Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845438

खेत में पटवन के दौरान बिजली की चपेट में आए 65 वर्षीय किसान, हालत नाजुक

Sept 06, 2025 14:54:55
Bettiah, Bihar
बेतिया। नौतन थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में आज 6 सितंबर सुबह लगभग 10 बजे खेत में पटवन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय किसान शुभम सहनी खेत में पानी चलाने के लिए बिजली कनेक्शन कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उन्हें बिजली की पकड़ से छुड़ाया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को पहले स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
7
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Sept 06, 2025 18:24:15
Muzaffarpur, Bihar:
मुजफ्फरपुर GST मे सरकार के द्वारा कम किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के सचिन राम जो महादलित प्रकोष्ठ के, बिहार प्रदेश सह संयोजक है, इसके लिये इन्होंने प्रधानमंत्री, एवं बिहार सरकार के नीतीश कुमार एवं अपने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद किया। साथ ही इन्होंने कहा ये GST सभी समाज के लिये कल्याण कारी योजना है
10
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:51:23
Bettiah, Bihar:
योगापट्टी प्रखंड के बरवा ओझा पंचायत के सिरिसिया गांव में अंतर्राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी ने भूमि पूजन कर किया। आयोजन समिति के संरक्षक एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख ध्रुव प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि विगत कई वर्षों से सिरिसिया गांव में यह परंपरागत दंगल आयोजित होता आ रहा है। इस बार भी भारत के विभिन्न राज्यों तथा नेपाल से नामी पहलवानों ने अपनी चुनौती पेश की। हरियाणा,गाजीपुर,अयोध्या,कश्मीर सहित देश विदेश के पहलवानों ने भाग
9
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:46:00
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां आज 6सितंबर शनिवार करीब तीन बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 24.67 करोड़ रुपये खर्च की स्वीकृति बोर्ड ने प्रदान कर दी है। इसमें विशेष रूप से मां काली धाम कॉरिडोर का आध्यात्मिक और बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकास उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस कार्य के लिए "इस्कॉन इंजीनियर्स" द्वारा तैयार नौ चरणों में से पहले दो चरणों (3.25 करोड़ व 3.30 करोड़) के टेंडर शीघ्र जारी किए
8
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:44:46
Bettiah, Bihar:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज 6सितंबर शनिवार करीब दो बजे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य संवेदनशील और दायित्वपूर्ण है, जिसमें हर चरण पर सतर्कता व पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों को डिस्पैच एवं रिसेप्शन सेंटर का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है
13
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:43:05
Bettiah, Bihar:
बेतिया से बड़ी खबर है जहां नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 2 सितंबर की रात हुई घटना में अब तक दो आरोपी – शेख केयाजन और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि अन्य दो आरोपी अजहरुद्दीन और जाहिद खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी ने कहा कि इस मामले को दबाने और पंचायत कराने में शामिल मुखिया पति चुन्नी शेख और सरपंच नेयाज अहमद को गिरफ्तार किया है और एक दरोगा और चौकीदार को निलंबित किया है
10
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:38:57
Bettiah, Bihar:
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संतघाट महावीर नगर वार्ड नंबर-3 में आज 6सितंबर शनिवार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे एक घर के पीछे खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान तद्वानंदपुर कांही टोला वार्ड नंबर-2 निवासी विक्रम पटेल के पुत्र 30 वर्षीय भोला कुमार के रूप में हुई है।
10
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:31:38
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी लहचूरा थाना क्षेत्र के लहचूरा बांध में गणेश विसर्जन के दौरान दो सगे भाई बांध में डूब गए। एक को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन दूसरा अब भी लापता है। पिछले तीन घंटे से पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुई हैं।विसर्जन के बाद दोनों भाई नहाने के लिए पानी में उतरे लेकिन गहराई अधिक होने से डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू किया और सेवक को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपू पानी की तेज धार में बह गया।
10
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:30:13
Nirsa, Jharkhand:
निरसा के मुग्मा एरिया अधीनस्थ राजपुरा ओसीपी में जनता मजदूर संघ के बैनर तले एक नया कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें राजपुरा ओसीपी में अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सचिव नंदलाल नोनिया के साथ अन्य लोगों को भी कार्यभार सोपा गया। सभी ने एक सुर में अपने दायित्वों को निभाने के बात कहें।जनता मजदूर संघ ECL मुग्मा एरिया के सचिव और असंगठित अध्यक्ष मनोज सिंह का लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया साथ ही साथ लोगों ने आभार जाते हुए कहा जनता मजदूर संघ कुंती गुट में मनोज सिंह के आने से यूनियन में मजबूती एवं वर्कों में ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, ललन पांडे, विजय राय, दीपू सिंह, सूरज चौहान,दीपक चौहान, बापीदास, विश्वनाथ बाउरी के साथ यूनियन के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
