Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sahibzada Ajit Singh Nagar160061

AAP MLA अनमोल गगन मान के पति की सजा पर स्टे, अपील मंजूर

MSManish Shanker
Mar 20, 2026 11:30:45
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab
मोहाली जिला कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर रोक लगा दी है। गुरूवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए। इससे पहले 16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने सोही व उनके 2 साथियों को चेक बाउंस केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने बताया कि सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है । वहीं, उनकी अपील भी मंजूर कर ली है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KSKapil sharma
Mar 20, 2026 12:35:48
Noida, Uttar Pradesh:जालंधरः वित्त मंत्री हरपाल चीमा का ऐलान, 10 एकड़ जमीन पर गुरु रविदास महाराज जी की बाणी अध्ययन सेंटर का होगा निर्माण जालंधर: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज डेरा श्री सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान वित्त मंत्री के साथ डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल, पवन टीनू सहित कई नेता डेरा बल्लां में नतमस्तक हुए। जिसके बाद उन्होंने संत प्रमुख निरंजन दास जी के साथ मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा 10 एकड़ जमीन जमीन खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि सचखंडा बल्लां के पास 2 गांव है, जिसमें फरीदपुर और नौं गजां गांव शामिल है। इस गांवों में सरकार की ओर से जमीन खरीदी गई थी, जहां गुरु रविदास महाराज जी के बाणी अध्ययन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान वहां से भारी संख्या में स्कालर पैदा होंगे। यहां पर 500 के करीब स्टूडेंट बाणी पर स्टडी करेंगे और अध्ययन करेंगे। गुरु साहिबाण की बाणी को दुनियां भर में लेकर जाएंगे और दुनियां भर में प्रचार किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि यहां पर पीएचडी तक की डिग्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द सीएम भगवंत मान की अगुवाई में इसकी शुरुआत की जाएगी और संत निरजन दास जी से नींव पत्थर रखवाया जाएगा। वहीं राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया राशि को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम मान द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया है। काफी लंबे समय से राजस्थान की ओर पैसे लंबित पड़े है। राजस्थान में भाजपा की सरकार है, ऐसे में विश्वास है कि केंद्र सरकार इनमें पंजाब सरकार की मदद करेंगी। वरिंदर गोयल मंत्री द्वारा बीते दिन कंडी के पास उद्घाटन किया गया। इससे 50 गांवों को पानी से राहत मिली है। लिफ्टिंग पंप के जरिए किसानों के खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे आने वाले समय में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि पंजाब के दोआबा क्षेत्र में स्थित यह डेरा रविदासिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। हाल ही में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। पंजाब में दलित आबादी 32% है, जो देश में सबसे अधिक है। इस राज्य में 45% से अधिक दलित दोआबा क्षेत्र में ही रहते हैं। राजनीतिक रूप से देखें तो दोआबा क्षेत्र से विधानसभा की कुल 117 में से 23 सीटें आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेरा बल्लां का प्रभाव इनमें से कम से कम 19 सीटों पर माना जाता है। “डेरों की सामाजिक भूमिका के कारण दलित समुदाय में उनका गहरा प्रभाव है और चुनावी राजनीति में इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” गौरतलब है कि डेरा बल्लां की भूमिका 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में साफ दिखी थी, जब आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद कांग्रेस दोआबा में मजबूती से टिकी रही। 23 में से आप और कांग्रेस ने 10-10 सीटें, जबकि शिरोमणि अकाली दल, बसपा और भाजपा को एक-एक सीट मिली थी। उससे 5 साल पहले यानी 2017 में कांग्रेस ने दोआबा में क्लीन स्वीप किया था।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 20, 2026 12:35:16
Una, Himachal Pradesh:Slug::चैत्र नवरात्रे के दूसरे दिन भी चिंतपूर्णी में कम रही भीड़, श्रद्धालुओं को मिनटों में मिल रहे दर्शन,डीसी ऊना ने हवन-पूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, V/01:प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें नजर नहीं आईं, जिससे भक्तों को बेहद सुविधाजनक तरीके से कुछ ही मिनटों में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात महिला होमगार्ड भी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाती नजर आ रही हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा इन महिला होमगार्ड को मंदिर परिसर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां वे श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं।इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को अधिक देर तक बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और सभी भक्तों को आसानी से माता के दर्शन हो सकें।अब तक नवरात्र के दौरान मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और मंदिर न्यास द्वारा पहले दिन के चढ़ावे की गणना के आंकड़े भी जारी कर दिए गए पहले दिन के दान पात्र खोलने पर मंदिर न्यास को 776000 की नगदी प्राप्त हुई। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताहांत पर, खासकर शनिवार और रविवार को, माता के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। Byte:कुसम शर्मा महिला होमगार्ड Feed File :2003ZP_UNA_CHINTPURNI_R 6 V/02:इसी बीच, जिला ऊना के उपायुक्त (DC) जतिन लाल ने भी माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में अपनी हाजिरी भरी। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन और विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया और मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दर्शनों के उपरांत डीसी जतिन लाल ने मंदिर अधिकारी को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न आए , इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं । सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन सौ पुलिस जवान और होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं । Byte :जतिन लाल डीसी ऊना Feed File :2003ZP_UNA_CHINTPURNI_R 7 Feed Sent BY 2C Feed File:2003ZP_UNA_CHINTPURNI_R 1--7 Assign BY:Assignment Desk
0
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Mar 20, 2026 12:33:06
Amritsar, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੇਅਦਬੀ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਪੁਰਜ਼ੋਰ ਮੰਗ - ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸ. ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀਬੇਅਦਬੀ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਸੰਜੀਦਾ ਹੋਵੇ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ‘ਪੰਜਾਬ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਰਮਿਕ ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਅਪਰਾਧਾਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਬਿੱਲ 2025’ ਸਬੰਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੁਆਰਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਮੁਹੱਈਆ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਵੇਂ ਹਰ ਧਰਮ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਗ੍ਰੰਥ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਹਨ, ਪਰੰਤੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਸਿੱਖਾਂ ਲਈ ਜਾਗਤ ਜੋਤਿ ਗੁਰੂ ਹਨ। ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਕਾਨੂੰਨ ਤਹਿਤ ਚੱਲ ਰਹੇ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਵਿਚ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਯਕੀਨੀ ਹੋਣੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ, ना ਕਿ ਇਹ ਕੇਵਲ ਸਿਆਸੀ ਮੁੱਦਾ ਬਣ ਕੇ ਰਹੇ。 ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ‘ਪੰਜਾਬ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਰਮਿਕ ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਅਪਰਾਧਾਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਬਿੱਲ 2025’ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ, ਪਰੰਤੂ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਇਸ ਸਬੰਦੀ ਹੁਣ ਤਕ ਦੀ ਪਹੁੰਚ ਨਿਰਾਸ਼ਾਜਨਕ ਹੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਦੀ ਗਠਤ ਸਲੈਕਟ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪਾਸੋਂ ਇਸ ਬਿੱਲ ਸਬੰਧੀ ਸੁਝਾਅ ਮੰਗੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ 15 ਮੈਂਬਰੀ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਕਮੇਟੀ ਗਠਤ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ’ਤੇ ਹੋਈਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦੌਰਾਨ ਗੰਭੀਰ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਂਦਰੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਲੈਕਟ ਕਮੇਟੀ ਤੋਂ ਕੁਝ ਜ਼ਰੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਪ੍ਰਤੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਲੈਕਟ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਹਾਂ-ਪੱਖੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਹੀਂ ਭਰਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਆਪਣੇ ਸੁਝਾਅ ਅਤੇ ਰਾਏ ਰਿਪੋਰਟ ਜ਼ਰੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਮਿਲਣ ਬਾਅਦ ਹੀ ਦੇ ਸਕਦੀ ਹੈ, ਲੇਕਿਨ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਨੂੰ ਬਹੁਤੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਰਮਿਕ ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਮਹਾਨਤਾ ਅਤੇ ਵਡਿਆਈ ਜਾਗਤ ਜੋਤ ਅਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਨਾਜ਼ਰ ਸਤਿਗੁਰੂ ਵਜੋਂ ਹੈ, ਜਿਸ ਲਈ ਉਕਤ ਬਿੱਲ ਸਬੰਧੀ ਇਹ ਪੱਖ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਲੈਕਟ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸੁਝਾਅ ਹਰ ਪੱਖ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਘੋਖ ਕੇ ਹੀ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਸਕਣੇ ਹਨ, ਇਸ ਲਈ ਇਹ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮṇੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਦੇਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਕਈ ਪੱਤ੍ਰਿਕਾਵਾਂ ਲਿਖ ਕੇ ਰਿਕਾਰਡ ਅਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਲੈਕਟ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਮੁਹੱਈਆ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗਾ, ਪੱਖਪਾਤੀ ਅਤੇ ਰਾਜਸੀ ਹਿੱਤਾਂ ਵਾਲਾ ਸਾਬਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਲੈਕਟ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸੁਝਾਅ ਦੇਣ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੱਤਰ ਮਹਿਜ ਇਕ ਵਿਖਾਵਾ ਹੈ, ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਸ ਵਿਚ ਕੋਈ ਸੰਜੀਦਗੀ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਰਕਾਰ ਮੁਹੱਈਆ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਂਦੀ ਤਾਂ ਇਹ ਸਮਝਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਬਿੱਲ ਪ੍ਰਤੀ ਗੰਭੀਰ ਨਹੀਂ ਹੈ۔ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਈ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਨਾ ਵਿਖੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਤੋਂ ਹੀ ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ’ਤੇ ਹਮਾਇਤ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਧਿਰ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ ਨਹੀਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ, ਸਗੋਂ ਇਸ ਸੰਜੀਦਾ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਸਿਰ ਜੋੜ ਖੜ੍ਹਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 20, 2026 12:22:42
