Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Advertisement
Back
Barwani451551blurImage

बड़वानी केंद्रीय जेल में क्षमता से दोगुना कैदी 686 की जगह 1225 बंदी, 4 नई बैरक का निर्माण जारी

SATISH KUMAR PARIHAR
Jun 11, 2025 12:57:53
Barwani, Madhya Pradesh
बड़वानी केंद्रीय जेल में कैदियों की संख्या निर्धारित क्षमता से दोगुनी हो गई है। आज बुधवार दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी के अनुसार बड़वानी केंद्रीय जेल में 686 कैदियों की क्षमता वाली जेल में वर्तमान में 1225 कैदी बंद हैं। इनमें 40 महिला कैदी भी शामिल हैं।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए चार नई बैरक का निर्माण शुरू किया है। इन बैरकों के अक्टूबर तक तैयार होने की उम्मीद है। नई बैरकों से कैदियों को रखने का बंदोबस्त होगा।
2
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement