Back
77 टेंडर रद्द: कांग्रेस के दबाव में सुंदरनगर विकास पर हमला
NSNitesh Saini
Jan 21, 2026 14:53:42
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
नगर परिषद सुंदरनगर क्षेत्र के विकास पर कांग्रेस कर रही कुठाराघात
विधायक राकेश जंवाल बोले - 77 टेंडर रद्द करना लोकतंत्र पर सीधा हमला
राकेश जंवाल ने कांग्रेस पार्टी पर साजिश के लगाए आरोप,
कहा- बिना हाउस अनुमति और नोटिंग के टेंडर रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण。
हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर में विकास कार्यों से जुड़े 77 टेंडरों को रद्द किए जाने का विवाद और गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने इस फैसले को लोकतांत्रिक व्यवस्था, नगर परिषद हाउस की शक्तियों और शहर के विकास पर सीधा हमला करार दिया है। राकेश जंवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के दबाव में यह पूरी कार्रवाई एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई, जिसका मकसद सुंदरनगर में चल रहे विकास कार्यों को रोकना है। उन्होंने बताया कि ये टेंडर पहले 12 तारीख को खोले जाने थे, लेकिन कार्यकारी अधिकारी द्वारा एकतरफा निर्णय लेते हुए 16 तारीख को खोलने का नोटिस जारी किया गया।
16 तारीख को नगर परिषद अध्यक्ष पूरे दिन कार्यालय में मौजूद रहे, इसके बावजूद व्हाट्सएप संदेश के जरिए टेंडर रद्द करने की सूचना देना प्रशासनिक प्रक्रिया का मजाक है। राकेश जंवाल ने कहा कि नगर परिषद की विशेष बैठक में यह तथ्य सामने आया कि टेंडर रद्द करने से पहले न तो कोई आधिकारिक नोटिंग की गई, न ही नगर परिषद हाउस से अनुमति ली गई और न ही किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और आगामी लगभग 5 महीनों तक चुनाव प्रक्रिया के कारण नए विकास कार्य शुरू नहीं हो पाएंगे। ऐसे समय में टेंडरों को रद्द करना यह दर्शाता है कि सुंदरनगर के विकास को जानबूझकर रोका जा रहा है। राकेश जंवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पिछले तीन वर्षों में विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में कोई बड़ा नया विकास कार्य शुरू नहीं हुआ, और अब भाजपा समर्थित नगर परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी बाधित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि दो दिनों के भीतर सभी रद्द किए गए 77 टेंडरों को दोबारा खोला जाएगा, ताकि शहर के विकास कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकें। राकेश जंवाल ने दो टूक कहा कि भाजपा नगर परिषद की शक्तियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सुंदरनगर के विकास से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकास-विरोधी राजनीति को जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब किया जाएगा。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 06:49:500
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 11, 2026 06:49:200
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 11, 2026 06:23:220
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 11, 2026 06:18:210
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 06:02:090
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 11, 2026 06:01:320
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 11, 2026 06:01:190
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 11, 2026 06:00:48Sri Muktsar Sahib, Punjab:श्री मुक्तसर साहेब के मार्केट कमेटी के पीछे वाले हिस्से में सीवरेज की सफाई करते समय एक व्यक्ति सीवरेज में लापता हो गया है। मौके पर सीवरेज विभाग के अधिकारी और सफाई कर्मियों ने पहुंचकर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 05:07:240
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 05:07:140
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowMar 11, 2026 05:06:540
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 11, 2026 04:31:50Noida, Uttar Pradesh:ज़ीरकपुर में तेज़ रफ्तार का कहर – ऑडी कार की ज़ोरदार टक्कर से विदेशी महिला हवा में कई फुट तक उछलकर सड़क की दूसरी तरफ गिर गई, दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर मौत, घटनाक्रम CCTV में कैद
0
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 11, 2026 04:16:570
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 11, 2026 04:16:380
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 11, 2026 02:32:530
Report