Kullu, Himachal Pradesh:हimachal Pradesh के कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पहाड़ी दरकने लगी और भारी मात्रा में मलबा व विशाल पत्थर सड़क तक आ पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़ी से सटे करीब आधा दर्जन मकानों को खाली करने को कहा है । घटनास्थल पर हालात आज शुक्रवार को भी चिंताजनक बने हुए हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और बीती शाम भी कई बार मलबा नीचे आया। इस खौफनाक घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़े-बड़े पत्थर रिहायशी इलाकों की ओर लुढ़कते साफ नजर आ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इनर अखाड़ा के मठ क्षेत्र की अस्थिर पहाड़ी से लगातार मलबा खिसक रहा है, जिससे आसपास के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि बीते मानसून में भी इसी इलाके में भूस्खलन के चलते एक मकान में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गया है, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिन घरों के पीछे पहाड़ी खिसकने की आशंका है, वहां रह रहे लोगों को बिना देरी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए स्थानीय गुरुद्वारे में रहने और भोजन की व्यवस्था की है। साथ ही, राहत व बचाव कार्यों में बाधा न आए, इसके लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटाया गया है। मलबा गिरने के कारण सड़क पर यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सूद ने बताया कि हालात इतने भयावह हैं कि लोगों को रात में नींद तक नहीं आती। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की व्यवस्था तो की है, लेकिन वर्षों से बसे घरों को छोड़ना आसान नहीं है। मजबूरी में उन्होंने अपने घर के आगे के दो कमरों में ही परिवार को शिफ्ट कर दिया है, जहां वे किसी तरह रात गुजार रहे हैं। अगर सर्दियों की बारिश में ही इतनी तबाही हो रही है, तो मानसून में हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करते हुए सरकार से जल्द मजबूत कंक्रीट सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले साल भी इसी तरह की घटना के बाद सुरक्षा कार्यों का आश्वासन मिला था और बजट स्वीकृत होने की जानकारी भी दी गई थी, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। वहीं, प्रभावित मकान के मालिक अर्पित ने बताया कि उन्होंने जनवरी में अपने स्तर पर घर के पीछे कंक्रीट दीवार बनवाई थी, जिसने हाल ही में गिरे एक बड़े पत्थर से उनके घर को बचा लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले छह-सात महीनों से इलाके में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि परिवार रात के समय अपने घरों में सोने से डर रहे हैं और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द ड्रेनेज और सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है। एडीएम कुल्लू ने बताया कि अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी के पीछे ढलानदार क्षेत्र में लैंडस्लाइड हुआ, जहां एक बड़ा बोल्डर भी गिरा। सभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया गया और जोखिम को देखते हुए आसपास के घरों को खाली करवाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले भी संवेदनशील रहा है और पिछले वर्ष यहां बड़ा हादसा हो चुका है। इसके मद्देनजर दो मिटिगेशन प्रोजेक्ट्स की डीपीआर को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इन योजनाओं के तहत ड्रेनेज सुधार, ढलान को स्थिर करने और अन्य सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
968
comment0
Report
TSTEJINDER SINGH
Mar 20, 2026 12:22:15
784
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Mar 20, 2026 12:22:00
Amritsar, Punjab:मृत महिला का बेटा ही निकला हत्या का मास्टरमाइंड दो सुपारी किलर गिरफ्तार, सोने के गहने और सबूत बरामद संपत्ति विवाद ने ली मां की जान, पुलिस का बड़ा खुलासा अमृतसर देहाती पुलिस को एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए अदित्य वारियर ने बताया कि गांव मोहन-भंडारियां में 14 मार्च 2026 को हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि इस साजिश के मास्टरमाइंड को भी बेनकाब कर दिया。 पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान परमजीत कौर (65) के रूप में हुई, जो अपने बन रहे नए घर में मौजूद थी। दोपहर के समय जब मिस्त्री और मजदूर खाना खाने के लिए गए हुए थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके सोने के गहाने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से 16 मार्च को दो आरोपियों—हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल, सोने के गहने और बिजली की तार बरामद की गई, जिससे महिला का गला घोंटा गया था। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या मृतका के बेटे सुमनदीप सिंह के कहने पर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुमनदीप सिंह को नामजद करते हुए 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सुमनदीप सिंह का अपनी मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वह चाहता था कि नया बन रहा घर उसके नाम कर दिया जाए, लेकिन मां के इनकार करने पर उसने सुपारी देकर अपनी ही मां की हत्या करवा दी। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लालच और संपत्ति विवाद किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
