Back
हिमाचल के कुल्लू के Inner Akhara में भूस्खलन, दर्जनों घर खाली कराए गए
MTManish Thakur
Mar 20, 2026 12:22:42
Kullu, Himachal Pradesh
हimachal Pradesh के कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पहाड़ी दरकने लगी और भारी मात्रा में मलबा व विशाल पत्थर सड़क तक आ पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़ी से सटे करीब आधा दर्जन मकानों को खाली करने को कहा है । घटनास्थल पर हालात आज शुक्रवार को भी चिंताजनक बने हुए हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और बीती शाम भी कई बार मलबा नीचे आया। इस खौफनाक घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़े-बड़े पत्थर रिहायशी इलाकों की ओर लुढ़कते साफ नजर आ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इनर अखाड़ा के मठ क्षेत्र की अस्थिर पहाड़ी से लगातार मलबा खिसक रहा है, जिससे आसपास के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि बीते मानसून में भी इसी इलाके में भूस्खलन के चलते एक मकान में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गया है, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिन घरों के पीछे पहाड़ी खिसकने की आशंका है, वहां रह रहे लोगों को बिना देरी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए स्थानीय गुरुद्वारे में रहने और भोजन की व्यवस्था की है। साथ ही, राहत व बचाव कार्यों में बाधा न आए, इसके लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटाया गया है। मलबा गिरने के कारण सड़क पर यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सूद ने बताया कि हालात इतने भयावह हैं कि लोगों को रात में नींद तक नहीं आती। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की व्यवस्था तो की है, लेकिन वर्षों से बसे घरों को छोड़ना आसान नहीं है। मजबूरी में उन्होंने अपने घर के आगे के दो कमरों में ही परिवार को शिफ्ट कर दिया है, जहां वे किसी तरह रात गुजार रहे हैं। अगर सर्दियों की बारिश में ही इतनी तबाही हो रही है, तो मानसून में हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करते हुए सरकार से जल्द मजबूत कंक्रीट सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले साल भी इसी तरह की घटना के बाद सुरक्षा कार्यों का आश्वासन मिला था और बजट स्वीकृत होने की जानकारी भी दी गई थी, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।
वहीं, प्रभावित मकान के मालिक अर्पित ने बताया कि उन्होंने जनवरी में अपने स्तर पर घर के पीछे कंक्रीट दीवार बनवाई थी, जिसने हाल ही में गिरे एक बड़े पत्थर से उनके घर को बचा लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले छह-सात महीनों से इलाके में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि परिवार रात के समय अपने घरों में सोने से डर रहे हैं और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द ड्रेनेज और सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है।
एडीएम कुल्लू ने बताया कि अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी के पीछे ढलानदार क्षेत्र में लैंडस्लाइड हुआ, जहां एक बड़ा बोल्डर भी गिरा। सभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया गया और जोखिम को देखते हुए आसपास के घरों को खाली करवाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले भी संवेदनशील रहा है और पिछले वर्ष यहां बड़ा हादसा हो चुका है। इसके मद्देनजर दो मिटिगेशन प्रोजेक्ट्स की डीपीआर को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इन योजनाओं के तहत ड्रेनेज सुधार, ढलान को स्थिर करने और अन्य सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:33:06247
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 20, 2026 13:23:45910
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 13:20:25871
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 20, 2026 12:51:401026
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 12:50:031039
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 12:35:48975
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 20, 2026 12:35:161053
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 20, 2026 12:33:061033
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 12:22:151092
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 20, 2026 12:22:00989
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 12:21:241043
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 12:01:121009
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 20, 2026 11:36:391064
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 20, 2026 11:31:131054
Report