4
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:08:53
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी प्रेमनगर नगरा बाजार से निकली यह गणपति विसर्जन यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। आपने जो जानकारी दी है,यह गणपति विसर्जन यात्रा थी। लोगों ने अपने घरों में स्थापित गणपति महाराज को विदा किया। यह विदाई का पल बहुत ही भावुक और उत्साह भरा था, जहाँ "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाए गए। यात्रा में ढोल, गाड़ियां, और डीजे की धुन पर गणपति के गीत बज रहे थे।
12
comment0
Report
Sept 06, 2025 13:47:55
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी बारावफात इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है, क्योंकि इसी दिन हज़रत मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस अवसर पर नबी-ए-करीम की सीरत (जीवन-चरित्र) को याद किया जाता है साथ ही उनकी दया, सहिष्णुता, ईमानदारी और न्यायप्रियता को अपनाने का संकल्प लेते हैं। बारा वफ़ात हमें यह संदेश देता है कि हम अपने जीवन में इंसानियत, भाईचारा, सत्य और करुणा के मूल्यों को स्थापित करें और समाज में शांति फैलायें। इस अवसर पर कई स्थानों पर जुलूस का आयोजन किया जाता है जलसे में बाढ़ पंजाब पीड़ितों के लिए सभी लोगों ने दुआएं मांगी गईं।तथा उलमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला नबी के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया तथा विभिन्न कमेटियों द्वारा सामूहिक रूप से 12वीं शरीफ ईद मिलादुन्नबी जलसा का आयोजन किया गया l
7
comment0
Report
SSandeep
Sept 06, 2025 13:27:44
Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया जनपद में यूरिया खाद को लेकर समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि देवरिया जनपद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का गृह जनपद है लेकिन यहां पर भी खाद की बड़े पैमाने पर किल्लत चल रही है जिस किसान परेशान हो रहा है और खाद नहीं मिलने से धान की फसल चौपट होने के आसार हैं।इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने सर पर प्रतीकात्मक यूरिया खाद रखकर प्रदर्शन किया।
6
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:21:31
Dhuri, Punjab:
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸੋਮੋ ਯੂਨੀਅਨ ਧੂਰੀ ਦੀ ਹੋਈ ਚੋਣ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸਰਵ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੜਾ ਕਾਰਨ ਸੁਮੋ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਆਂਨ ਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਭਾਰੀ ਮੂਸਕਲਾ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ....... ਗਡੀਆਂ ਦੀਆਂ ਨਹੀ ਭਰੀਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਬੈਕ ਕਿਸਤਾ ..... ਸੁਮੋ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਆਂਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸਤਾ ਅੱਗੇ ਕਰਨ ਦੀ ਅਤੇਬਿਆਜ ਮੁਆਫ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ........... ਧੂਰੀ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਮੋ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਇੱਕ ਚੋਣ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੋਮੋ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਕਈ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣੇ ਗਏ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਹਾਰ ਪਾ ਕੇ ਨਿਗਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ .
13
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:20:14
Heriajam, Jharkhand:
धनबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चम्पाई सोरेन धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि बहुत जल्द जीएसटी में राहत मिलेगी। जो 22 सितंबर देश की जनता को मिलने जा रही है। किचेन की सारी खाद सामग्री को जीएसटी मुक्त कर दी गई है, पेय सामग्री को जीएसटी मुक्त कर दिया गया है, कई कृषि वस्तुओं को जीएसटी मुक्त किया गया है, जबकि 12 या 18 प्रतिशत वाले वस्तुओं में पर टैक्स घटकर 5 प्रतिशत हो गया। बाकी वस्तुओं पर 18 प्रतिशत टैक्स रहेगा। जबकि लग्जरी वस्तुओं पर टैक्स 40 प्रतिशत रहेगा।
6
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:19:58
Biswan, Uttar Pradesh:
बिसवां सीतापुर। इलाके के ग्राम पंचायत उलरा के मजरा चमरपुरवा में शनिवार को तालाब में डूबकर दो नवयुवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मानपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम निवासी अयोध्या का पुत्र मोहित (23) तालाब में सिंघाड़े की फसल पर दवा छिड़कने के लिए नाव लेकर गया था। नाव गहराई में जाकर डूब गई और मोहित पानी में समा गया। शोर सुनकर गांव का ही अरुण (20) उसे बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन मोहित ने उसका पैर पकड़ लिया जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मोहित की शादी हो चुकी थी और वह दो बच्चों का पिता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।
9
comment0
Report
Advertisement
Back to top