846
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 20, 2026 12:01:12
Shimla, Himachal Pradesh:कोटशेरा कॉलेज کی अनोखी पहल: शिक्षकों کی मदद سے تیار किया م्यूज़ियम, इतिहास पढ़ना हुआ रोचक किताबी ज्ञान से आगे बढ़े कोटशेरा कॉलेज के छात्र, शिक्षकों के साथ मिलकर बना डाला अपना म्यूज़ियम किताबों से निकलकर म्यूज़ियम तक पहुंचा इतिहास, कोटशेरा कॉलेज के छात्रों की अनूठी पहल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राजीव गांधी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटशेरा में शिक्षा को नई दिशा देने वाली एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां छात्रों ने अपने अध्यापकों की मदद से संग्रहालय (म्यूज़ियम) तैयार किया है, जो अब छात्रों के लिए किताबों से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल नॉलेज का केंद्र बन गया है。 कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल गोपाल चौहान के मार्गदर्शन में इस म्यूज़ियम को तैयार किया है, जहां इतिहास से जुड़ी कई दुर्लभ और रोचक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। संग्रहालय में भोज पत्र, 19वीं सदी के सिक्के, टांकरी भाषा में लिखे पत्र और हिमाचली संस्कृति से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं, जो विद्यार्थियों को अतीत से सीधे जोड़ने का काम कर रही हैं。 कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि केवल किताबों के माध्यम से इतिहास पढ़ना कई बार छात्रों को उबाऊ लग सकता है। ऐसे में इस तरह का संग्रहालय छात्रों को इतिहास को देखने, समझने और महसूस करने का अवसर दे रहा है। यही कारण है कि यहां पढ़ने वाले छात्र अब केवल थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज भी हासिल कर रहे हैं। इस अनोखी पहल के पीछे कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रोफे़र्स की सकारात्मक सोच अहम भूमिका निभा रही है, जिन्होंने पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए इस नए कॉन्सेप्ट को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह संग्रहालय केवल इतिहास के छात्रों तक सीमित नहीं है। अन्य विषयों के छात्र भी इसे देखने और समझने के लिए खासा उत्साह दिखा रहे हैं। इससे छात्रों में हिमाचली संस्कृति और इतिहास के प्रति जिज्ञासा और जागरूकता भी बढ़ रही है。
911
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Mar 20, 2026 11:36:39
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक अदभुत एयर शो करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में संभवतः पहली बार होने जा रहे वायु सेना के लड़ाकू विमानों के इस एयर शो की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को जिला एवं उपमंडल स्तर, वायु सेना और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि 25 और 26 मार्च को यह एयर शो सुबह लगभग 10:45 बजे से 11:30 बजे के बीच होगा, जिसमें वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के कुल नौ विमान सुजानपुर के मैदान के ठीक ऊपर आसमान में कई हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। ये विमान चंडीगढ़ और आदमपुर के एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे। एयर शो के मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए मैदान में सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वायु सेना तथा सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि एयर शो की कमेंटरी के लिए मैदान में एक विशेष कैबिन भी बनाया जा रहा है, जहाँ से वायु सेना के अधिकारी एक-एक पल और विमानों के करतबों की जानकारी दर्शकों को देंगे। सुजानपुर के स्थानीय निवासी इस रोमांच भरे एयर शो को अपने घरों से भी देख सकते हैं। गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि यह एयर शो सभी लोगों और विशेषकर, विद्यार्थियों के लिए एक अलग अनुभव होगा। इसलिए, इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी सुजानपुर और इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को सूचित करें।
1041
comment0
Report
KPKomlata Punjabi
Mar 20, 2026 11:31:13
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी पीलिया से गोहर में 2 मौतें, दूसरी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है, वहीं आज मंडी सीएमओ ने गोहर अस्पताल का जायजा लिया और पीलिया से क्षतिग्रस्त लोगों को अलग वार्ड बनाया गया, मंडी जिले के उपमंडल गोहर में पीलिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है हाल ही में पीलिया से दूसरी मौत होने के बाद विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है इसी क्रम में आज सीएमओ डॉक्टर दीपाली शर्मा ने नागरिक अस्पताल गौहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सीएमओ दीपाली शर्मा ने बताया कि पीलिया जैसी गंभीर बमबारी से निपटने के लिए 3 महीने बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों की जागरूकता और भी आवश्यक है इसके साथ ही उन्होंने कहा पीलिया से क्षतिग्रस्त लोगों को अलग वार्ड बनाया गया है उन्होंने लोगों से साफ सफाई बनाए रखने की अपील की Elements: Byte Shots
1039
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 20, 2026 11:31:00
