी क्रियान्वयन सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह जाएगा। पुलिस विभाग ने वित्त विभाग की शर्तों और सीमाओं के बावजूद दोबारा अनुरोध भेजने की आवश्यकता जताई है। पुलिस महकमे में इसको लेकर चर्चा है कि जब बजट में घोषणा हो चुकी है, तो फिर उसके पूरे अमल में देरी क्यों हो रही है? और क्या फाइलों की इस रफ्तार से न्याय व्यवस्था में सुधार का सपना पूरा हो पाएगा? पीटीसी
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 08, 2026 09:47:55
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 08, 2026 09:46:40
Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग डीघल के पंकाज़ के साथ पुलिस मुठभेड़ का मामला मामले की एसआईटी जांच के बाद हुई डीघल गांव में खापों की पंचायत अहलावत,दहिया,गठवाल सहित कई खापों के प्रतिनिधि रहे मौजूद एसआईटी जांच की निष्पक्षता के लिए जताया सीएम नायब सैनी का आभार एसआईटी इंचार्ज सोनीपत की कमीश्नर ममता सिंह का भी जताया विशेष तौर पर आभार कहा: निष्पक्ष जांच के लिए सोनीपत पुलिस कमीश्नर विशेष तौर पर बंधाई की पात्र पंचायत में लिया गया सीएम नायब सैनी का आभार जताने का फैसला सीएम नायब सैनी को गांव में बुलाकर भेंट की जाएगी सम्मानजनक पगड़ी मामले की जांच के बाद मुठभेड़ से जुडे़ दोनों मामले हो चुके है डिस्पोज अदालत में दर्ज हो चुकी है मामलों से जुड़ी अनट्रेस फाइल बाइट अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 08, 2026 09:46:18
Delhi, Delhi:ऑनलाइन गेमों के चक्कर में हो रहे सुसाइड को लेकर सुभाष नगर चौक पर लोगों का प्रोटेस्ट. हाथों में बैनर लेकर लोगों ने किया जबरदस्त प्रोटेस्ट. सरकार से ऑनलाइन गेमों को बंद करने की मांग. राजेश शर्मा कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम के चक्कर में तीन बहनों द्वारा सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया और इस घटना के बाद अलग-अलग संगठन सड़क पर उतरकर ऑनलाइन गेम्स को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. सुभाष नगर चौक पर नेशनल अकाली दल की अगुवाई में काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर ऑनलाइन गेम्स की रोक की मांग सरकार से की और उन्होंने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे परमजीत सिंह पम्मा का कहना है कि सरकार कोई ठोस कानून लाए जिसकी वजह से छोटे-छोटे बच्चों इन ऑनलाइन गेम के चक्कर में अपनी जान गवाएं. वहीं बच्चों के साथ आए पैरंट्स ने भी सरकार से मांग की कि कम से कम 16 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए तो ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगा दी जाए ताकि यह बच्चे बेमौत ना मारे. लोगों में गेम्स को लेकर काफी आक्रोश भी दिखाई दिया.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 08, 2026 09:45:57
Faridabad, Haryana:सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम बाद परिजनों के हवाले किया गया पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना घायलो की स्थिति सामान्य, पुलिस महानिदेशक ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्य विशेष अनुसंधान टीम गठित फरीदाबाद: जैसा की विदित है कि 7 फरवरी को एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना सूरजकुंड मेला परिसर में घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका बारे जांच की जा रही है। 7 फरवरी को घठित इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंगला व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटनाक्रम में घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसका हमें बहुत दुख है और निरीक्षक जगदीश प्रसाद पर गर्व भी है। पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता है। हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे। पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश SPO थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी 3rd एयर दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज ), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज ), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज ), पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज ) के नाम शामिल है 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 08, 2026 09:45:33
Jaspur, Uttarakhand:आरक्षित वन क्षेत्र के नजदीक गड़ी नेगी बड़ी नहर के पास से दो तस्करों को प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है; एक आदमी मौके से भाग निकला। विभाग ने उनके कब्जे से खैर के 20 नग बरामद किये। वन विभाग ने दोनों आरोपी सोनू सिंह और हरमेश सिंह निवासी तुमड़िया डैम के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रात विभाग की टीम गश्त कर रही थी आरक्षित वन क्षेत्र के पास बड़ी नहर पर दो लोगों को पकड़ा जिनके पास से प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के 20 नग बरामद हुए। इनके साथ का एक आरोपी मौके से फरार हो गया। धर पकड़ के लिए टीम दविश दे रही है; पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 08, 2026 09:45:15
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- महराजगंज ट्रक और मोटरसाकिल की आमने सामने टक्कर में पिता पुत्र की मृत्यु स्टोरी फीड स्लग-0802ZUP_MGHJ_ACCIDENT_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- महाराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा घुघली मुख्य मार्ग के बौरहवा बाबा स्थान के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिससे पूरे इलाकों को झकझोर के रख दिया । दरअसल तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से आमने सामने टक्कर होने से बाइक पर सवार पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच में जुट गई है । जानकारी के मुताबिक सिसवा नगर के अमरपुरवा निवासी 55 वर्षीय राजू रौनियार की बेटी की शादी 24 फरवरी को थी जिसको लेकर आज सुबह अपने 30 वर्षीय बेटे हरिश्चंद्र रौनियार के साथ कार्ड बांटने के लिए निकले थे इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनो की दर्दनाक मौत हो गई । इस हादसे ने एक ही पल में परिवार की खुशियां माताम में बदल दी घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई ।
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 09:44:18
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर मेरठ के कोने-कोने में 'विराट हिंदू महासम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें हजारों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। *​माधवपुरम: कलश यात्रा और 200 कुंडीय महायज्ञ* ​माधवपुरम स्थित मंगलम भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक राकेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र में भ्रमण किया। आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए आयोजन स्थल पर 200 से अधिक हवन कुंड बनाए गए थे, जिनमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। हापुड़ के महामृत्युंजय योगपीठ संस्थान के पीठाधीश्वर आचार्य संजीव कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संघ की शताब्दी यात्रा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए धर्मप्रेमियों का मार्गदर्शन किया। *​जिमखाना मैदान में उमड़ा जनसमूह* ​शहर के ऐतिहासिक जिमखाना मैदान में भी विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यहाँ भी सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के 'पंच परिवर्तन' (सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य) के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। जगह-जगह भगवा ध्वजों और तोरण द्वारों से मेरठ को सजाया गया, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यह आयोजन संघ के उस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत मेरठ प्रांत के हजारों गांवों और बस्तियों तक अपनी पहुंच बनानी है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top