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिला में बारिश बनी आफत, घुमारवीं-सरकाघाट रोड पर पन्याला के समीप सड़क के एक हिस्से की दलदली मिट्टी में फसे दो ट्रक बीच सड़क में ही फस गए हैं। वहाँ ट्रकों के फंसने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लगातार बरसात के चलते प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए सड़क को तुरंत बहाल करना मुश्किल हो गया। कीचड़ और फिसलन के कारण ट्रकों को निकालने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्ग का चयन किया और ट्रैफिक को बाया मोरसिंघी डायवर्ट किया ताकि जाम में फंसे लोगों को राहत मिल सके। इस सड़क के बंद होने का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति को जल्द से जल्द सुधारे जाने की मांग की ताकि बारिश के मौसम में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके। लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा सड़क को खोलने का प्रयास जारी है और फंसे हुए ट्रकों को हटाने का कार्य तेजी से चला हुआ है।
1060
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 20, 2026 11:19:18
Noida, Uttar Pradesh:भार्गव कैंप इलाके में पुलिस और महिला के बीच हुई मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगुराल परिवार के पास पहुँचे। उन्होंने परिवार को साथ लेकर भार्गव कैंप चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। धरना प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया। धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसीपी वेस्ट ने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया और धरना खत्म करवाया।पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि जिस तरह महिला के साथ पुलिसकर्मी ने मारपीट की है इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस का गुंडा राज है। उन्होंने परिवार को साथ लेकर कैंप चौक में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह लिखित में महिला कमिशन और पुलिस को देंगे और वह परिवार के साथ है। बाइट शीतल अंगुराल (पूर्व विधायक)
977
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 20, 2026 11:18:11
1075
comment0
Report
KBKulbir Beera
Mar 20, 2026 11:16:39
Bathinda, Punjab:ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਚੌਥੇ ਤਖਤ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਜੁੜੇਗਾ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਨਾਲ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਸਾਢੇਸ ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇਗਾ ਇਹ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ 42 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਫਾਟਕ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸੌ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਚ ਖਰੀਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਲਈ ਜਮੀਨ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪੂਰਾ ਹੋਵੇਗਾ ਇਹ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਬਠਿੰਡਾ ਅਤੇ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਦੀ ਜਮੀਨ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਕੁਾਇਰ 100 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਠਿੰਡੇ ਦਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਬਦਲੀ ਜਾਵੇਗੀ ਨੁਹਾਰ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰੇਲਵੇ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਜਿੱਥੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣੀ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪ੍ਰੈਸ ਮਿਲਣੀ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸੌਗਾਤ ਇਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਚੌਥੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਦੂਸਰੇ ਤਖਤਾਂ ਦੀ ਤਰਹਾਂ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਇਹ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਸਾਢੇ 13 ਸੰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇਗਾ ਜੋ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਹੋਵੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ 42 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਲਾਈਨ ਉੱਪਰ ਕੋਈ ਵੀ ਫਾਟਕ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਇਸ ਦੇ ਪੈਸੇ ਜਲਦ ਹੀ ਦੋਨੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਅਤੇ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰਾਂ ਨੂੰ ਪਾ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਅੱਜ ਤੋਂ ਹੀ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਨਾਲ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਫਾਇਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸਾਢੇਸ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮਿਲੂਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੌਰਾਨ ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ਨੇ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਾਡੇ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੂੰ ਰੇਲਵੇ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਸਿਰਫ ਗੱਲਾਂ ਹੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਤਖਤ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਰਹੇ ਹਨ ਸਿਰਫ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਹੀ ਰਹਿ ਗਿਆ ਸੀ ਜੋ ਹੁਣ ਪੂਰਾ ਹੋ ਜਾਏਗਾ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਬਾਰੇ ਹੋਰ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤੇ
1034
comment0
Report
Advertisement
Back to top